: प्रदर्शनी का अवलोकन किया
Mon, Oct 31, 2022
माननीय गवर्नर मध्यप्रदेश श्री मंगुभाई पटेल जी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल में आयोजित 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन
किया।
: श्री गोरखनाथ बघेल अतिरक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर का सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर सभाकक्ष में विदाई दी गई
Mon, Oct 31, 2022
श्री गोरखनाथ बघेल अतिरक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर का आज दिनांक 31.10.2022 को लम्बी सेवा अवधि उपरान्त सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर सभाकक्ष में विदाई दी गई। श्री गोरखनाथ बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनांक 29.12.1986 को उप निरीक्षक के पद पर नियुक्त होकर प्रशिक्षण उपरान्त प्रथम तैनाती जिला बालाघाट(म.प्र), वर्ष 1996 में उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होकर जिला जशपुर, कोरिया, महासमुन्द, वर्ष 2007 में निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होकर जिला रायगढ़, नारायणपुर, वर्ष 2015 में उप पुलिस अधीक्षक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होकर जिला दन्तेवाड़ा, राजनांदगांव एवं दिनांक 31.08.2020 से आज दिनांक तक जिला कांकेर में पदस्थ रहकर अपनी सेवायें दी। सेवाकाल के दौरान वर्ष 2015 में इन्हे पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री शलभ कुमार सिन्हा (भा0पु0से0) पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा श्री गोरखनाथ बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के सम्पूर्ण सेवाकाल पर प्रकाश डालते हुये उनके द्वारा जिले में पदस्थापना के दौरान किये गये कार्य नक्सल विरूद्ध अभियान, अपराध विवेचना, कानून व्यवस्था की सराहना की गयी। सेवानिवृत्त पश्चात अपने अनुभव का लाभ पुलिस व समाज को देने प्रेरित किया और उनके स्वस्थ्य जीवन, उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये श्री गोरखनाथ बघेल को प्रतीक चिन्ह, शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान श्री धिरेन्द्र पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर, डॉ अनुराग झा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कांकेर, श्री प्रशांत सिंह पैकरा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर, श्री अमरनाथ सिदार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़, मो0 मोहसिन खान रक्षित निरीक्षक कांकेर तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
: मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम
Mon, Oct 31, 2022
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम आज शाम को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर सात दिवसीय कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला आज एक नवंबर से प्रारंभ होगा। पहले दिन मुख्य कार्यक्रम खंडवा रोड स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में शाम को 5:30 बजे से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की विशेषताओं एवं विकास से संबंधित उद्बोधनों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री अभय बेड़ेकर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, संयुक्त संचालक पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग संयुक्त रूप से देवी अहिल्या विश्व विद्यालय प्रांगण में स्थित आडिटोरियम में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। जिसमें जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी को उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा। कार्यक्रम के संचालन हेतु उद्घोषक की व्यवस्था जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की जायेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी आवश्यक तैयारी करवाकर कार्यक्रम की प्रस्तुति सुनिश्चित करवायेगें। उक्त कार्यवाहियों का समन्वय अपर कलेक्टर श्री राजेश राठौर द्वारा किया जायेगा।
देवी अहिल्या विश्व विद्यालय आडोटोरियम में एलईडी की व्यवस्था एवं कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था की तैयारी जिला प्रबंधक ई-गर्वनेंस एवं जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी एनआईसी द्वारा की जाएगी।
समारोह में गणमान्य आमंत्रितों, आमजन की व्यवस्था अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जूनी इन्दौर की देख रेख में की जाएगी। तहसीलदार जूनी इन्दौर एवं अन्य तहसीलदारों के माध्यम से गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा। समारोह स्थल पर फूल-सज्जा की व्यवस्था अपर आयुक्त नगर निगम इन्दौर द्वारा की जाएगी। उक्त कार्यवाही का समन्वय अपर कलेक्टर श्री आर.एस मण्डलोई द्वारा किया जाएगा।
समारोह स्थल के आन्तरिक एवं बाहृय वाहनों की पार्किंग व्यवस्था उपायुक्त यातायात द्वारा की जायेगी। कार्यक्रम स्थल पर महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों की व्यवस्था श्री एम.डी. सोमानी द्वारा की जाएगी। जिला खेलकूद अधिकारी द्वारा खिलाड़ियों को लाने ले जाने की व्यवस्था करायी जायेगे