: ग्राम आंगनबाड़ी केंद्र खुर्सिपार् मे धूमधाम् से मनाया लाडली उत्सव
Wed, Nov 2, 2022
ग्राम आंगनबाड़ी केंद्र खुर्सिपार् मे धूमधाम् से मनाया लाडली उत्सवआज दिनांक 02/11/22 को आंगनबाड़ी खुर्सिपार् मे लाडली उत्सव का आयोजन किया गया आयोजन मे ग्राम के नवनिर्वाचित सरपंच श्री मनोज दुबे एवं पूर्व सरपंच ग्राम के सम्मानीय गड़मान्य् ग्राम वासी अभीवक ग्राम कि लाड़लियो ने भाग लिया लिया कार्यक्रम के शुरूआत मे ग्राम सरपंच एवं पूर्व सरपंच ने सरस्वती पूजन किया इसके पश्चात लाडली बलिकाओ के द्वारा सरस्वति वंदना प्रस्तुत कि गईं इसके पश्चात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम सरपंच एवं ग्राम वासियों का तिलक लगा कर एवं पुष्प गुछ् से स्वागत किया गया एवं सभी लाड़लियो का तिलक लगाकर एवं पुष्प गुछ् देकर् स्वागत कर सम्मान किया गया गया इसके साथ हि मुख्यमंत्री जी का लाड़लियो के नाम पत्र वितरण किये गए एवं ग्राम सरपंच द्वारा ग्राम वासियों एवं लाड़लियो को सम्बोधित शाशि किया गया कार्यक्रम मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति प्रभा उपाध्याय श्रीमति सीमा शर्मा श्रीमति अनीता बाथरे एवं सहायिका भारती शुक्ला कीर्ति नोरिया शीला यादव मिनी कार्यकर्ता प्रीति जाटव उपस्थित रही इसके पश्चात सभी को लड्डू एवं लाड़लियो को टाफि वितरण किया गया अंत मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति अनिता बाथरे ने सभी अतिथियों का एवं ग्राम वासीयों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समापन किया गया
: दिव्यांग बच्चो के साथ केक काटकर् मध्यप्रदेश दिवस मनाया
Wed, Nov 2, 2022
दिव्यांग बच्चो के साथ केक काटकर् मध्यप्रदेश दिवस मनायाआज दिनांक 1 नवंबर 2022 को अमन सद्भावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति द्वारा न्यू शिवनगर भोपाल मध्य प्रदेश समिति कार्यलय में दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया स्थापना दिवस इस कार्यक्रम में समिति की सभी सदस्य उपस्थित हुए एवं बस्ती के कुछ महिलाएं भी उपस्थित हुए मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष में बच्चों के साथ खुशियां बांटी और केक काटकर बच्चों को चॉकलेट देकर मनाया स्थापना दिवस इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति सदस्य नीरा लहरें ने अपना योगदान बखूबी से निभाया एवं लक्ष्मी मोरे रीना लहरे इमला ममता गौतम गीता शांति उतरा और छोटे छोटे नन्हे मुन्ने बच्चे एवं साथ में समिति अध्यक्ष श्रीमती रेवती खांडेकर भी उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, प्रतुल इन्दुरख्या ने मिढवानी में प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया
Wed, Nov 2, 2022
प्रतुल इन्दुरख्या ने मिढवानी में प्राचार्य का पदभार ग्रहण कियागाडरवारा। विगत दिवस प्राचार्य प्रतुल इन्दुरख्या ने क्षेत्र के ग्राम मिढवानी (देवरी) के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में स्थानांतरण उपरांत प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया । इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य धर्मेंद्र वर्मा ने उनका फूल माला से स्वागत किया । इस अवसर पर प्राचार्य श्री इंदुरख्या ने मिढवानी आकर खुशी जाहिर की और शाला के वच्चो से मुलाकात की। उन्होंने माध्यमिक शाला जाकर वहां पर जनसहयोग से प्राप्त नई स्मार्ट टीवी की शुरुआत की। उल्लेखनीय है कि श्री इंदुरख्या चीचली के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय से स्थानांतरण उपरांत मिढवानी में पदस्थ हुए है। इस मोके पर पूर्व प्रभारी प्राचार्य विनोद दुबे माध्यमिक शाला से प्रभारी प्रधान पाठक प्रशांत पटेल ,शेख जफर खान, शिव हरि उपाध्याय, देवरी से शिक्षक सुरेंद्र पटेल एवं समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।