: नरसिंहपुर ,एकता दौड़ हुई आयोजित,कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Mon, Oct 31, 2022
एकता दौड़ हुई आयोजित,कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवानानरसिंहपुर, 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। कलेक्टर श्री रोहित सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव ने लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटैल के जन्मदिवस के अवसर पर हॉकी स्टेडियम नरसिंहपुर से एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर श्री सिंह ने यहां सभी को एकता दिवस की शपथ दिलाई।इस दौड़ में बच्चे, शासकीय अधिकारी, कर्मचारी एवं खिलाड़ी शामिल हुये। एकता दौड़ हॉकी स्टेडियम से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न रास्ते से गुजरते हुए हॉकी स्टेडियम में समाप्त हुई।
: सूखाखैरी के स्कूल में पौधारोपण किया गया
Mon, Oct 31, 2022
सूखाखैरी के स्कूल में पौधारोपण किया गयागाडरवारा। गत दिवस चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सूखाखेरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पूर्व जनपद पंचायत चीचली अध्यक्ष मुकेश मरैया ने अशोक के पोधे का रोपण किया । इस अवसर पर शाला प्राचार्य महेंद्र कौरव , वरिष्ठ शिक्षक रामकिशोर चौधरी , दिलीप राजगौड़ , गोविंद ताम्रकार , नितेंद्र राजगौड़ , विनीता मेहरा आदि उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, सीएम राईज स्कूल में दिखाया गया सीधा प्रसारण
Mon, Oct 31, 2022
सीएम राईज स्कूल में दिखाया गया सीधा प्रसारणगाडरवारा। गत दिवस प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मध्यप्रदेश के 72 सी एम राइज विद्यालयों का भूमि पूजन इंदौर के अहिल्या आश्रम से किया गया। उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब और सी एम लाइव इवेंट्स के माध्यम से साईंखेड़ा के सीएम राईज विद्यालय में स्मार्ट टी वी और प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। उल्लेखनीय है कि कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर से प्राप्त पत्र के परिपालन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा अभिभावकों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था । इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र बोहरे द्वारा विद्यालय हेतु टीन शेड निर्माण कराए जाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम मेंबतौर जनप्रतिनिधि नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र पटेल, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र बोहरे, कीरत सिंह पटेल, पार्षद धर्मेंद्र पटेल, ओम प्रकाश पटेल, शिवदीन चौधरी, मान सिंह मिर्धा, राजेश सोनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे चन्द्रकांत विश्वकर्मा द्वारा आगंतुकों का आभार जताया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक वेणी शंकर पटेल, जी एस मेहरा, एस एस राजपूत, भाई जी चौधरी, हरि गोविंद पटेल,भानु प्रताप राजपूत, अखिलेश मेहरा, रूपसिंह कुशवाहा, पूनम बसेडिया, मोनिका राय, सीमा कोरी, तृप्ति नेमा, सोनल दीक्षित, नेहा रावत, चेतन गोस्वामी आदि सहित विद्यार्थियों ने भी सहभागिता प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन माध्यमिक शिक्षक मनीष शंकर तिवारी द्वारा किया गया।