Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

: प्रधानमंत्री फसल बीमा जागरूकता रथ रवाना

मंडला जिले के कृषकों में फसल बीमा के प्रति जागरूकता लाने व प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार 5 दिसंबर को उप संचालक कृषि श्री केपी भगत व लीड बैंक प्रबंधक श्री दिगंबर भोयर ने एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के प्रचार रथ को किसान कल्याण तथा कृषि विकास कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर फसल बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक श्री संजय पठाड़े एवं सभी तहसील प्रतिनिधि सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री भगत ने बताया कि बोई गई फसलों की प्रतिकूल मौसम, प्राकृतिक आपदाओं से क्षति की स्थिति में बीमित फसल के नुकसान होने पर और किसानों की आय जोखिम को कम करने के लिए सरकार द्वारा किसान हितैषी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित की जा रही है, जिसमें अधिक से अधिक किसान जुडक़र लाभ लें। अऋणी किसान बैंक, जनसेवा केंद्र तथा पोस्ट ऑफिस के माध्यम से निर्धारित तिथि तक फसल बीमा करा सकते हैं। बीमा के लिये भू-ऋण अधिकार पुस्तिका बी-1 की छाया प्रति, बैंक खाते की पासबुक की छाया प्रति, आधार कार्ड की छाया प्रति, पटवारी द्वारा जारी फसल बुवाई का प्रमाण पत्र एवं प्रीमियम राशि की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मौसम रबी 2022-23 की फसलों का ऋणी व अऋणी कृषक संबंधित वित्तीय संस्थाओं (व्यवसायिक/ग्रामीण/सहकारी बैंक) व कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा अधिसूचित फसलों का बीमा 31 दिसंबर 2022 तक अपनी फसल का बीमा करवाकर योजना में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रति हेक्टेयर प्रीमियम दरें- गेहूं सिंचित के लिए 600 रुपए, गेहूं असिंचित 375 रुपए, चना 480 रुपए, राई-सरसों 459 रुपए, अलसी 345 रुपए, मसूर 405 रुपए निर्धारित की गई है।  

Tags :

जरूरी खबरें