: सीएम राईज स्कूल के बच्चों को मिली स्वेटर
Fri, Jan 13, 2023
सीएम राईज स्कूल के बच्चों को मिली स्वेटरगाडरवारा। गत दिवस ठंड के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए साईंखेड़ा के सीएम राइज स्कुल के जरुरतमंद बच्चों को प्राचार्य चन्द्रकांत विश्वकर्मा, गजेन्द्र बोहरे एवं अखिलेश मेहरा के प्रयास से एवं नगर के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों तथा नगर परिषद अध्यक्ष स्वाति सचिन अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल,कमल सोनी ,अमन शर्मा,भानु प्रताप राजपूत के सहयोग से लगभग 100 स्वेटर का वितरण किया गया। इस अवसर पर वेनीशंकर पटैल, सरदार राजपूत, मनीष तिवारी ,जी एस मेहरा एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
: नपा अध्यक्ष एवं पार्षदों की उपस्थिति में सूर्य नमस्कार कार्यकम आयोजित
Fri, Jan 13, 2023
नपा अध्यक्ष एवं पार्षदों की उपस्थिति में सूर्य नमस्कार कार्यकम आयोजितगाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, पार्षद आनंद जी दुबे एवं सुरेंद्र गुर्जर विद्यालय में उपस्थित रहे । सभी ने छात्रों के साथ सूर्य नमस्कार किया । इस अवसर पर श्री मिश्रा ने छात्रों को संबोधित करते हुए सूर्य नमस्कार के फायदे बताए एवं अपने दैनिक क्रियाओं में सूर्य नमस्कार को शामिल करने की बात कही। इस मौके पर तीनों अतिथियों का विद्यालय के शिक्षकों ने फूल माला से स्वागत किया । अतिथियों ने विद्यालय की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने का आश्वासन दिया । विद्यालय के प्राचार्य के के वर्मा ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
: राज्य सभा सांसद ने किया शिक्षको को सम्मानित
Fri, Jan 13, 2023
राज्य सभा सांसद ने किया शिक्षको को सम्मानितगाडरवारा। गत दिवस करेली में राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने अपने निवास पर पिछले माह भोपाल के विधानसभा भवन के मानसरोवर सभागार में शिक्षक संदर्भ समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मप्र विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम द्वारा शिक्षाविद गिजु भाई सम्मान से सम्मानित शिक्षको सिराज अहमद सिद्दिकी, मधुसूदन पटैल एवं पवन राजोरिया को माला पहनाकर एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री सोनी ने जिले में नवाचारी शिक्षको द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्यो की सराहना की एवं उन कार्यो को नई शिक्षा नीति के लिए जरूरी बताया । उन्होंने सम्मानित हुए शिक्षक संदर्भ समूह के शिक्षको से जिले में नवाचारी शिक्षको के बेहतर कार्यो को समाज मे सामने लाने की बात कही जिससे कि अन्य शिक्षको को प्रेरणा मिल सके।