: भोपाल मे अध्यापको का प्रदर्शन
Sun, Oct 9, 2022
भोपाल
मे अध्यापको का प्रदर्शन
भोपाल । आज रविवार को अंवेडकर पार्क मे अध्यापको का प्रदर्शन हुआ जिसमे प्रदेश के हजारो अध्यापक शामिल हुये जिसमे पेंशन ,क्रमोन्नति, पदोन्नति, वरिष्ठता के लिए हजारो अध्यापक शामिल हुये भीषण गर्मी एवं धूप मे सभी अध्यापक वैठे रहे और अपनी मांगो को पूरा करने की मांग करते रहे भीषण गर्मी होते हुये अध्यापक पार्क मे डटे रहे अध्यापको ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया सम्मेलन को संवोधित करते हुये नरसिहपुर जिले के रघुवीर सिह ने सभी अध्यापक को एक मंच पर आने का आह्ववान किया आजाद अध्यापक की अध्यक्ष शिल्पी शिवान ने भी संवोधन दिया जिसमे उन्होने अपने भाई शिवराज जी चोहान से कहा हम सभी कर्मचारियो जो 2005 से पेंशन विहीन है उन्हे शीर्घ पेंशन दी जाए साथ ही पदोन्नति ,क्रमोन्नति ,वरिष्ठता ,अनुकंपा दी जाए राज्य अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीस यादव ने कहा हम सभी को पेंशन वहाली की जाये हम जव तक आंदोलन करते रहेगे तव तक हमे पेंशन वरिष्ठता क्रमोन्ति पदोन्ति नही मिल जाती जावेद खान ,नरेन्द्र त्रिपाठी और अन्य लोगो ने भी संवोधित किया नरसिहपुर जिले के एवं गाडरवारा से सैकडो अध्यापक इस मोके पर उपस्थित रहे जिनमे प्रमुख रूप से नागेन्द्र त्रिपाठी ,मनीष तिवारी ,वेणीशंकर पटैल, सियाराम पटैल, कोमल सिह पटैल ,दोलत पटेल, सुरेन्द्र पटैल ,लक्ष्मीकांत कोरव , प्रवेन्द्र जाट ,रणवीर ठाकुर ,महेश वैरागी,आशीष दुवे ,अनुराग दुवे ,सुवोध झारिया,शेलेन्द्र यादव ,गजेन्द्र कोरव,सुमित यादव ,प्रभात रुसिया,प्रशांत राय,पुहुप सिह पटेल प्रगति पटेल ,मंजुलता शर्मा ,शीतल पटैल एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित रही |
: आचार्य श्री विद्यासागर के जन्मोत्सव पर हुआ वृक्षारोपण,छात्रों ने कहा कि तप, त्याग, साधना के साक्षात दर्शन है आचार्य श्री
Sun, Oct 9, 2022
आचार्य श्री के जन्मोत्सव पर हुआ वृक्षारोपण,छात्रों ने कहा कि तप, त्याग, साधना के साक्षात दर्शन है आचार्य श्रीहटा दमोह।शरद पूर्णिमा एवं जैन संत आचार्य श्री विद्यासागर की महाराज जी महाराज के जन्मोत्सव पर स्थानीय शासकीय कालेज परिसर में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया, मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा संचालित बीएसडब्लू एवं एमएसडब्लू के छात्रों ने शीशम, आंवला, अशोक आदि के पौधे रोपित करते हुए आचार्य श्री को समर्पित एक गीत गाया, मेंटर संजय जैन ने आचार्य श्री के जीवन दर्शन पर बोलते हुए क्षेत्र कुण्डलपुर में उनके योगदान को बताया, जन अभियान परिषद की ब्लाक समन्वयक पुष्पा सिंह ने बताया कि आज दमोह जिला की पहचान कुण्डलपुर जैसे प्रसिद्ध तीर्थ से हो रही है,। इस अवसर पर मेंटर विनोद पटेरिया, सुनील सेन, रामशरण ज्योतिषि, छात्र सोमित नामदेव, रवि कोरी, स्वामी अंशुमान तिवारी, अभिलाषा नामदेव, अनमिका अग्रवाल, रीता व्यास, पूनम सिंह राजपूत, अंजली अग्रवाल, शैलेष पटैल, पुष्पेन्द्र पांडे, शोभित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
: गाडरवारा,स्वर्णकार समाज द्वारा अजमीढ़ जयंती मनाई गई*
Sun, Oct 9, 2022
*स्वर्णकार समाज द्वारा अजमीढ़ जयंती मनाई गई*गाडरवारा। स्वर्णकार समाज के आराध्य देव महाराजा अजमीढ़ देव की जयंती का आयोजन स्वर्णकार समाज गाडरवारा द्वारा स्थानीय स्वर्णकार भवन मैं समारोह पूर्वक मनाया गया। जिसमें स्वर्णकार समाज की महिला मंडल एवं नव युवकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया कार्यक्रम के प्रारंभ में महाराजा अजमीढ़ देव की पूजन अर्चन आरती की गई । उसके उपरांत चल समारोह का आयोजन किया गया जिसमें माता लक्ष्मी अन्नपूर्णा की झांकी सजाई गई लोगों की धन धन समृद्धि के लिए माता द्वारा रत्न आभूषण एवं अन्य का भंडार भरा रहे। इसके लिए अन्य वितरण किया गया साथ ही ढोल डीजे बाजे एवं राधा कृष्ण के रूप में सजाए गए बालक बालिकाओं द्वारा राधा कृष्ण की लीलाओं का नृत्य गान किया गया । नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए उन्हें स्वर्णकार भवन में एक सामाजिक गोष्टी के रूप में कार्यक्रम का समापन किया गया, जिसमें समाज के सभी वर्गों के बंधुओं मातृ शक्तियों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र छात्राओं एवं बुजुर्ग जनों का सम्मान किया गया । करेली स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष एवं उनके साथियों का सम्मान किया गया ।