: ( मेरा देश ) आत्मा से आत्म निर्भरता की ओर संविधान के प्रति जागरूक रहना जीवन के समक्ष उपस्थिति का रूप है
Sun, Nov 6, 2022
हमारी जीवन शैली जन जीवन का प्रति पक्ष एक समान जन सेवा में समर्पित। जीवन से जुड़ रही हर समस्या को हल करने का प्रयास आत्म विश्वास से प्राप्त मन जीवन में अनेकों उदाहरण प्रकरण की तरह समझ में रखकर चलते है स्वाभ उज्वल भविष्य की ओर संविधान को समझ कार्यों में सफलता शासन प्रशासन की मुहिम हर कदम मजबूती से नियम के पक्ष में सुधार का प्रमाण देती है कामयावी हर कदम स्वच्छता की पहचान एक जुटता में है कार्य को कारवाई में स्थित कर कारवाई को कार्य में इस्थापित कर जन सेवा में जीवन समर्पित कर भारत के बीर सपूत शेरो की पहचान है नशे के विरुद्ध चल रहे अभियान को हर क्षेत्र से सफलता मिल रही है समय के सांथ आज में कल का सुधार करने का प्रयास है
: नरसिंहपुर फटाका एसोसियेशन ने चर्च मैदान में सफाई
Sun, Nov 6, 2022
फटाका एसोसियेशन ने चर्च मैदान में सफाईनरसिंहपुर= श्री नरसिंह नगर पटाखा एसोसिएशन के सदस्यों ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चर्च मैदान में लगी पटाखा की दुकानों से निकलने वाले कागज के पुट्ठे ,पन्नी आदि की सफाई की है ज्ञात हो समिति द्वारा ग्यारस के दूसरे दिन पूरे चर्च मैदान की सफाई कर मैदान में फैले कचरा को इकट्ठा करते हुए एक जगह आग लगाकर कचरे को समाप्त किया गया ।इस अवसर पर अध्यक्ष नीलू पटवा, उपाध्यक्ष पत्रकार बंटी साहू, कोषाध्यक्ष नारायण साहू ,सह सचिव महेश साहू ,अशोक साहू ,अमन चौरसिया ,शिवम पांडे आदि ने अपना सहयोग प्रदान कर स्वच्छताअभियान दिया। इस अवसर पर समिति ने धनतेरस,दीपावली से लेकर ग्यारस तक माननीय विधायक जालम सिंह पटेल,कलेक्टर, एस पी,अपर कलेक्टर, एस डी एम,तहसीलदार, नगरपालिका सी एमओ सहित अधिकारियों, कर्मचारियों पुलिस राजस्व अधिकारी, नगर पालिका फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों एवं सफाई कर्मचारियों सहित सभी का सहयोग के लिए आभार जताया।
: आर सी साहू बिंब भोपाल के जन्मदिन पर सीएम ने किया वृक्षारोपण
Sun, Nov 6, 2022
आर सी साहू बिंब भोपाल के जन्मदिन पर सीएम ने किया वृक्षारोपण*भोपाल। जिला साहू समाज भोपाल के पूर्व अध्यक्ष एवं राधा कृष्ण साहू समाज समिति बरखेड़ी भोपाल के वरिष्ठ सदस्य और तेली समाज के वरिष्ठ समाज सेवी श्री आर सी साहू (बिम्ब) को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिवस की बधाई दी और उनके जन्मदिवस पर स्मार्ट सिटी में वृक्षारोपण कर उनके उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं। इस ख़ास अवसर पर परिवार के सदस्य और मित्र दिलीप साहू, मनोज साहू भी उपस्थित थे।अंत में आर सी साहू ने सभी को अपने जन्म दिवस की बधाई देने के लिए आभार व्यक्त किया और बोला कि इसी प्रकार आप सभी का प्रेम और स्नेह बी हमेशा मेरे ऊपर सदा बना रहे। बता दें कि उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ था।*