: गाडरवारा, जादू नही विज्ञान है कार्यक्रम 3 नवंबर को
Mon, Oct 31, 2022
जादू नही विज्ञान है कार्यक्रम 3 नवंबर कोगाडरवारा। विज्ञान प्रदर्शनी अंतर्गत विज्ञान के प्रति जागरूकता अभियान अंतर्गत जादू नही विज्ञान है - समझना समझाना आसान है गतिविधियो के अंतर्गत 3 नवंबर दिन बुधवार को एकदिवसीय विकासखण्ड अंतर्गत कार्यक्रम साईंखेड़ा एवं चीचली ब्लॉक में आयोजित किये जा रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार साईंखेड़ा ब्लॉक का कार्यक्रम बीटीआई स्कूल गाडरवारा एवं चीचली ब्लॉक का कार्यक्रम ग्राम रायपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुबह 11 वजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शाला स्तर पर चंयनित छात्र छात्राएँ अपने विज्ञान विषय से जुड़े प्रयोगों का प्रदर्शन करेंगे।
: गाडरवारा, बीटीआई में रन फार यूनिटी का आयोजन, पुलिस कर्मियों के साथ शिक्षको एवं छात्र छात्राओं ने की सहभागिता
Mon, Oct 31, 2022
बीटीआई में रन फार यूनिटी का आयोजन, पुलिस कर्मियों के साथ शिक्षको एवं छात्र छात्राओं ने की सहभागितागाडरवारा। सोमवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटैल की जयंती पर स्थानीय बीटीआई स्कूल से पलोटन गंज तक रन फार यूनिटी के तहत दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ के समापन अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अजीत पटैल ने सभी को राष्ट्रीय एकता अखंडता की शपथ दिलाई एवं उन्होंने सरदार पटैल से जुड़े संस्मरण सुनाए । इस अवसर पर नगर थाना प्रभारी राजपाल बघेल ने यातायात के नियमो एवं नशा मुक्ति अभियान पर संबोधित किया। कार्यक्रम में प्राचार्य जयमोहन शर्मा ने उपस्थित पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर पुलिस कर्मियों सहित बीटीआई स्टाफ एवं छात्रो की उपस्थिति बड़ी संख्या में रही।
: गाडरवारा, स्कूलो में दिलाई राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ
Mon, Oct 31, 2022
स्कूलो में दिलाई राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथगाडरवारा। सोमवार को क्षेत्र के सभी शासकीय स्कूलो में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटैल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हुए एकता व अखंडता की शपथ शिक्षको व छात्र छात्राओं ने ली। कार्यक्रम में शिक्षको ने सरदार वल्लभ भाई पटैल की जीवनी से छात्र छात्राओं को अवगत कराया।