: गाडरवारा, राज्यसभा सांसद का आदर्श स्कूल में हुआ आगमन
Mon, Jan 9, 2023
राज्यसभा सांसद का आदर्श स्कूल में हुआ आगमनगाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राज्यसभा कैलाश सोनी का आगमन हुआ। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य के के वर्मा सहित शिक्षको ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होने विद्यालय में चल रहे मरम्मत कार्य का जायजा लिया एवं विद्यालय में मरम्मत कार्य हेतु अनुदान देने की भी घोषणा की । उनके साथ नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, घनश्याम राजपूत, अनिल कौरव एवं पिंटा जैन भी विद्यालय आये थे। विद्यालय में प्राचार्य केके वर्मा के अलावा एनपी साहू , के के शर्मा,सुशील शर्मा , राजेश गुप्ता, रामकुमार कौरव, सत्य प्रकाश ढिमोले, आर पी महिलांग एवं शाला परिवार के सदस्य उपस्थित रहे ।
: गाडरवारा, बैडमिंटन प्रतियोगिता 10 जनवरी से
Mon, Jan 9, 2023
बैडमिंटन प्रतियोगिता 10 जनवरी सेगाडरवारा। स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षको एवं विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों मे खेलो के प्रति रुचि जागृत करने एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना बनाए रखने के उद्देश्य से साईंखेड़ा विकासखण्ड की विकासखंड स्तरीय रात्रि कालीन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय कन्या नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा के खुले मैदान पर 10 जनवरी दिन मंगलवार से किया जा रहा है । प्रतियोगिता में प्रत्येक संकुल से 5 खिलाड़ियों की टीम सहभगिता करेगी। 10 से 12 जनवरी तक प्रतियोगिता के मैच शाम 6 बजे से 9 बजे तक खेले जाएंगे। विकास खंड साईंखेड़ा के सभी संकुलों से अधिकारियो, कर्मचारियों एवं शिक्षको से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की गई है।
: भोपाल, साहू समाज के महिला मंडल द्वारा वनभोज कार्यक्रम संपन्न बरखेड़ी इकाई के बच्चे बूढ़े और जवान हुए शामिल
Mon, Jan 9, 2023
साहू समाज के महिला मंडल द्वारा वनभोज कार्यक्रम संपन्नबरखेड़ी इकाई के बच्चे बूढ़े और जवान हुए शामिलभोपाल। राजधानी के बरखेड़ी स्थित श्री राधा कृष्ण साहू समाज समिति के महिला मंडल द्वारा वन भोज, खेलकूद प्रतियोगता एवं डांस का सुन्दर कार्यक्रम आयोजन भोजपुर के जैन मंदिर में किया गया। कार्यकर्म का शुभारम्भ माँ कर्मा जी की आरती एवं पूजा अर्चना कर के की गई। इस सुन्दर कार्यकर्म का आयोजन महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा साहू एवं उनके महिला मंडल के कार्यकारणी के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यकर्म को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में बरखेड़ी इकाई के महिलायें, पुरुष, बच्चे, बूढ़े, बड़े ही उत्साह के साथ शामिल हुए। सभी ने खूब डांस, गाना, खेलकूद, मौज मस्ती कर प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ महिला पुरुष सम्मानित किए गए। इसी के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विजेता महिला पुरुष एवं बच्चे पुरस्कृत भी हुए। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात भोजन की भी उत्तम व्यवस्था रखी गई थी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मंडल के कार्यकारणी के अलावा पुरुष वर्ग के कार्यकारणी सहित इकाई के सदस्य भी परिवार सहित उपस्तिथ थे। कार्यक्रम के समाप्ति के पश्चात महिला मंडल के अध्यक्ष श्री मति रेखा साहू जी के द्वारा इस कायकर्म को सफल बनाने हेतु उपस्तीथ हुए सभी को दिल से आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया गया। उपरोक्त कार्यक्रम की एवं उसके आयोजक महिला मंडल की सर्वत्र भूरि भूरि प्रशंसा हो रही है।