Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

नगर के श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर मे होंगे आयोजन,पंच दिवसीय कार्यक्रम 8 मई तक

रायसेन वनमण्डल अंतर्गत परिक्षेत्र देवरी के ग्राम गोरखपुर डुंगरिया के निकट सुबह 9 बजे

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी,02 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त,

राज्य शिक्षक संघ के नेतृत्व में जबलपुर संभाग के द्वितीय क्रमोन्नति से बंचित नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों ने

वृक्षों को काटकर कागज बनाना, फिर उस कागज पर 'पेड़ लगाओ' लिखना—यही आज की सबसे बड़ी अज्ञानता है

: कलेक्टर द्वारा सीएम राइज स्कूलों का निरीक्षण,विद्यार्थियों से किया संवाद

Aditi News Team

Fri, Nov 4, 2022
कलेक्टर द्वारा सीएम राइज स्कूलों का निरीक्षण,विद्यार्थियों से किया संवाद नरसिंहपुर। कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने सीएम राइज स्कूल- एसडीएम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला नरसिंहपुर और शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय करेली का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें अच्छे से पढ़ाई करके जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सीएम राइज स्कूल नरसिंहपुर में उन्होंने 9 वीं, 10 वीं, 11 वीं एवं 12 वीं कक्षा की अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम से पढ़ाई करने वाली छात्राओं से बात की। उन्होंने हिन्दी माध्यम की छात्राओं से कहा कि वे अंग्रेजी का भी अध्ययन करें, अच्छे से पढ़ाई करें। उन्होंने छात्राओं से पूछा कि उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं है। शिक्षक समय पर आते हैं। पीने के पानी की समुचित व्यवस्था है। इस पर छात्राओं ने कहा कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार सीएम राइज स्कूल की नई बिल्डिंग करीब 10 एकड़ में बनेगी, जिसमें विद्यार्थियों के शिक्षण हेतु सभी व्यवस्थायें रहेंगी। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से विभिन्न प्रश्न भी पूछे। कलेक्टर ने प्राचार्य को निर्देशित किया कि कक्षाओं की खिड़कियों में जाली लगवाई जाये। कक्षाओं में आवश्यकतानुसार पंखे और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाये। करेली में विकासखंड स्तरीय कला उत्सव में शामिल हुए कलेक्टर सीएम राइज स्कूल शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय करेली में आयोजित विकासखंड स्तरीय कला उत्सव में कलेक्टर श्री रोहित सिंह शामिल हुए और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कला उत्सव में विकासखंड करेली के स्कूलों के छात्र- छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कला उत्सव में छात्र- छात्राओं द्वारा लोकगीत, पेंटिंग, लोक नृत्य, गायन, मिट्टी की मूर्तियों/ बर्तनों के निर्माण आदि का प्रस्तुतिकरण किया गया। कलेक्टर ने कला उत्सव के प्रतिभागी विद्यार्थियों से चर्चा की और कहा कि वे इन गतिविधियों में बढ़चढ़कर हिस्सा लें, ताकि उनका चहुंमुखी विकास हो। श्री सिंह ने कहा कि यह रोचक कार्यक्रम है। कलेक्टर के आग्रह पर नन्ही बच्ची यशस्वी पांडे ने गीत सुनाये और अन्य छात्र- छात्राओं ने लोक गीत एवं लोक नृत्य प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने प्रस्तुतिकरण की सराहना की और विद्यार्थियों को पेन देकर पुरस्कृ‍त किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री कुर्मी, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र श्री एसके कोष्टी, तहसीलदार श्री लालशाह जगेत, प्राचार्य, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें