: सूखाखैरी के स्कूल में पौधारोपण किया गया
Mon, Oct 31, 2022
सूखाखैरी के स्कूल में पौधारोपण किया गयागाडरवारा। गत दिवस चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सूखाखेरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पूर्व जनपद पंचायत चीचली अध्यक्ष मुकेश मरैया ने अशोक के पोधे का रोपण किया । इस अवसर पर शाला प्राचार्य महेंद्र कौरव , वरिष्ठ शिक्षक रामकिशोर चौधरी , दिलीप राजगौड़ , गोविंद ताम्रकार , नितेंद्र राजगौड़ , विनीता मेहरा आदि उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, सीएम राईज स्कूल में दिखाया गया सीधा प्रसारण
Mon, Oct 31, 2022
सीएम राईज स्कूल में दिखाया गया सीधा प्रसारणगाडरवारा। गत दिवस प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मध्यप्रदेश के 72 सी एम राइज विद्यालयों का भूमि पूजन इंदौर के अहिल्या आश्रम से किया गया। उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब और सी एम लाइव इवेंट्स के माध्यम से साईंखेड़ा के सीएम राईज विद्यालय में स्मार्ट टी वी और प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। उल्लेखनीय है कि कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर से प्राप्त पत्र के परिपालन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा अभिभावकों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था । इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र बोहरे द्वारा विद्यालय हेतु टीन शेड निर्माण कराए जाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम मेंबतौर जनप्रतिनिधि नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र पटेल, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र बोहरे, कीरत सिंह पटेल, पार्षद धर्मेंद्र पटेल, ओम प्रकाश पटेल, शिवदीन चौधरी, मान सिंह मिर्धा, राजेश सोनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे चन्द्रकांत विश्वकर्मा द्वारा आगंतुकों का आभार जताया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक वेणी शंकर पटेल, जी एस मेहरा, एस एस राजपूत, भाई जी चौधरी, हरि गोविंद पटेल,भानु प्रताप राजपूत, अखिलेश मेहरा, रूपसिंह कुशवाहा, पूनम बसेडिया, मोनिका राय, सीमा कोरी, तृप्ति नेमा, सोनल दीक्षित, नेहा रावत, चेतन गोस्वामी आदि सहित विद्यार्थियों ने भी सहभागिता प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन माध्यमिक शिक्षक मनीष शंकर तिवारी द्वारा किया गया।
: सागर,नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह जी का हुआ नागरिक अभिनंदन
Mon, Oct 31, 2022
नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह जी का हुआ नागरिक अभिनंदनसागर। उपनगरीय विकास एवं सांस्कृतिक समिति मकरोनिया मिश्री चंद गुप्ता के तत्वाधान में नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिह जी का, प्रधानमंत्री आवास योजना मे मध्य प्रदेश को बेस्ट परफॉर्मेंस स्टेट द्वितीय एवं अन्य आठ पुरस्कार मिलने पर आयोजन समिति की तरफ से नागरिक अभिनंदन किया गया ।इस अवसर पर नगरीय एवं प्रशासन मंत्री भूपेंद्र जी ने कहा कि हमारी पहचान हमारी संस्कृति से है और संस्कृति से ही देश का निर्माण होता है , प्रदेश के विकास कि हमारी पहली प्राथमिकता है हमारी सरकार संस्कृति के संरक्षण के लिए लगातार प्रयासरत है उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण हमारी संस्कृति की विरासत को संरक्षित रखने का ही कार्य है, मकरोनिया विकास एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष मिश्रीचंद गुप्ता लगातार 25 वर्षों से दशहरा मे अखाड़ों एवं झाकियो के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित करते आ रहे हैं उन्हें उनके इस कार्य के लिए बधाई शुभकामनाएं । नगरीय एवं प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह जी ने क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया जी के आग्रह पर मकरोनिया नगर परिषद को अमृत योजना में शामिल करने की घोषणा की । इस अवसर पर सांसद राज बहादुर सिंह ने कहा कि भूपेंद्र सिंह जी का नागरिक अभिनंदन करने का यह निर्णय आयोजन समिति का सराहनीय है भूपेंद्र भैया के प्रयासों से प्रदेश नित नए आयामों को छू रहा है । क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया ने दशहरा चल समारोह के दौरान अखाड़ों का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम द्वितीय एवं तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार विधायक की तरफ से प्रदान किए जाने की घोषणा की एवं नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह जी का आभार व्यक्त किया ।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की एवं आयोजन समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी तत्पश्चात पत्रकारों एवं दशहरा चल समारोह में अखाड़ों एवं झांकियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उनका सम्मान किया गया । कार्यक्रम का संचालन राजेश्वर सेन एवं अधिवक्ता अर्जुन पटेल ने किया ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुराग प्यासी ,पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद कबीरपंथी, नगर पालिका अध्यक्ष मिहिलाल अहिरवार , जगन्नाथ गुरैया,लक्ष्मण सिंह, निकेश गुप्ता, देवेंद्र फुसकेले , अंशुल परिहार मकरोनिया मंडल के अध्यक्ष कपिल कुशवाहा,संतोष खटीक, राजेश दुबे , सुभाष दत्ता, इंदू चौधरी, शालीन सिंह, राहुल साहू,हरलाल साहू, बकीलचंद गुप्ता पार्षद - बलवंत ठाकुर, विवेक सक्सेना ,नरु ठाकुर ,महेंद्र सिंह ठाकुर ,कमलेश पटेल,कलू (गोविन्द पटेल), भागीरथ अहिरवार, आदी का सम्मान आयोजन समिति के द्वारा किया गया ।सम्मान समारोह के बाद उत्तर प्रदेश के मशहूर बुंदेली लोकगीत गायक जयसिंह राजा ने राई नृत्य के साथ अपनी लोक गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया । कार्यक्रम मे समिति के संरक्षक बंटी राठौर जितेंद्र गुप्ता, बद्री विशाल साहू, अंकित तिवारी हरलाल साहू वीरेंद्र पटेल अशोक पटेल टिंकू केसरवानी भरत लाल गुण मनीष यादव रिक्की शर्मा, कमल राठौर ,जगदीश विश्वकर्मा, सुनील तिवारी,दिनेश दक्ष, पिंटू सिंह बहेरिया, जगदीश यादव, मनोज गुप्ता, धीरज चौरसिया, सोनू मिश्रा, देवेंद्र रैकवार ,दिलीप यादव ,रानू दुबे , नंदू वाल्मीकि, आशीष यादव, प्रदीप आठिया, महेंद्र यादव, रामकिशन पटेल, राकेश लारिया, पुष्पेंद्र आठिया, बबलू समुद्रे, बबलू तिवारी, श्री हरीश दुबे, विशाल अन्ना, अमित पांडे, श्री सुशील शर्मा, जितेन सोनकर, माखन भानु तिवारी, अंकित गुप्ता, नीरज गुप्ता,राजन गुप्ता, विजय रैकवार, संजीव रैकवार, देव यादव, राम बाबू बंसल, राजू विश्वकर्मा दीपक पटेल , संजीव जैन, धर्मेंद्र गुप्ता ,लवी गुप्ता, सोनू तिवारी, प्रीतम राठौर, सौरव यादव,केशव लोधी, हेमराज अहिरवार, संतोष राठौर , विशाल आठिया, नितिन तिवारी आदी शामिल थे ।