: बी टी आई गाडरवारा ने जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया
Tue, Oct 4, 2022
बी टी आई गाडरवारा ने जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कियागाडरवारा। गत दिवस जिला स्तरीय जैव विविधता बोर्ड द्धारा उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर मे जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज आयोजित किया गया । उक्त आयोजन म प्र जैव विविधता बोर्ड द्घारा आयोजित किया गया था जिसमे विद्यालयों द्घारा 3 छात्रो की टीम निर्देशानुसार बनाई गई थी। गाडरवारा से उक्त प्रतियोगिता में बी टी आई स्कूल गाडरवारा ने जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। क्विज में विद्यालय से प्रतिभागियों में छात्र शिवाजी राजपूत /नरेन्द्र राजपूत कक्षा नवमीं, सूरज कौरव /जी भाई कौरव कक्षा वारहवीं एवं सूरज कौरव / रामनीश कौरव कक्षा ग्यारहवीं ने भाग लिया एवं जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया । कार्यक्रम में जिले के कलेक्टर रोहित सिंह द्वारा छात्रों को नकद 2100/ रुपया एवं प्रमाण -पत्र प्रदान किये गए । उल्लेखनीय है कि उक्त क्विज हेतु विद्यालय से टीम लीडर अपर्णा निकिता ब्राउन एवं रोहित बाल्मीक रहे। विदित हो कि बी टी आई गाडरवारा ने 2019 में जिले में प्रथम स्थान एवं 2021 में तृतीय स्थान प्राप्त किया थाएवं 2022 में द्धितीय स्थान विद्यालय ने प्राप्त किया । क्विज में लगातार छात्रों की सफलता पर जयमोहन शर्मा प्राचार्य एवं विद्यालय परिवार द्घारा टीम लीडर एवं छात्रों को शुभकामनाएं बधाई प्रेषित की गईं एवं स्टेशन पहुँचकर स्वागत किया।
: गाडरवारा, स्टार लगाकर छात्र छात्राओं को किया सम्मानित
Tue, Oct 4, 2022
स्टार लगाकर छात्र छात्राओं को किया सम्मानितविद्यालय में छात्र छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने अनूठी पहलगाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गतसमीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्र छात्राओं को प्रतिदिन स्कूल बुलवाने के उद्देश्य से शिक्षको ने एक अनूठा तरीका निकाला। शिक्षको ने माह सितंबर में पहली से आठवीं तक के सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्र छात्राओं को कक्षावार स्टार लगाकर सम्मानित किया । इस अवसर पर शिक्षको ने छात्र छात्राओं से प्रतिदिन स्कूल आने की बात पर जोर दिया। इस मौके पर संस्था के प्रधानपाठक धनराज सिंह धानक ने बताया कि प्रतिमाह स्टार लगाकर छात्र छात्राओं को सम्मानित करने से अन्य छात्रो में स्कूल आने की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी एवं वो भी प्रतिदिन स्कूल आएंगे । इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल, दशरथ जाटव, विवेक नाईक, सुरेश चौहान, देवेंद्र ठाकुर, पुरुषोत्तम मेहरा , लता कहार एवं किरणलता ठाकुर एवं स्कूल के छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।
: नरसिंहपुर, जैवविविधता क्विज का हुआ आयोजन
Tue, Oct 4, 2022
जैवविविधता क्विज का हुआ आयोजननरसिंहपुर। मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता क्विज का जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर श्री रोहित सिंह की मौजूदगी में उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में आयोजित किया गया। यह आयोजन मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड के तत्वावधान में वन मंडल नरसिंहपुर द्वारा किया गया। क्विज में जिले के 42 स्कूलों के कक्षा 9 से 12 तक के 126 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें तीन सदस्य दल के रूप में प्रतिभागी सम्मिलित हुए। कलेक्टर श्री सिंह ने तीन टीमों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार वितरित किये।कलेक्टर ने जैवविविधता के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वनस्पति का अपना महत्व है। उन्होंने गुरू शिष्य की परम्परा की रोचक कहानी से विद्यार्थियों को प्रेरित किया।इस मौके पर वन मंडल अधिकारी श्री पीडी ग्रेबयाल, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय श्री शर्मा, श्री अशोक उदेनिया, श्री प्रशांत पटेरिया, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे।कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन उप वनमंडल अधिकारी गोटेगांव श्री पीके खत्री ने किया।