: प्रधानमंत्री फसल बीमा जागरूकता रथ रवाना
Mon, Dec 5, 2022
मंडला जिले के कृषकों में फसल बीमा के प्रति जागरूकता लाने व प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार 5 दिसंबर को उप संचालक कृषि श्री केपी भगत व लीड बैंक प्रबंधक श्री दिगंबर भोयर ने एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के प्रचार रथ को किसान कल्याण तथा कृषि विकास कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर फसल बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक श्री संजय पठाड़े एवं सभी तहसील प्रतिनिधि सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री भगत ने बताया कि बोई गई फसलों की प्रतिकूल मौसम, प्राकृतिक आपदाओं से क्षति की स्थिति में बीमित फसल के नुकसान होने पर और किसानों की आय जोखिम को कम करने के लिए सरकार द्वारा किसान हितैषी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित की जा रही है, जिसमें अधिक से अधिक किसान जुडक़र लाभ लें। अऋणी किसान बैंक, जनसेवा केंद्र तथा पोस्ट ऑफिस के माध्यम से निर्धारित तिथि तक फसल बीमा करा सकते हैं। बीमा के लिये भू-ऋण अधिकार पुस्तिका बी-1 की छाया प्रति, बैंक खाते की पासबुक की छाया प्रति, आधार कार्ड की छाया प्रति, पटवारी द्वारा जारी फसल बुवाई का प्रमाण पत्र एवं प्रीमियम राशि की आवश्यकता होगी।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मौसम रबी 2022-23 की फसलों का ऋणी व अऋणी कृषक संबंधित वित्तीय संस्थाओं (व्यवसायिक/ग्रामीण/सहकारी बैंक) व कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा अधिसूचित फसलों का बीमा 31 दिसंबर 2022 तक अपनी फसल का बीमा करवाकर योजना में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रति हेक्टेयर प्रीमियम दरें- गेहूं सिंचित के लिए 600 रुपए, गेहूं असिंचित 375 रुपए, चना 480 रुपए, राई-सरसों 459 रुपए, अलसी 345 रुपए, मसूर 405 रुपए निर्धारित की गई है।
: बिलासपुर के कंदरौर में मिला कुठेड़ा की महिला का शव
Mon, Dec 5, 2022
बिलासपुर के कंदरौर में मिला कुठेड़ा की महिला का शव... दरअसल गांव के कुछ लोग घास काटने जा रहे थे इतने में लोगों ने एक महिला का शव देखा... जो एक महिला का था.... शव के पास कुछ फटे हुए रुपए और जहर की शीशी पड़ी मिली बताई जा रही है... फिलहाल पुलिस मौके पर है और मामले की जांच कर रही है
: एनीमिया मुक्त भारत अभियान की जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न
Mon, Dec 5, 2022
कटनीकलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।बैठक में कलेक्टर श्री प्रसाद ने निर्देशित किया कि एनीमिया मुक्त भारत अभियान अंतर्गत चारों विभाग मिलकर समन्वित कार्य करें । सभी बीएमओ अपने एसडीएम की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित करें। एवं एनीमिक बच्चों को एनीमिया से मुक्त करने की रणनीति बनाऐं एवं प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करें । बच्चों को एनीमिया मुक्त करने के लिए संवेदनशीलता पूर्वक कार्य किया जाए। डिजिटल हीमोग्लोबीनोमीटर से बच्चों की एनीमिया की स्क्रीनिंग की जाए । श्री प्रसाद ने निर्देशित किया कि गंभीर रूप से एनीमिक बच्चों का परीक्षण कर ब्लड ट्रांसफ्यूसन आवश्यकतानुसार जिला चिकित्सालय में कराया जाये। बैठक में सिविल सर्जन डॉक्टर यशवंत वर्मा ने बताया कि यह निरंतर चलने वाला अभियान है कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली एवं आंगवाडी केन्द्र के बच्चों को 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को आयरन सीरप, आंगनवाडी केंद्रों में पिलाई जाती है। 5 से 9 साल के बच्चों को आयरन की गुलाबी गोली हफते में एक बार शासकीय प्रायमरी स्कूलों में 10 से 19 साल तक के बच्चों को आयरन की नीली गोली हफ्ते में एक बार शासकीय मिडिल एवं हाईस्कूल स्कूलों में एवं गर्भवती तथा धात्री माताओं को आयरन की लाल गोली प्रतिदिन खिलाई जाती है । सिविल सर्जन डॉक्टर यशवंत वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिक्षा विभाग के समन्वय से आदेश प्रसारित कर दिए गए है।कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण देते हुए न्युट्रीशनल इंटरनेशनल के संभागीय समन्वयक श्री योगेश शर्मा एवं एविडेंस एक्शन के क्षेत्रीय समन्वयक तरुण तिवारी ने बताया कि एनीमिया खून में हीमोग्लोबीन की कमी के कारण शरीर के अंगों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाता ।जिसके कारण स्वास्थ्य समस्याएं होती है। एनीमिया के लक्षणों में जल्दी थक जाना, सांस फुलना, जल्दी जल्दी बीमार पडना, भूख ना लगना, सुस्ती व नींद आते रहना, पढाई खेल व अन्य कामों में मन नहीं लगना, ऑखों में लालिमा की कमी, निचले पेलेब्रल कंजक्टिवा का पीलापन, जीभ की सूजन, पीली त्वचा, पैरों में सूजन, नाखूनों का सफेद एवं चपटा होना, काईलोविया आदि मुख्य हैं । एनीमिया के मुख्य कारण अनुवांशिक कम आयरन वाले भोजन का सेवन, रक्त स्राव के कारण खुन की कमी, कृमि संक्रमण, लंबे समय तक बीमार होने पर या गंभीर बीमार होने के कारण आदि हैं । एनीमिया से बचाव के लिए आयरन की गोलियों का सेवन, हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन, आहार में आयरन प्रोटीन, विटामिन सी युक्त, फालेट बी 12 युक्त आहार, जैसे पालक, बथुआ की भाजी, चुकंदर, गुड, तरबूजा, आंवला, संतरा, टमाटर, अनार एवं मांसाहार, यदि मांसाहारी हो तो आदि का सेवन करना चाहिए । आयरन फोलिक एसिड अनुपूरण से शारीरिक और मानसिक विकास, एकाग्रता में वृद्वि स्वस्थ एवं चमकदार त्वचा तथा बाल आदि लाभ होते हैं ।बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह, शिक्षा विभाग के अधिकारी पीपी सिंह, ,डी आई ओ डॉक्टर समीर सिंघई एवं डॉक्टर राजेश केवट, पूजा द्विवेदी विभिन्न ब्लॉक के बीएमओ, एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।