: गाडरवारा,छात्रावास का निरीक्षण कर दिये निर्देश
Sun, Sep 18, 2022
छात्रावास का निरीक्षण कर दिये निर्देशगाडरवारा। गत दिवस स्थानीय मंडपम स्थित बालक छात्रावास में बी टी आई गाडरवारा के निवासरत छात्रों एवं छात्रावास की व्यवस्थाओ का निरीक्षण प्राचार्य जयमोहन शर्मा ,मलखान मेहरा उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं मनमोहन शर्मा द्धारा किया गया। निरीक्षण के दौरान छात्रों से उनके अध्ययन एवं छात्रावास की व्यवस्थाओ के संबंध में आवश्यक जानकारी ली गई। इस दौरान छात्रों की तिमाही परीक्षा के मद्देनजर मलखान मेहरा,मनमोहन शर्मा द्धारा छात्रों को आवश्यक टिप्स दिए गए एवं छात्रों से उनके स्वल्पाहार भोजन की जानकारी ली गई जिस पर छात्रों ने संतोषप्रद जवाब दिए । निरीक्षण के दौरान छात्रावास के 3 पंखे खराब मिलने पर छात्रावास अधीक्षक हरगोविंद मेहरा को निर्देशित किया गया कि पंखा तत्काल ठीक करावें। छात्रावास में रात्रि 8 बजे शिक्षको एवं प्राचार्य को पाकर छात्र प्रसन्न हुए एवं लगन से अध्ययन करने का संकल्प लिया।
: गाडरवारा स्कूल में साइकिलों का किया वितरण
Sun, Sep 18, 2022
स्कूल में साइकिलों का किया वितरणगाडरवारा । विगत दिवस चीचली ब्लॉक अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदूखेड़ा में ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती दीपा सत्य प्रकाश लोधी ने कक्षा 9वी में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को निशुल्क साइकिल का वितरण किया। उक्त अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती संगीता मेहरा ,शिक्षक विजय काकोडिया , उमा बोपचे , वी पी कटारे, सुनील पिपरोनियां , वीरेंद्र कौरव , शिवाकांत शर्मा , सौरभ शर्मा एवम समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, स्वच्छता अभियान वृक्षारोपण कर मनाया जन्मदिन
Sun, Sep 18, 2022
स्वच्छता अभियान वृक्षारोपण कर मनाया जन्मदिनगाडरवारा ।नेहरू युवा केंद्र नरसिंहपुर के तत्वाधान में गत दिवस प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की साफ-सफई एवं वृक्षारोपण कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया साथ ही शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक समन्वयक सुश्री स्मिता दांडे,सुभाष उदैनिया ,रामस्वरूप कौरव, संजय पाठक मेंटर्स एवं नेहरू युवा केंद्र से स्वप्निल बड़ौदा नवांकुर चयनित संस्थाएं के पदाधिकारी रामेश्वर वर्मा, रामकृष्ण राजपूत, नीरू राजपूत ,संतोष नागौद, मुकेश मेहरा एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।