: गोटेगांव में जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्यायें
Tue, Jan 10, 2023
गोटेगांव में जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्यायेंनिराकरण के दिये निर्देशजनसुनवाई में आये 70 आवेदननरसिंहपुर, 10 जनवरी 2023. कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की मौजूदगी में जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार 10 जनवरी को जनपद पंचायत कार्यालय गोटेगांव के सभाकक्ष में आयोजित हुई। जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना को अपनी- अपनी समस्यायें बताई और आवेदन दिये। कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। विभिन्न आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। गोटेगांव में हुई जनसुनवाई में 70 आवेदन आये।जनसुनवाई में बीपीएल कार्ड बनवाने, बिजली बिल, कर्मकार मंडल का कार्ड बनवाने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ दिलाने, प्रसूति सहायता की राशि दिलाने, अनुकंपा नियुक्ति दिलाने, दिव्यांगता पेंशन दिलाने आदि से संबंधित आवेदन आये। इन आवेदनों का निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। ग्राम देवनगर पुराना में नलजल योजना से संबंधित शिकायत पर कलेक्टर ने पीएचई के अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये।इस दौरान एसडीएम श्रीमती निधि सिंह गोहल और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
: गोटेगांव में कलेक्टर ने की आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा
Tue, Jan 10, 2023
गोटेगांव में कलेक्टर ने की आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षाअनुपस्थित ग्राम पंचायत सचिव व जीआरएस का एक- एक दिन का वेतन काटने के निर्देशअत्यंत कम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों से संबंधित पटवारी, सचिव व जीआरएस का वेतन रोका जायेगानरसिंहपुर, 10 जनवरी 2023. कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने जनपद पंचायत गोटेगांव के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने में सबसे कम प्रगति वाली बाटम 20 ग्राम पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकतम एक सप्ताह में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिये। बैठक में अनुपस्थित रहे ग्राम पंचायत सचिव व जीआरएस का एक- एक दिन का वेतन काटने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। कलेक्टर सुश्री बाफना ने निर्देश दिये कि समीक्षा के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने में जिन ग्राम पंचायतों में अत्यंत कम प्रगति पाई गई है, उनसे संबंधित पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव एवं जीआरएस का वेतन रोका जायेगा। इसके लिए सीईओ जनपद पंचायत के समन्वय से एसडीएम आदेश जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में आयुष्मान कार्ड बनाने में अच्छा कार्य होगा, उन ग्राम पंचायतों के पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव व जीआरएस को आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत किया जायेगा। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता को मोबलाइजेशन कर आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिये।बैठक में ग्राम पंचायत बगासपुर, बरहटा, नगवारा, श्रीनगर, उमरिया, सूरवारी, बेलखेड़ी शेढ़, बौछार, रोहिया, भामा, गौरतला, कमती, करेली कलां, जमुनिया, बगलई ऊजर, बुढ़ैना, बेलखेड़ी मुआर, पिपरिया मबई, अतरिया एवं लाठगांव में आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य की समीक्षा की गई।कलेक्टर ने कहा कि आवश्यकतानुसार संबंधित ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल/ शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में प्रगति लाई जाये। इसी तरह उन्होंने गोटेगांव नगर पालिका क्षेत्र में भी आयुष्मान कार्ड बनाने की मॉनीटरिंग करने के निर्देश एसडीएम को दिये।राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षाकलेक्टर सुश्री बाफना ने गोटेगांव तहसील में राजस्व विभाग के अंतर्गत गिरदावरी, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत ई- केवायसी, खसरा- नक्शा शुद्धिकरण, फौत वाले प्रकरणों में नामांतरण आदि की पटवारी हल्कावार समीक्षा की। कलेक्टर ने गिरदावरी एवं ई- केवायसी में अत्यंत कम प्रगति पर असंतोष जताया। उन्होंने निर्देशित किया कि ई- केवायसी का कम से कम 90 प्रतिशत कार्य 15 जनवरी तक पूर्ण करायें, अन्यथा संबंधित पटवारी का वेतन काटा जायेगा। उन्होंने गिरदावरी, ई- केवायसी के कार्य में गति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने समीक्षा में राजस्व संबंधी कार्यों में कम प्रगति पाये जाने पर तहसीलदार को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने तहसीलदार को राजस्व संबंधी कार्यों में प्रगति लाने के लिए निर्देशित किया।
: नरसिंहपुर, कलेक्टर ने बरमान मेला की तैयारियों का लिया जायजा
Tue, Jan 10, 2023
कलेक्टर ने बरमान मेला की तैयारियों का लिया जायजानरसिंहपुर, 10 जनवरी 2023. कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने बरमान मेला की तैयारियों का जायजा मंगलवार को मेला स्थल पर लिया। उन्होंने अधिकारियों को समय सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने के लिए आवश्यक निर्देश दिये।इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य, एसडीएम श्रीमती सृष्टि जयंत देशमुख एवं श्री मणिन्द्र कुमार सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने नर्मदा आरती, मंच, स्वच्छता एवं जल संवाद के कार्यक्रम, साफ- सफाई व कचरा प्रबंधन, पॉलीथिन प्रतिबंध, होमगार्ड एवं एसडीआरएफ की टीम की तैनाती, नदी में गहराई के संकेतक लगाने व जल स्तर एक समान बनाये रखने, पार्किंग, सीसीटीव्ही, सूचना बोर्ड, बिजली आपूर्ति एवं कनेक्शन, फायर बिग्रेड आदि के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री बाफना ने कहा कि मां नर्मदा की भव्य आरती के लिए समुचित व्यवस्थायें की जायें। मेला स्थल पर साफ- सफाई रहे, इसके लिए कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाये। यह सुनिश्चित किया जावे कि मेला में सभी दुकानदार डस्टबिन रखें और उसी में कचरा डालें, अन्यथा जुर्माना लगाया जाये। पॉलीथिन के उपयोग को सख्ती से प्रतिबंधित किया जाये, अन्यथा जुर्माना लगाया जाये। लोगों द्वारा पूजन के निरमाल को नदी में नहीं डाला जाये, इसके लिए अलग से व्यवस्था करने के निर्देश सीईओ जनपद को दिये गये। कलेक्टर ने कहा कि मेला अवधि में नर्मदा नदी में जल स्तर एक समान बना रहे। इसके लिए उन्होंने बरगी परियोजना जबलपुर के अधिकारी को अवगत कराने एवं उनसे लगातार सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि बरमान कलां एवं खुर्द में मेला स्थल तक जाने वाले रास्तों में दुकानें बाहर नहीं निकली रहें, उन्हें अंदर करवाने के लिए एसडीएम को निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने नर्मदा नदी में गहराई के संकेतक व जाली लगवाने के निर्देश दिये। उन्होंने बचाव के लिए होमगार्ड एवं एसडीआरएफ की टीम की तैनाती करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने मिट्टी एवं गोबर के दियों के 10- 10 स्टॉल दोनों घाटों पर लगवाने के निर्देश दिये। पॉलीथिन के स्थान पर कपड़े/ कागज की थैलियों के उपयोग को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।