: गाडरवारा, स्टार लगाकर छात्र छात्राओं को किया सम्मानित
Tue, Oct 4, 2022
स्टार लगाकर छात्र छात्राओं को किया सम्मानितविद्यालय में छात्र छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने अनूठी पहलगाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गतसमीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्र छात्राओं को प्रतिदिन स्कूल बुलवाने के उद्देश्य से शिक्षको ने एक अनूठा तरीका निकाला। शिक्षको ने माह सितंबर में पहली से आठवीं तक के सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्र छात्राओं को कक्षावार स्टार लगाकर सम्मानित किया । इस अवसर पर शिक्षको ने छात्र छात्राओं से प्रतिदिन स्कूल आने की बात पर जोर दिया। इस मौके पर संस्था के प्रधानपाठक धनराज सिंह धानक ने बताया कि प्रतिमाह स्टार लगाकर छात्र छात्राओं को सम्मानित करने से अन्य छात्रो में स्कूल आने की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी एवं वो भी प्रतिदिन स्कूल आएंगे । इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल, दशरथ जाटव, विवेक नाईक, सुरेश चौहान, देवेंद्र ठाकुर, पुरुषोत्तम मेहरा , लता कहार एवं किरणलता ठाकुर एवं स्कूल के छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।
: नरसिंहपुर, जैवविविधता क्विज का हुआ आयोजन
Tue, Oct 4, 2022
जैवविविधता क्विज का हुआ आयोजननरसिंहपुर। मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता क्विज का जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर श्री रोहित सिंह की मौजूदगी में उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में आयोजित किया गया। यह आयोजन मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड के तत्वावधान में वन मंडल नरसिंहपुर द्वारा किया गया। क्विज में जिले के 42 स्कूलों के कक्षा 9 से 12 तक के 126 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें तीन सदस्य दल के रूप में प्रतिभागी सम्मिलित हुए। कलेक्टर श्री सिंह ने तीन टीमों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार वितरित किये।कलेक्टर ने जैवविविधता के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वनस्पति का अपना महत्व है। उन्होंने गुरू शिष्य की परम्परा की रोचक कहानी से विद्यार्थियों को प्रेरित किया।इस मौके पर वन मंडल अधिकारी श्री पीडी ग्रेबयाल, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय श्री शर्मा, श्री अशोक उदेनिया, श्री प्रशांत पटेरिया, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे।कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन उप वनमंडल अधिकारी गोटेगांव श्री पीके खत्री ने किया।
: सरकार ने एफएम रेडियो चरण- III नीति दिशानिर्देशों में संशोधनों को मंजूरी दी
Tue, Oct 4, 2022
सरकार ने एफएम रेडियो चरण- III नीति दिशानिर्देशों में संशोधनों को मंजूरी दीसरकार ने निजी एजेंसियों (चरण- III) के माध्यम से एफएम रेडियो प्रसारण सेवाओं के विस्तार पर उन नीति दिशानिर्देशों में उल्लिखित कुछ प्रावधानों के संशोधनों को मंजूरी दे दी है, जिन्हें निजी एफएम चरण-III नीति दिशानिर्देश कहा जाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की पिछली बैठक में यह निर्णय लिया गया था।इस दिशा में, सरकार ने 15 वर्ष की लाइसेंस अवधि के दौरान एक ही प्रबंधन समूह के तहत एफएम रेडियो अनुमतियों के पुनर्गठन के लिए 3 साल की विंडो अवधि को समाप्त करने का निर्णय लिया है। सरकार ने चैनल होल्डिंग पर 15% राष्ट्रीय सीमा को हटाने के लिए रेडियो उद्योग की लंबे समय से लंबित मांग को भी स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा एफएम रेडियो नीति में वित्तीय पात्रता मानदंडों को सरल बनाया गया है। ऐसी आवेदक कंपनी अब 'सी' और 'डी' श्रेणी के शहरों के लिए बोली लगाने में शामिल हो सकती है, जिनकी अभी कुल संपत्ति 1 करोड़ रुपये है जो पहले 1.5 करोड़ रुपये होनी चाहिए थी।ये तीन संशोधन मिलकर निजी एफएम रेडियो उद्योग को अर्थव्यवस्थाओं के पैमाने का पूरी तरह से लाभ उठाने में मदद करेंगे और देश के टियर-III शहरों में एफएम रेडियो और मनोरंजन के अधिक विस्तार का मार्ग प्रशस्त करेंगे। इससे न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे बल्कि यह भी सुनिश्चित होगा कि एफटीए (फ्री टू एयर) रेडियो मीडिया पर संगीत और मनोरंजन देश के दूरदराज के कोनों में भी आम आदमी के लिए उपलब्ध हो।देश में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बेहतर बनाने के लिए सरकार का जोर शासन को अधिक कुशल और प्रभावी बनाने के लिए मौजूदा नियमों को सरल और युक्तिपूर्ण बनाने पर रहा है ताकि इसका लाभ आम आदमी तक पहुंच सके।