: मातृभाषा हिंदी में मेडिकल की पढाई से होगा लाभ: फौजदार
Mon, Oct 17, 2022
मातृभाषा हिंदी में मेडिकल की पढाई से होगा लाभ: फौजदारकल्याणपुर स्कूल की संगोष्ठी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान प्राप्त शिक्षक ने छात्रों को दिया मार्गदर्शनगाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में " हिंदी में ज्ञान के प्रकाश" विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर हिंदी के विद्वान और मध्यप्रदेश शासन द्वारा " राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान" प्राप्त शिक्षक विपिन बिहारी फौजदार द्वारा हिन्दी भाषा के महत्त्व पर प्रकाश डाला गया । उन्होने कहा कि मातृभाषा में मेडिकल की पढ़ाई से छात्र छात्राओं को सुगमता होगी। कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य ओमप्रकाश कौरव द्वारा बताया गया कि पूरे भारत में सिर्फ मध्यप्रदेश ही इकलौता और पहला राज्य है जहां मेडिकल की पढ़ाई अब हिंदी भाषा में भी हो सकेगी जिससे ना केवल ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों के युवाओं को मेडिकल की पढ़ाई में सुविधा होगी वरन् हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार में अमूल्य योगदान मिलेगा । कार्यक्रम का संचालन राजेश पटेल प्राथमिक शिक्षक द्वारा किया गया । कार्यक्रम में संस्था के समस्त छात्र छात्राओं सहित धनसिंह कौरव, नितिन दुबे, नीरज कौरव एवम् सुशांत जोशी ने अपनी सहभागिता प्रदान की ।
: गाडरवारा, जिला स्तरीय शालेय हेंडवाल प्रतियोगिता आयोजित
Mon, Oct 17, 2022
जिला स्तरीय शालेय हेंडवाल प्रतियोगिता आयोजितगाडरवारा। गत दिवस संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग के वार्षिक खेल कैलेंडर 2022-23 के जिला स्तरीय शालेय बालक/बालिका हेंडवाल प्रतियोगिता का आयोजन एनटीपीसी के बाल भारती पब्लिक स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता के संयोजक बीटीआई प्राचार्य जयमोहन शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित जिला स्तरीय हेंडवाल प्रतियोगिता में संपूर्ण जिले से 14 एवं 17 वर्ष बालक/बालिका आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ एनटीपीसी के सीजीएम कमलेश सोनी ,बालभारती पब्लिक स्कूल की प्राचार्य गीता भारद्वाज एवं श्रीमती सुनीता शर्मा द्वारा खिलाड़ियों से परिचय कर किया गया। प्रतियोगिता में साईंखेड़ा, चीचली एवं गोटेगांव विकासखण्ड की टीमो ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता उपरांत जिले की टीम का चयन किया जाएगा जो संभाग स्तरीय हेंडबाल प्रतियोगिता में सहभागिता करेगी। प्रतियोगिता में माध्यमिक शिक्षक पवन राजौरिया ने मंच संचालन एवं कामेंट्री कर खूब तालियां बटोरीं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पीटीआई अनुज जैन, मुकेश पटैल, विक्रम शर्मा, अजय सोनी , जितेंद्र दुबे, उमाकांत पटैल,मनीष कोष्टी, राहुल नामदेव सहित एन टी पी सी स्कूल की पीटीआई फरहीन शेख, हैंडबॉल कोच बालकृष्ण के अलावा अमित कोष्टी ने सराहनीय सहयोग किया । विदित हो कि प्रतियोगिता के सुचारू संचालन की दृष्टि से जिला शिक्षा अधिकारी सुंदरलाल धुर्वे ने विभिन्न समितियों का गठन किया था।
: गाडरवारा, मानव श्रृंखला बनाकर नशा मुक्ति दिलाई गई शपथ
Sun, Oct 16, 2022
*मानव श्रृंखला बनाकर नशा मुक्ति दिलाई गई शपथ*गाडरवारा । मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट यूनिवर्सिटी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जिले के सभी विकासखंड मैं कक्षाएं संचालित है जोकि प्रत्येक रविवार को आयोजित की जाती है जिसमें एमएसडब्ल्यू बीएसडब्ल्यू बैचलर, मास्टर डिग्री लीडरशिप कोर्स छात्र-छात्राएं कर रहे हैं चीचली विकासखंड की कक्षाएं उत्कृष्ट विद्यालय में संचालित है छात्र छात्राओं ने कक्षा उपरांत नवांकुर संस्था जनशक्ति सेवा समिति एवं सतत जन कल्याण समिति के द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ दिलाई गई जिसमें ब्लॉक समन्वयक सुश्री स्मिता दांडे , रामकृष्ण राजपूत, संतोष चौरसिया, रामेश्वर वर्मा, रामस्वरूप कौरव, संतोष नागौद ,प्रदीप कौरव, स्वप्निल छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।