Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

सही पाए जाने पर विक्रेता पर एफआईआर

सड़कों और राजमार्गों पर निराश्रित गोवंश की दुर्घटनाओं, रेस्क्यू, उपचार और संरक्षण की समस्याओं को लेकर गो सेवकों ने

: गाडरवारा, बीटीआई में रन फार यूनिटी का आयोजन, पुलिस कर्मियों के साथ शिक्षको एवं छात्र छात्राओं ने की सहभागिता 

Aditi News Team

Mon, Oct 31, 2022
बीटीआई में रन फार यूनिटी का आयोजन, पुलिस कर्मियों के साथ शिक्षको एवं छात्र छात्राओं ने की सहभागिता गाडरवारा। सोमवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटैल की जयंती पर स्थानीय बीटीआई स्कूल से पलोटन गंज तक रन फार यूनिटी के तहत दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ के समापन अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अजीत पटैल ने सभी को राष्ट्रीय एकता अखंडता की शपथ दिलाई एवं उन्होंने सरदार पटैल से जुड़े संस्मरण सुनाए । इस अवसर पर नगर थाना प्रभारी राजपाल बघेल ने यातायात के नियमो एवं नशा मुक्ति अभियान पर संबोधित किया। कार्यक्रम में प्राचार्य जयमोहन शर्मा ने उपस्थित पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर पुलिस कर्मियों सहित बीटीआई स्टाफ एवं छात्रो की उपस्थिति बड़ी संख्या में रही।

Tags :

जरूरी खबरें