: नरसिंहपुर, जिले में 3 नवम्बर को साफ- सफाई एवं खेलकूद गतिविधियों का होगा आयोजन
Wed, Nov 2, 2022
जिले में 3 नवम्बर को साफ- सफाई एवं खेलकूद गतिविधियों का होगा आयोजनप्रमुख चयनित महत्वपूर्ण स्थलों पर 67 दीपों के प्रज्जवलन का कार्यक्रम भी होगा
नरसिंहपुर।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह के तहत राज्य शासन के निर्देशानुसार एक से 7 नवम्बर तक जिला एवं विकासखंड स्तर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार 3 नवम्बर को जिले के ऐतिहासिक स्मारकों, महापुरूषों की प्रतिमाओं, प्रमुख बाजारों की साफ- सफाई से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। साथ ही प्रमुख चयनित महत्वपूर्ण स्थलों पर 67 दीपों के प्रज्जवलन का कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा। इसी तरह योगा, सूर्य नमस्कार, खो- खो, कबड्डी, व्हॉलीवाल, दौड़, बैडमिंटन आदि इनडोर एवं आउटडोर खेल गतिविधियों का आयोजन जिला, विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर किया जायेगा।
इस सिलसिले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इन गतिविधियों का सुचारू आयोजन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।
राज्य शासन द्वारा संरक्षित जिले के स्थलों पर उक्त गतिविधियों का आयोजन अनिवार्य रूप से करने के लिए निर्देशित किया गया है। संरक्षित स्मारकों में तहसील गाडरवारा के तहत चौगान का किला, चौरागढ़, गोटेगांव के तहत पांडव मठ, नौनिया, करेली के तहत बरमानकलां के सोमेश्वर मंदिर व प्राचीन गरूड़ स्तंभ और नरसिंहपुर के तहत चतुर्भुजी बालाजी की मढ़िया बचई, पुराना गौड़ महल, राजमहल पिठहरा, श्री गरूड़ देव मंदिर ग्राम गरारू, शिव मंदिर ग्राम गरारू एवं नरसिंह मंदिर नरसिंहपुर शामिल हैं। चिन्हित पर्यटन स्थलों में तहसील करेली के तहत ब्रम्हांड घाट बरमान, हाथी घाट, सरसला पहाड़ी, रीछई जलाशय, छोटा धुंआधार, मृगन्नाथ व केरपानी में राजा हृदयेशाह की प्रतिमा स्थली, गाडरवारा के तहत चौगान का किला, लुक्का महादेव, रानी दहार, छोटा जबलपुर व धूनी वाले दादाजी, तेंदूखेड़ा के तहत चांवरपाठा का गोंडवाना किला एवं ढिलवार में ऐतिहासिक इमारत बावड़ी, गोटेगांव के तहत टोन घाट बरहटा, झौंतेश्वर आश्रम एवं बरहटा का पांडव मठ, पांडव गुफा और नरसिंहपुर के तहत नरसिंह मंदिर नरसिंह तालाब, गुरू गुफा, राजा बाबू, दादा महाराज (दूल्हादेव), गरारू का गरूड़ मंदिर एवं बवरिया जलाशय शामिल हैं।
: ग्राम आंगनबाड़ी केंद्र खुर्सिपार् मे धूमधाम् से मनाया लाडली उत्सव
Wed, Nov 2, 2022
ग्राम आंगनबाड़ी केंद्र खुर्सिपार् मे धूमधाम् से मनाया लाडली उत्सवआज दिनांक 02/11/22 को आंगनबाड़ी खुर्सिपार् मे लाडली उत्सव का आयोजन किया गया आयोजन मे ग्राम के नवनिर्वाचित सरपंच श्री मनोज दुबे एवं पूर्व सरपंच ग्राम के सम्मानीय गड़मान्य् ग्राम वासी अभीवक ग्राम कि लाड़लियो ने भाग लिया लिया कार्यक्रम के शुरूआत मे ग्राम सरपंच एवं पूर्व सरपंच ने सरस्वती पूजन किया इसके पश्चात लाडली बलिकाओ के द्वारा सरस्वति वंदना प्रस्तुत कि गईं इसके पश्चात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम सरपंच एवं ग्राम वासियों का तिलक लगा कर एवं पुष्प गुछ् से स्वागत किया गया एवं सभी लाड़लियो का तिलक लगाकर एवं पुष्प गुछ् देकर् स्वागत कर सम्मान किया गया गया इसके साथ हि मुख्यमंत्री जी का लाड़लियो के नाम पत्र वितरण किये गए एवं ग्राम सरपंच द्वारा ग्राम वासियों एवं लाड़लियो को सम्बोधित शाशि किया गया कार्यक्रम मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति प्रभा उपाध्याय श्रीमति सीमा शर्मा श्रीमति अनीता बाथरे एवं सहायिका भारती शुक्ला कीर्ति नोरिया शीला यादव मिनी कार्यकर्ता प्रीति जाटव उपस्थित रही इसके पश्चात सभी को लड्डू एवं लाड़लियो को टाफि वितरण किया गया अंत मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति अनिता बाथरे ने सभी अतिथियों का एवं ग्राम वासीयों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समापन किया गया
: दिव्यांग बच्चो के साथ केक काटकर् मध्यप्रदेश दिवस मनाया
Wed, Nov 2, 2022
दिव्यांग बच्चो के साथ केक काटकर् मध्यप्रदेश दिवस मनायाआज दिनांक 1 नवंबर 2022 को अमन सद्भावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति द्वारा न्यू शिवनगर भोपाल मध्य प्रदेश समिति कार्यलय में दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया स्थापना दिवस इस कार्यक्रम में समिति की सभी सदस्य उपस्थित हुए एवं बस्ती के कुछ महिलाएं भी उपस्थित हुए मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष में बच्चों के साथ खुशियां बांटी और केक काटकर बच्चों को चॉकलेट देकर मनाया स्थापना दिवस इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति सदस्य नीरा लहरें ने अपना योगदान बखूबी से निभाया एवं लक्ष्मी मोरे रीना लहरे इमला ममता गौतम गीता शांति उतरा और छोटे छोटे नन्हे मुन्ने बच्चे एवं साथ में समिति अध्यक्ष श्रीमती रेवती खांडेकर भी उपस्थित रहे।