: कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी की बैठक संपन्न
Sun, Oct 9, 2022
कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी की बैठक संपन्नकुंडलपुर । सुप्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर में प्रबंध कारिणी कमेटी एवं स्थाई आमंत्रित समिति की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्रकुमार जैन सराफ ने की ।मंगलाचरण की प्रस्तुति बड़े बाबा मंदिर निर्माण प्रभारी रीतेश मोनू गांगरा द्वारा की गई। मंत्री नेम कुमार सराफ ने पिछली बैठक की जानकारी प्रस्तुत की ।महामंत्री रूपचंद जैन संगम ने विषय सूची अनुसार बिंदुवार प्रस्तावों को रखा एवं कुंडलपुर में सुचारू व्यवस्था हेतु 27 समितियों के संयोजकों की घोषणा की। बड़े बाबा मंदिर निर्माण कमेटी के वीरेश सेठ ने बताया कि अंतरिक्ष पारसनाथ तीर्थ क्षेत्र शिरपुर महाराष्ट्र पहुंचे कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्र कुमार सराफ, वीरेश सेठ ,रीतेश मोनू गांगरा,अनिल मम्मा जिन्होंने आचार्य श्री को मंदिर निर्माण की विस्तृत जानकारी दी एवं पूज्य आचार्य श्री का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक आयोजन मंत्री मनीष मलैया एवं प्रचार मंत्री जयकुमार जलज ने 9 अक्टूबर को आचार्य श्री के अवतरण दिवस पर कुंडलपुर में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। विषय सूची के अलावा भी अध्यक्ष की अनुमति से सदस्यों ने क्षेत्र व्यवस्था अंतर्गत अपने सुझाव प्रस्तुत किए ।मंत्री ललित सराफ ने आभार व्यक्त किया ।इस अवसर पर कमेटी के अधिकांश पदाधिकारी सदस्यों सर्वश्री देवेंद्र सेठ ,अशोक सराफ, नेमचंद बजाज, पदमचंद खली वाले, गिरीश नायक, राजेंद्र भेड़ा वाले, मनोज मीनू ,रमेश गोयल ,संजय कुबेर, यूसी जैन, प्रभात सेठ, मुकेश जैन ठेकेदार, राजेश चौधरी, अखिलेश फट्टा ,अभिषेक आर आई ,पुरुषोत्तम जैन, नरेंद्र बजाज पत्रकार ,जयकुमार गुड्डा घटेरा, विवेक नायक, गिरीश इटोरिया, प्रवीण सिंघई, नीलेश चौधरी, सुधीर बजाज ,आदर्श जैन ,विपुल जैन एडवोकेट, अजय जैन ,नरेश जैन, राजेंद्र जैन, आशीष जैन, जयकुमार सातपुर आदि की उपस्थिति रही।
: गाडरवारा, न्याय पेंशन यात्रा के लिए अध्यापक भोपाल रवाना
Sun, Oct 9, 2022
पेंशन यात्रा के लिए अध्यापक भोपाल रवानागाडरवारा। राज्य अध्यापक संघ के बैनर तले अध्यापकों का जत्था गाडरवारा से भोपाल के लिए रवाना हुआ है भोपाल मे अम्वेकर पार्क मे यह कार्यक्रम रखा गया है जिसको प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव ने उज्जैन से प्रारंभ किया है जगदीश यादव प्रदेश के सभी जिलों में पहुंच कर पेंशन के लिए सभी अध्यापकों से भोपाल में जुटने का आग्रह किया था इसी के तहत जिसमें सैकड़ों की संख्या में गाडरवारा से महिला एवं पुरुष अध्यापक भोपाल के लिए न्याय पेंशन यात्रा में गए हुए हैं साथ ही बसों के द्वारा भी सैकड़ों अध्यापक भोपाल पहुंच रहे हैं अध्यापकों की प्रमुख मांगों में सर्वप्रथम पेंशन, वरिष्टता, पदोन्नति,अनुकंपा ,गुरुजियो की वरिष्टता एवं 2006 के बाद के अध्यापकों को क्रमोन्नति की मांग प्रमुख है प्रमुख रूप से अध्यापक नागेन्द्र त्रिपाठी ,वेणीशंकर पटेल ,मलखान सिंह मेहरा ,सुरेंद्र पटेल , कोमल पटैल, सियाराम पटैल, मनीष तिवारी , शैलेंद्र यादव, आशीष कुमार अनुराग दुबे सुवोध झारिया ,लक्ष्मीकांत कोरव, योगेन्द्र झारिया ,महेश वैरागी , दीपक गुप्ता ,अखलेश सोनी ,रामेश्वर कहार,सुमित यादव ,वीरेन्द्र राजपूत आदि सैकडो अध्यापक पुहुच रहे है |
: गाडरवारा,भक्तों ने ग्रहण की भंडारा प्रसादी, आज खुलेगा लकी ड्रॉ।
Sat, Oct 8, 2022
गाडरवारा भक्तों ने ग्रहण की भंडारा प्रसादी, आज खुलेगा लकी ड्रॉ।गाडरवारा। समाजसेवी संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति की अध्यात्मिक इकाई नवशक्ति दुर्गा उत्सव परिवार द्वारा नवरात्रि में भारत माता की मिट्टी की प्रतिमा स्थापना की थी। इस अवसर पर गतरात्रि माता के दरबार में नगर भंडारा का आयोजन किया गया था। जिसमे हजारों भक्तों ने भंडारा प्रसादी ग्रहण की।गौरतलब है कि प्रसादी के पूर्व मां के तैलचित्र की पूजा अर्चना कर कन्याओं को भोज कराया गया। जिसके उपरांत प्रसादी प्रारंभ की गई। जो की देर रात तक चलती रही। साथ ही नवरात्रि लकी ड्रॉ महोत्सव का आज रात्रि 7 बजे स्थानीय जय स्तंभ, पुरानी गल्ला मंडी में ड्रा ओपन किया जाएगा। जिसमे पहला पुरुस्कार फ्रिज देवश्री ज्वेलर्स द्वारा,दूसरा पुरुस्कार अरमारी विशाल मोबाइल द्वारा,तीसरा पुरुस्कार कूलर तिवारी फर्नीचर द्वारा,चौथा पुरुस्कार LCD टी.व्ही सचिन मोबाइल द्वारा,पांचवा पुरुस्कार डेसिंग टेबिल अरुण फर्नीचर द्वारा,छटवा पुरुस्कार इंडक्शन चूल्हा छीपा होटल द्वारा,सातवा पुरुस्कार मिक्सी सुरभि पैलेस द्वारा,आठवा पुरुस्कार होम थियेटर साउंड दिव्यांशी इलेक्ट्रिकल द्वारा,नोवा पुरुस्कार बर्तन स्टेंड विश्नोई केटर्स द्वारा साथ ही सांत्वना पुरुस्कार में पहला पुरुस्कार 1 नग टेबिल फेन साईं आशीष बैटरी द्वारा,दूसरा पुरुस्कार 2 नग किपेड मोबाईल महाशक्ति मोबाइल द्वारा,तीसरा पुरुस्कार 3 नग प्रेसर कुकर शुभम स्टील द्वारा,चौथा पुरुस्कार 4 नग प्रेस विजयासन फ्लेक्स द्वारा,पांचवा पुरुस्कार 5 नग कढ़ाई दामोदर किराना द्वारा,छटवां पुरुस्कार 6 नग नॉन स्टिक तवा काका होटल द्वारा,सातवा पुरुस्कार 7 नग LED टार्च शिवशक्ति किराना द्वारा,आठवां पुरुस्कार 8 नग थर्मस वाटल लिवगार्ड बैटरी द्वारा,नोवा पुरुस्कार 9 नग दीवाल घडी रिलायंस पेट्रोल पंप द्वारा,दसवां पुरुस्कार 10 नग चाय कप सेट युवराज इंस्टीज द्वारा,ग्यारवा पुरुस्कार 11 नग पानदान बाम्बे सेल द्वारा प्रदान किया जायेगे। जिसमे कन्या के द्वारा ड्रा कूपन निकाला जायेगा। जिसका सीधा प्रसारण समिति की फेसबुक आईडी पर घर बैठे देख सकते है। इस अवसर पर समिति ने गणमान्य नागरिको से उपस्थिति की अपील की है।