Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: गाडरवारा, सीएम राईज स्कूल में दिखाया गया सीधा प्रसारण 

Aditi News Team

Mon, Oct 31, 2022
सीएम राईज स्कूल में दिखाया गया सीधा प्रसारण गाडरवारा। गत दिवस प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मध्यप्रदेश के 72 सी एम राइज विद्यालयों का भूमि पूजन इंदौर के अहिल्या आश्रम से किया गया। उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब और सी एम लाइव इवेंट्स के माध्यम से साईंखेड़ा के सीएम राईज विद्यालय में स्मार्ट टी वी और प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। उल्लेखनीय है कि कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर से प्राप्त पत्र के परिपालन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा अभिभावकों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था । इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र बोहरे द्वारा विद्यालय हेतु टीन शेड निर्माण कराए जाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में बतौर जनप्रतिनिधि नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र पटेल, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र बोहरे, कीरत सिंह पटेल, पार्षद धर्मेंद्र पटेल, ओम प्रकाश पटेल, शिवदीन चौधरी, मान सिंह मिर्धा, राजेश सोनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे चन्द्रकांत विश्वकर्मा द्वारा आगंतुकों का आभार जताया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक वेणी शंकर पटेल, जी एस मेहरा, एस एस राजपूत, भाई जी चौधरी, हरि गोविंद पटेल,भानु प्रताप राजपूत, अखिलेश मेहरा, रूपसिंह कुशवाहा, पूनम बसेडिया, मोनिका राय, सीमा कोरी, तृप्ति नेमा, सोनल दीक्षित, नेहा रावत, चेतन गोस्वामी आदि सहित विद्यार्थियों ने भी सहभागिता प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन माध्यमिक शिक्षक मनीष शंकर तिवारी द्वारा किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें