: कदम संस्था ने किया 879 वे सप्ताह पोधारोपण
Sun, Nov 6, 2022
कदम संस्था ने किया 879 वे सप्ताह पोधारोपणगाडरवारा । न्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 879 वें सप्ताह का पौधारोपण पंचवटी कॉलोनी में रक्षाम्बे किराना स्टोर्स के समक्ष* संपन्न हुआ जिसमें - डी के उपाध्याय जी श्रीमती विद्या देवी जी कौरव बिटिया शुभि शर्मा बिटिया निकिता पटैल श्रीमती तृप्ति ( शर्मा )स्थापक चिरंजीव गर्व परचानी चिरंजीव जयेश जेठवानी के जन्म दिवस के अवसर पर पौधा रोपित हुआ ।जन्मदिवस पर पौधा रोपित करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दी ।इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा पंचवटी कॉलोनी वासियों अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की इस मोके पर अजय खत्री ,मंजु खत्री ,मनोज वसा ,स्वाति कुरचानिया, सुरेन्द्र पटैल,नायायण सोनी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे |
: लाड़ली लक्ष्मी योजना और एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न
Sun, Nov 6, 2022
कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती कल्पना तिवारी रिछारिया ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में लाड़ली लक्ष्मी योजना और एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक ली । बैठक में सहायक संचालक श्री हेमंत छेकर, जिले की सभी 14 परियोजनाओं के परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षक उपस्थित थे।बैठक में बताया गया कि कलेक्टर द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में परियोजना अधिकारियों द्वारा समग्र आई.डी.बनवाने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है तथा वर्तमान में इस योजना के अंतर्गत 1500 प्रकरण प्रचलन में है । जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती रिछारिया ने एक अप्रैल से वर्तमान तक लाड़ली लक्ष्मी योजना के अनुपातिक लक्ष्य की पूर्ति कराने के निर्देश दिये । उन्होंने परियोजना अधिकारियों द्वारा समग्र आई.डी. की सूची उपलब्ध कराने पर पर्यवेक्षकों को निर्देश दिये कि इस योजना की लक्ष्य पूर्ति के लिये पचांयत सचिव को समग्र एवं आधार की जानकारी उपलब्ध करायें जिससे शीघ्र ही समग्र आई.डी.बनाने का कार्य पूर्ण हो सके । उन्होंने एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी योजना के अंतर्गत गोद लिये गये दानदाताओं से सम्पर्क करने के साथ ही आंगनवाड़ी केन्द्रों की आवश्यकता का आंकलन कर बाल सुलभ आंगनवाड़ी केन्द्र बनाकर केन्द्र में बच्चों का वजन व ऊंचाई का माप कराने और दानदाताओं से आंगनवाड़ी केन्द्र में बल्ब, पंखा आदि लगवाने का कार्य तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश भी दिये ।
: पत्रकार एकादश ने जीता टॉस, प्रशासन एकादश रही विजेता
Sun, Nov 6, 2022
प्रभारी मंत्री श्री पटेल के मुख्य आतिथ्य में प्रशासन एकादश और पत्रकार एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच संपन्न प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने मैच का शुभारंभ कर बैटिंग की और दोनों टीमों का उत्साह बढ़ाया मध्प्रदेश के 67 वें स्थापना दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रदेश के कृषि विकास और कृषक कल्याण मंत्री एवं छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री श्री कमल पटेल ने आज प्रातः शुक्ला ग्राउंड छिंदवाड़ा में प्रशासन एकादश और पत्रकार एकादश के बीच आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया। प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने मैच का शुभारंभ कर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दीं और कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन की बॉल पर स्वयं बैटिंग भी की एवं दोनों टीमों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य श्री विवेक साहू ने विकेट कीपर की भूमिका निभाई। प्रशासन एकादश में जहां कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन, पुलिस अधीक्षक श्री विनायक वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेंद्र नारायण, एडीएम श्री ओ.पी. सनोडिया व एसडीएम श्री अतुल सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे, वहीं पत्रकार एकादश में जिले के वरिष्ठ पत्रकारों के साथ ही युवा पत्रकार भी शामिल थे। टॉस पत्रकार एकादश ने जीता और बैटिंग चुनी। पत्रकार एकादश ने 18 ओवर में कुल 109 रन बनाए। प्रशासन एकादश 14 वें ओवर में ही 110 रन बनाकर विजेता रही।कार्यक्रम का समापन श्रीमती अनुश्रूति जयपुरिया सुमन के मुख्य आतिथ्य में हुआ, जिन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों को शील्ड प्रदाय कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जे.पी.सिंह, वरिष्ठ पत्रकार साथी और श्रीमती छाया सनोडिया, श्रीमती माधवी सिंह व श्रीमती प्रीति सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थीं। इस मैत्री क्रिकेट मैच के दौरान अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, पत्रकार साथी, आमजन और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और उनके परिजन भी उपस्थित थे ।