: बकायादारों की जमीन की गई कुर्क एवं कार्यालय को किया गया सील
Fri, Nov 4, 2022
डायवर्शन टैक्स जमा नहीं करने वालों के विरूद्ध जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही। कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देशन में डायवर्शन टैक्स जमा नहीं करने वालों के विरूद्ध जिला प्रशासन की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी सिलसिले में गुरूवार को जिला प्रशासन की टीम द्वारा दो बड़े बकायादारों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई है।इंदौर जिले के ग्राम भैंसलाय में डीएचएल इन्फ्राबुल्स इन्टरनेशनल प्रायवेट लिमिटेड संचालित है। इसके डायरेक्टर संतोष कुमार सिंह एवं संजीव जायसवाल हैं। कंपनी जिस भूमि पर संचालित है, उस भूमि का डायवर्शन टैक्स 48 लाख रूपये बकाया जमा नहीं करने पर जिला प्रशासन की टीम द्वारा बकायादारों की एमजी रोड इंदौर स्थित कार्यालय को सील कर दिया गया।
इसी तरह टीम द्वारा की गई एक और कार्यवाही में जिले के ग्राम रंगवासा में स्थित ट्रायकॉन पार्क कालोनी की जमीन का डायवर्शन टैक्स 19 लाख 86 हजार रूपये जमा नहीं करने पर उक्त जमीन को कुर्क कर लिया गया है। कुर्क की गई जमीन सत्यनारायण, संतोष पिता बाबूलाल पाटीदार की है।
: फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया
Thu, Nov 3, 2022
डीआईजी जोगेन्द्र कुमार के निर्देशन में परिक्षेत्र के अधीनस्थ जनपद जालौन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु प्रमुख चौराहों, बाजारों आदि सार्वजनिक स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया
: उरला को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया
Thu, Nov 3, 2022
थाना उरला क्षेत्र अंतर्गत सुभाष चौक स्थित मकान में साफ सफाई के दौरान मकान से सोने चांदी के जेवरात सहित मोबाइल फोन चोरी करने वाली आरोपिया महिला मजदूर चित्ररेखा शर्मा को चोरी की सम्पूर्ण मशरुका के साथ गिरफ्तार करने के फलस्वरुप आज दिनांक 03.11.22 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा म. प्र. आर. प्रमिला कुंजाम एवं म.आर. शारदा ध्रुव थाना उरला को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया l