Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: कलेक्टर ने कला उत्सव के प्रतिभागी विद्यार्थियों से चर्चा की

Aditi News Team

Fri, Nov 4, 2022
करेली में विकासखंड स्तरीय कला उत्सव में शामिल हुए कलेक्टर सीएम राइज स्कूल शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय करेली में आयोजित विकासखंड स्तरीय कला उत्सव में कलेक्टर श्री रोहित सिंह शामिल हुए और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कला उत्सव में विकासखंड करेली के स्कूलों के छात्र- छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कला उत्सव में छात्र- छात्राओं द्वारा लोकगीत, पेंटिंग, लोक नृत्य, गायन, मिट्टी की मूर्तियों/ बर्तनों के निर्माण आदि का प्रस्तुतिकरण किया गया। कलेक्टर ने कला उत्सव के प्रतिभागी विद्यार्थियों से चर्चा की और कहा कि वे इन गतिविधियों में बढ़चढ़कर हिस्सा लें, ताकि उनका चहुंमुखी विकास हो। श्री सिंह ने कहा कि यह रोचक कार्यक्रम है। कलेक्टर के आग्रह पर नन्ही बच्ची यशस्वी पांडे ने गीत सुनाये और अन्य छात्र- छात्राओं ने लोक गीत एवं लोक नृत्य प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने प्रस्तुतिकरण की सराहना की और विद्यार्थियों को पेन देकर पुरस्कृ‍त किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री कुर्मी, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र श्री एसके कोष्टी, तहसीलदार श्री लालशाह जगेत, प्राचार्य, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें