: चीचली विकासखण्ड के छात्र छात्राओं ने विज्ञान के प्रयोगों का किया प्रदर्शन
Fri, Nov 4, 2022
चीचली विकासखण्ड के छात्र छात्राओं ने विज्ञान के प्रयोगों का किया प्रदर्शनरायपुर के स्कूल में हुआ विकासखण्ड स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजनगाडरवारा। गत दिवस चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रायपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विकासखंड स्तरीय जादू नहीं विज्ञान है समझना-समझाना आसान है अंतर्गत विज्ञान मेले का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के निर्देशन एवं संस्था प्रभारी प्राचार्य गजेंद्र कौरव के कुशल नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड चीचली के समस्त हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी विद्यालय से आए विद्यार्थियों ने अपने मार्गदर्शी शिक्षकों के मार्गदर्शन में सहभगिता कर अपने प्रस्तुतीकरण से सभी को प्रभावित कर दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत पानी में आग लगाना, नारियल में आग उत्पन्न करना, ससंजक असजंक बल का प्रदर्शन, नींबू से खून निकलना , सफेद कपड़े पर रंगीन अक्षर लिख जाना इत्यादि प्रयोगों से सभी विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रस्तुति देकर खूब प्रशंसा प्राप्त की। विज्ञान मेले में संस्था प्राचार्य गजेंद्र कौरव ने विज्ञान मेले की जानकारी देते कहा कि मेले के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य समाज मे जादू के नाम पर व्याप्त अंधविश्वास को दूर करना एवं छात्र छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है । मेले में बतौर अतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमति राधा बाई , उपाध्यक्ष मनीष कौरव , बीईओ एएस मसराम , जनपद सदस्य छाया पचौरी, ईश्वर पचौरी सहित ग्राम सरपंच आनंद विश्वकर्मा , प्रेमबाई कौरव, छोटेराजा कौरव ने विज्ञान मेले में प्रथम स्थान के लिए मधु कौरव शा उ मा विद्यालय सूखाखेरी, द्वितीय स्थान के लिए नेहा ठाकुर शासकीय हाईस्कूल सीरेगांव, तृतीय स्थान के लिए माधुरी मेहरा उत्कृष्ट चीचली, चतुर्थ स्थान के लिए साक्षी पिपरोनिया कन्या हाईस्कूल चीचली एवं पंचम स्थान के लिए सुहानी कुशवाहा शा उ मा विद्यालय कल्याणपुर को पुरुस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल दुबे एवं अम्बर शर्मा एवं आभार प्रदर्शन ओमप्रकाश कौरव ने किया। विज्ञान मेले में पार्षद आनंद दुबे, पूजा तिवारी, चन्द्रकांत शर्मा, श्रीकांत राय , पूर्व पार्षद संजय राजौरिया ने भी अपने विचार रखे। विज्ञान मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रथम स्थान बीटीआई स्कूल से शिवाजी राजपूत, पवन कुमार द्वितीय स्थान कन्या नवीन गाडरवारा से यशोदा खंगार,तृतीय स्थान हाईस्कूल झाँझनखेड़ा से साक्षी कौरव , चतुर्थ स्थान मिढवानी से प्रियांशी पटैल एवं पाँचवा स्थान तूमड़ा से महक राजपूत ने हासिल किया जो जिला स्तर पर साईंखेड़ा ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिये गए। विज्ञान मेले के सफल आयोजन में शिक्षको एवं छात्र छात्राओं का सहयोग सराहनीय रहा।
: सी एम राइज विद्यालय में कला उत्सव सम्पन्न
Fri, Nov 4, 2022
सी एम राइज विद्यालय में कला उत्सव सम्पन्नगाडरवारा। कला उत्सव, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, की वर्ष 2022 की एक ऐसी पहल हैजिसका उद्देश्य माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानना, उसे पोषित करना, प्रस्तुत करना और शिक्षा में कला को बढ़ावा देना है। शिक्षा मंत्रालय माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों में सौंदर्यबोध और कलात्मक अनुभवों की आवश्यकता और इसके द्वारा विद्यार्थियों में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविधता के ज्ञान प्रदान करने को मान्यता देता रहा है। कला शिक्षा (संगीत, नाटक, नृत्य, दृश्यकलाएँ एवं ललित कलाएँ) के संदर्भ में की जा रही यह पहल राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा - 2005 की अनुशंसाओं पर आधारित है।इसी तारतम्य में गत दिवस विकास खण्ड स्तरीय कला उत्सव साईंखेड़ा स्थित सी एम राइज विद्यालय में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उदघाटन विभिन्न विद्यालयों से उपस्थित हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति में संस्था प्रधान सी के विश्वकर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इसके बाद मंचीय कार्यक्रम सम्पन्न हुए जिसमें शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, गायन और वादन विधाओं का शानदार प्रदर्शन किया गया। जिनमें टी वी एन विद्यालय गाडरवारा के प्रतिभागियों ने अव्वल स्थान प्राप्त किया। कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय , क्राइस्ट चर्च विद्यालय, बी टी आई गाडरवारा और सी एम राइज विद्यालय ने विभिन्न विधाओं में जिला स्तरीय कला उत्सव हेतु अपना स्थान सुरक्षित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रफुल्ल दीक्षित और विनोद चौकसे के साथ वेणी शंकर पटेल, सरदार सिंह राजपूत, भानु राजपूत, अखिलेश मेहरा, जी एस मेहरा, लाल सिंह लोधी, पूनम बसेडिया, मनीषा चौकसे, सीमा कोरी, तृप्ति नेमा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीष शंकर तिवारी ने किया।
: राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति हेतु चयन परीक्षा 6 नवंबर को
Fri, Nov 4, 2022
राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति हेतु चयन परीक्षा 6 नवंबर कोगाडरवारा। शासकीय/ शासकीय अनुदान प्राप्त /स्थानीय निकायों द्वारा संचालित विद्यालयों में सत्र 2022-23 में कक्षा 8वीं में नियमित अध्ययनरत छात्र छात्राओं के लिए राष्ट्रीय मीन्स कम मैरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा का आयोजन 6 नवंबर दिन रविवार को सुबह 10:45 बजे से क्षेत्र के साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों के परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा हेतु साईंखेड़ा ब्लॉक के लिए बीटीआई स्कूल में 395 एवं कन्या उ मा विद्यालय गाडरवारा में 163 तथा चीचली ब्लॉक के लिए बनाए गए उत्कृष्ट विद्यालय चीचली केंद्र पर 297, शासकीय आदर्श स्कूल गाडरवारा के केंद्र पर 242 एवं शासकीय कन्या नवीन विद्यालय के केंद्र पर 244 छात्र छात्राएँ परीक्षा देंगे। विदित हो कि उक्त परीक्षा में चयन उपरांत पात्र विद्यार्थियों को 12 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति मिलेगी। परीक्षा हेतु नि:शुल्क ऑनलाइन आवेदन पहले ही भरवाए जा चुके है ।