: ग्राम कंधरापुर में चल रही भागवत कथा में पहुंचे भाजपा के जिला महामंत्री नंदकिशोर ठाकुर ने लिया आशीर्वाद
Tue, Nov 1, 2022
ग्राम कंधरापुर में चल रही भागवत कथा में पहुंचे भाजपा के जिला महामंत्री नंदकिशोर ठाकुर ने लिया आशीर्वादनरसिंहपुर। गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र के करकबेल मंडल के ग्राम कंधरापुर में संत श्री विकासानंद ब्रह्मचारी महाराज काशी धाम वालो की भागवत में शामिल हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री आदरणीय नंदकिशोर जी ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष निधान सिंह जी पटेल पूर्व विधायक हाकम सिंह जी चढ़ार, गोटेगांव जनपद के अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सतीश पटेल श्री विश्वनाथ पटेल बड्डू भैया परम आदरणीय श्री विनोद तिवारी जी पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री बड़ेवीर कंधरापुर ग्राम के वरिष्ठ जनों में श्री रजनीश महाराज श्री मालक पटेल श्री मनोज पटेल श्री वकील पटेल श्री सुनील पटेल एवं श्री योगेंद्र पटेल जी के घर पहुंचकर या जलपान इसी के साथ समस्त ग्राम वासियों को दीपावली के पावन पर्व की दी शुभकामनाएं एवं बधाइयां बड़े बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद बड़ी संख्या में रहे भक्तजन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
: नरसिंहपुर जिले के प्रमुख समाचार
Tue, Nov 1, 2022
मप्र महिला वित्त एवं विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा का दौरा कार्यक्रम,
दो नवम्बर को जिले के प्रवास पर रहेंगी
नरसिंहपुर। मप्र महिला वित्त एवं विकास निगम की अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) श्रीमती अमिता चपरा बुधवार दो नवम्बर को जिले के प्रवास पर रहेंगी और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।दौरा कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती चपरा सड़क मार्ग द्वारा भोपाल से प्रस्थान कर जिले के कौंड़िया (तेंदूखेड़ा) में दोपहर 12 बजे ग्राम केन्द्र की बैठक लेंगी। इसके बाद श्रीमती चपरा दोपहर दो बजे सर्किट हाऊस नरसिंहपुर आयेंगी। तत्पश्चात श्रीमती चपरा दोपहर 2.30 बजे पीजी कॉलेज नरसिंहपुर में लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 के शुभारंभ एवं प्रसारण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके बाद श्रीमती चपरा अपरान्ह 4 बजे भाजपा प्रबंध समिति की बैठक में शामिल होने के बाद रात्रि विश्राम करेंगी। श्रीमती चपरा गुरूवार 3 नवम्बर को प्रात: 10 बजे नरसिंहपुर से सड़क मार्ग द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।
कलेक्टर ने मुशरान वाचनालय पहुंचकर विद्यार्थियों से की चर्चा
नरसिंहपुर। कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने मंगलवार को मुशरान वाचनालय नरसिंहपुर पहुंचकर यहां अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा की जा रही तैयारियों के बारे में पूछा। यहां मौजूद विद्यार्थियों ने बताया कि वे मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, पीईबी एवं बैंकिंग की तैयारी कर रहे हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों से मुख्य परीक्षा तैयारी के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने की बात कही। साथ ही उन्होंने उड़ान नि:शुल्क कोचिंग संस्थान का सहयोग लेने के लिए भी कहा। जिला प्रशासन के अधिकारी समय- समय पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। विद्यार्थियों ने अंग्रेजी समाचार पत्र- पत्रिकायें, करेंट अफेयर्स मैग्जीन उपलब्धता, पेयजल व्यवस्था एवं लायब्रेरी प्रतिदिन खुलने व उसका समय बढ़ाने की बात कही। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि लायब्रेरी प्रतिदिन खुलेगी। समय सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक होगा। कक्षाओं की खिड़कियों में जालियां लगवाने के निर्देश उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारियों को दिये। न्यूज पेपर पढ़ने के लिए न्यूज पेपर स्टेंड भी रखवाया जायेगा।
कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्यायें,जनसुनवाई में आये 139 आवेदन
नरसिंहपुर। कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर के जनसुनवाई हाल में मंगलवार एक नवम्बर को कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने लोगों की समस्यायें ध्यानपूर्वक सुनी। उन्होंने जनसुनवाई में पहुंचे लोगों के आवेदन लिये और समय सीमा में निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। विभिन्न आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 139 आवेदन आये।इस दौरान सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य, एसडीएम श्री राजेश शाह ने भी जनसुनवाई में पहुंचे लोगों के आवेदन लिये और उनकी समस्यायें सुनी।
कलेक्टर ने दिव्यांगों को प्रदान की कान की मशीन व वैशाखी
जनसुनवाई में चीचली के श्री बाबूलाल लोधी ने कलेक्टर को बताया कि उन्हें कान में कम सुनाई देता है। उन्होंने कान की मशीन के लिए आवेदन दिया। इस पर मौके पर ही कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने दिव्यांग श्री बाबूलाल लोधी को कान की मशीन प्रदान की।इसी तरह चीचली के श्री रामदर्शन श्रीवास ने अपने दोनों कंधों में शारीरिक विकलांगता होने के कारण वैशाखी प्रदान करने का आवेदन कलेक्टर को दिया। कलेक्टर ने मौके पर ही श्री रामदर्शन को वैशाखी प्रदान की।
: नरसिंहपुर, 67 वें स्थापना दिवस पर कलेक्टर ने प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Tue, Nov 1, 2022
67 वें स्थापना दिवस पर कलेक्टर ने प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर किया रवानानरसिंहपुर।मध्यप्रदेश के 67 वें स्थापना दिवस पर ने एक नवम्बर को शहर के हॉकी स्टेडियम में जनअभियान परिषद के सहयोग से स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम की शुरुआत मध्यप्रदेश गान से हुई। प्रभातफेरी स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष पार्क चौराहा, अष्टांग चिकित्सालय, सांकल तिराहा, सुनका चौराहा, राम मंदिर, सिंहपुर चौक होते हुए सुभाष पार्क में समाप्त हुई। प्रभात फेरी के दौरान वंदे मातरम्, जय मध्यप्रदेश के नारे लगाये गये। सुभाष पार्क में कलेक्टर श्री सिंह ने सभी को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की बधाई दी।इस दौरान जिला पंचायत सीईओ डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य, एसडीएम श्री राजेश शाह, अन्य अधिकारी- कर्मचारी, नागरिकगण, खिलाड़ी, प्रशिक्षक, शिक्षक और स्कूली विद्यार्थी मौजूद थे।