: गाडरवारा, आनंद कौरव युवा संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल
Thu, Jan 12, 2023
आनंद कौरव युवा संवाद कार्यक्रम में हुए शामिलगाडरवारा। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सीएम हाउस भोपाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में स्थानीय बीटीआई स्कूल के छात्र आनंद कौरव ने सहभगिता की।विदित हो कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय एवं एनसीईआरटी द्वारा उड़ीसा के भुनेश्वर में 3 से 8 जनवरी के मध्यं आयोजित 8 वे राष्ट्रीय कला उत्सव में छात्र आनंद ने एकल अभिनय में मप्र से सहभगिता की थी। आनंद कौरव की राष्ट्रीय स्तर पर सहभगिता पर डीईओ एच पी कुर्मी, रमसा एडीपीसी जी एस पटैल, बीईओ प्रतापनारायण एवं प्राचार्य जयमोहन शर्मा ने प्रसन्नता जाहिर की है।
: गाडरवारा, स्कुलो में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित
Thu, Jan 12, 2023
स्कुलो में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजितगाडरवारा । गुरुवार को युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय समस्त शालाओं में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किये। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के लिए सुबह से ही छात्र छात्राएँ एवं शिक्षक स्कुलो में एकत्रित होना शुरू हो गए थे। कार्यक्रम में 6 वी से 12 वी तक के छात्र छात्राओं ने सहभागिता की जबकि पहली से पांचवी तक के बच्चों ने बड़ी कक्षाओ के बच्चों के प्रदर्शन को देखा। कार्यक्रम में सभी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के संदेश को सुनकर सूर्य नमस्कार से जुड़े प्राणायाम किए।
: गाडरवारा में स्वामी विवेकानंदजी की मनाई जयंती
Thu, Jan 12, 2023
गाडरवारा में स्वामी विवेकानंदजी की मनाई जयंतीगाडरवारा ।दिनाँक 12जनवरी 2023 को अमन सद्भावना समिति ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पूजा अर्चना कर मनाई पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष,राजेन्द्र बाबूवार्ड पार्षद कमल खटीक जी ने माल्यार्पण किया पूर्व पार्षद शिवजी वार्ड सुशील श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे नेशनल एल्डर लाइन 14567 के फील्ड रिस्पॉस ऑफिसर मोहन लाल बर्मन ने स्वामी जी के जीवन कथा को लोगो के साथ साझा की एवम उनके विचारो के अनुरूप चलने के लिए प्रेरित किया ।इस कार्यक्रम में अमन सद्भावना समिति के जिला अध्यक्ष कुलदीप रजक ,के पी दुबे, कचन गुप्ता ,नीता महोबिया, केशव जाटव, नरेश जाटव , सुनील रजक रोहन राय, राज अवस्थी,कैलाश रजक,राजकुमार कश्यप, गोपाल वैष्णव,जिला उपाध्यक्ष मनीष कुशवाहा एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। समिति के जिला कोषाध्यक्ष कमलेश रजक ने सभी का आभार व्यक्त किया ।