: मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर सप्ताह भर होंगे आयोजन
Sun, Oct 30, 2022
मप्र के स्थापना दिवस पर सप्ताह भर होंगे आयोजनप्रत्येक निकाय में 3 नवंबर को चलेगा अभियान, चौक चौराहों पर जलाए जाएंगे 67 दीपसमस्त निकाय सक्रिय भागीदारी कर साफ-सफाई, खेलकूद गतिविधियाँ कराएँ: मंत्री श्री भूपेंद्र सिंहमध्यप्रदेश का 67वां स्थापना दिवस प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा। पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियाँ की जाएंगी। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने प्रत्येक निकाय में हर्षोल्लास के साथ स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। विशेष कर 3 नवंबर को समस्त निकायों में अभियान चला कर साफ-सफाई एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। श्री सिंह ने विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि जन-प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आमजन की भागीदारी में संबंधित विभागों के सहयोग से हर वार्ड में कार्यक्रम किए जाएँ। विशेष कर बालिकाओं से संबंधित खेल गतिविधियाँ हर वार्ड में अनिवार्य रूप से हो।नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश के स्थापना दिवस पर 1 से 7 नवंबर तक नगर, वार्ड और जोन में विभिन्न गतिविधियाँ एवं प्रतियोगिताएँ की जाएंगी। विशेष कर 3 नवंबर को खेल एवं युवा कल्याण, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा जिला प्रशासन के सहयोग से नगरीय विकास विभाग द्वारा कार्यक्रम किए जाएं। इनमें स्वच्छता, सजावट, रंगोली केंद्रित गतिविधियाँ कराई जाएँ। महा पुरुषों की प्रतिमाओं, ऐतिहासिक स्मारकों और प्रमुख बाजारों में सफाई कराई जाए। प्रत्येक निकाय के समस्त महत्वपूर्ण स्थलों पर 67 दीप प्रज्ज्वलन किये जायेंगे। इसी दिन प्रदेश के सभी जिलों में खेल एवं स्थानीय व्यंजनों की प्रतियोगिताएं भी शुरू की जाएंगी।नगरीय विकास मंत्री श्री सिंह ने कहा है कि स्थापना दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को प्रदेश का इतिहास, वैभव, ऐतिहासिक महत्व, विकास गाथा, महा पुरूषों से परिचित कराने के साथ सभी को अपने प्रदेश से भावनात्मक रूप से संबद्ध करना है। ताकि यह जन-जन का आयोजन बन सके। श्री सिंह ने नगरीय निकायों के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समस्त गतिविधियों और कार्यक्रमों में जन-प्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाए।म.प्र. के विकास और बालिकाओं को मिलेगा बढ़ावाश्री सिंह ने कार्यक्रमों के संबंध में सभी निकायों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक वार्ड में अभियान के तौर पर साफ-सफाई कराने के साथ ही प्रदेश के विकास को रेखांकित करते हुए रंगोली, वाद-विवाद, भाषण, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएँ की जाएँ। स्कूलों में स्वच्छता का संदेश देते हुए श्रमदान रखा जाए। साथ ही बालिकाओं से संबंधित खेल गतिविधियाँ बड़ी संख्या में अनिवार्य रूप से कराई जाएँ। श्री सिंह ने कहा है कि निकाय स्तर पर नवाचार करते हुए स्थापना दिवस पर उत्सव का वातावरण निर्मित करने के लिए कार्यक्रम हो।
: रायसेन से उदयपुरा के मुख्य मार्ग पर आये दिन गौवंश के मृत होने पर नही दे रहा स्थानीय प्रशासन ध्यान
Sun, Oct 30, 2022
रायसेन से उदयपुरा के मुख्य मार्ग पर आये दिन गोवंश का मृत होना एव मृत अवस्था मे मुख्य मार्ग पर कई दिनों तक उसी अवस्था मे पड़े रहने से आसपास के क्षेत्र में वायु प्रदूषण का बरकरार रहना जिम्मेदारो की कार्य प्रणाली पर कई सवाल खड़े करता है। सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर मुख्य मार्ग पर गौवंश का मृत होने की वजह क्या है, कन्ही तेज रफ्तार के वाहनों की टक्कर से मुख्य मार्गो पर गोवंश की मृत्यु का होना है या फिर लम्पी वायरस ही इसकी वजह हो सकती है। यदि साधारण मौत से इन गौवंश की मौत है तो फिर मुख्य मार्ग पर इनको इस तरह क्यो फेका जा रहा है।मुख्य मार्गो से जुड़े पंचायत स्तर से लेकर स्थानीय प्रशाशन के जिम्मेदारो को इसकी जांच करना जरूरी है, जिससे गौ वंश का जीवन बचाया जा सके एवं लम्पी वायरस जैसे खतर नाक वायरस एवं वायु प्रदूषण पर विराम लग सके।
: नरसिंहपुर जिले की खास खबर
Sun, Oct 30, 2022
नगरीय निकायों में सफाई का कार्य जारी
नरसिंहपुर। कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देश पर जिले के नगरीय निकायों में नालियों की सफाई एवं वार्डों में मच्छरों की रोकथाम के लिए दवाईयों का छिड़काव निरंतर किया जा रहा है। जिले के नगरीय निकाय करेली में नगर पालिका के अमले द्वारा विभिन्न वार्डों में नालियों की सफाई एवं गोटेगांव में मच्छरों की रोकथाम के लिए दवाईयों का छिड़काव किया गया।
राजस्व ग्राम में परिवर्तन के लिए कार्य जारी
नरसिंहपुर। शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री रोहित सिंह के मार्गदर्शन में आरआई व पटवारी दल द्वारा जिले के वन ग्रामों को राजस्व ग्राम में परिवर्तन किए जाने के दृष्टिकोण से राजस्व ग्रामों में परिवर्तित करने का कार्य किया जा रहा है।इसी तरह जिले की चीचली उप तहसील के ग्राम भिलमाढाना एवं ग्वारी पंचायत के कुल 8 वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में परिवर्तित करने का कार्य किया जा रहा है। जिले के चीचली के दूरस्थ अंचल ग्राम पंचायत ग्वारी के अंतर्गत भैंसा, मुकुंदा, जामगांव एवं गणेशनगर आदि वनग्रामों के राजस्व ग्राम में परिवर्तित करने के लिए आरआई व पटवारी दल द्वारा नक्शा तैयार करने का कार्य किया जा रहा है।
खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं में मिलेगा 10 लाख रूपये तक का अनुदान,स्थापित कर सकते हैं उत्पादन यूनिट
नरसिंहपुर। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत अब 8 वीं पास और 18 वर्ष से अधिक के युवा बेरोजगार को खाद्य प्रसंस्करण यूनिट स्थापित करने के लिए अधिकतम 10 लाख रूपये तक का अनुदान देने की योजना लागू की गई है।सहायक संचालक उद्यान श्री सुनील कुमार राय ने बताया कि इस योजना का लाभ लेकर जिले के युवा फल, सब्जी, मसाला, अनाज एवं अन्य खाद्य उत्पाद की यूनिट स्थापित कर सकते हैं। इस योजना में एक परिवार के एक व्यक्ति को ही लाभ दिया जायेगा। इस योजना के माध्यम से आम, आचार, अमचूर, जूस, अमरूद जैली, आंवला, नींबू आचार, मार्मलेड, पावडर, टमाटर कैचप, ड्राई टोमेटो, मिर्च सॉस, ड्राईचिली पाउडर, करेला जूस, आलू चिप्स, हल्दी, धनिया पावडर, अदरक सोंठ, प्याज का डिहाईड्रेशन, लहसून पेस्ट, अचार, आटा मिल, पोहा मिल, पल्वराईज्ड मिल, गीला मसाला व गीली दाल पीसने वाली चक्की, पापड़, पास्ता, नमकीन, कुरकुरे, टेस्टी, ब्रेड, टोस्ट, साबूदाना उद्योग, बड़ी, गुड़, तेल मिल, पेठा, गजक, चिक्की, पशु पोल्ट्री आहार, मछली पोल्ट्री फ्रीजिंग, मिल्क प्लांट, पनीर उद्योग, सोयाबीन का पनीर, घी उद्योग, एलोविरा प्लांट, मुनगा पत्ती पावडर, कैप्सूल, पिपरमेंट, मैंथा आईल, लेमन ग्रास, गुलाब जल उद्योग की यूनिट स्थापित की जा सकती है।यूनिट स्थापित करने के लिए आधार नम्बर, पेन कार्ड, अंकसूची, मशीनरी के कोटेशन, तीन साल का आयकर रिर्टन (यदि हो तो), यूनिट स्थापित करने के लिए जमीन का खसरा, ऑनलाइन आवेदन की रसीद, बैंक पासबुक की छायाप्रति, बिजली बिल, भूमि का डायवर्सन, यदि पुराना उद्योग है, तो ऑडिट बैलेंस शीट तीन वर्ष की, यदि लोन है, तो छह माह का बैंक स्टेटमेंट, संस्था का पंजीयन, उद्योग आधार पंजीयन, जीएसटी रजिस्ट्रेशन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट की आवश्यकता होगी। इस तरह जिले के युवा बेरोजगार खाद्य प्रसंस्करण के छोटे उद्योग ग्रामीण क्षेत्र एवं शहर क्षेत्र सभी जगह लगाकर अपना उद्योग चला सकते हैं।