Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

मां काली के चरण सेवक द्वारा लिंग उत्पत्ति एवं अर्धनारीश्वर भोलेनाथ का चरित्र सुनाया गया

महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. राजकुमार आचार्य का विदाई एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

श्रीधाम स्टेशन का नवनिर्मित रूफ प्लाजा हल्की हवा में उड़ा

: भोपाल में 'लाड़ली लक्ष्मी वाटिका' का लोकार्पण कर लाडलियों के साथ पौधारोपण किया

Aditi News Team

Wed, Nov 2, 2022
भोपाल में 'लाड़ली लक्ष्मी वाटिका' का लोकार्पण कर लाडलियों के साथ पौधारोपण किया। इस अवसर पर साथी श्री विष्णु दत्त शर्मा जी, श्री रामेश्वर शर्मा जी, बहन श्रीमती कृष्णा गौर जी, बहन श्रीमती मालती राय जी एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे। आज एक अद्भुत और ऐतिहासिक दिन है। मेरी लाडली लक्ष्मी बेटियां, तुम हमेशा खुश रहो, मुस्कुराते रहो, हमेशा आगे बढ़ते रहो। तुमने अगर सफलता का आसमान चूम लिया तो मामा की जिंदगी धन्य हो गई। आज मेरी लाड़ली लक्ष्मी बेटियां मध्यप्रदेश के हर जिले में लाडली लक्ष्मी वाटिका में पेड़ पौधे लगा रही हैं। आज लाड़ली लक्ष्मी दिवस है। आज सभी 52 जिलों में एक रोड का नाम लाड़ली लक्ष्मी पथ रखा जा रहा है। लक्ष्मी वाटिका के पेड़ भी सुरक्षित रहेंगे। जैसे जैसे लाड़ली लक्ष्मी वाटिका के पेड़ बढ़ेंगे, मेरी बिटिया भी लगातार आगे बढ़ती जाएंगी। मैं लाड़ली लक्ष्मी बेटियां के माता पिता से भी कहना चाहता हूं कि बेटियों के लालन, पालन, पोषण में आप अकेले नहीं है। आपका भाई भी आपके साथ है, भारतीय जनता पार्टी की सरकार भी आपके साथ खड़ी है। जैसे-जैसे ये पौधे बढ़ेंगे, मेरी बेटियां भी बढ़ती जायेंगी। लाडली लक्ष्मी बेटियों की जिंदगी केवल खुद के लिए नहीं है, बल्कि ये पर्यावरण को बचाने के लिए भी कार्य कर रही हैं। आज मेरी लाड़ली लक्ष्मी बेटियां मध्यप्रदेश के हर जिले में लाडली लक्ष्मी वाटिका में पेड़ पौधे लगा रही हैं। आज लाड़ली लक्ष्मी दिवस है। आज सभी 52 जिलों में एक रोड का नाम लाड़ली लक्ष्मी पथ रखा जा रहा है। लक्ष्मी वाटिका के पेड़ भी सुरक्षित रहेंगे। ये पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं, जिससे हमें जिंदगी मिलती है। मेरी बेटियों, आज हम सबने पौधे के रूप में जिंदगी लगाई है। हमारी जिंदगी भी वृक्षों की भांति उपयोगी हो। मेरी लाडली बेटियों, आप अपनी जिंदगी की बेहतरी के लिए काम तो करें ही, साथ ही मध्यप्रदेश और देश की जिंदगी में भी नया सवेरा लाने के लिए काम करें, क्योंकि आप लाडली लक्ष्मी बेटियां हैं।

Tags :

जरूरी खबरें