: बारिश का पानी स्कूल में भरा
Tue, Sep 20, 2022
बारिश का पानी स्कूल में भरागाडरवारा। गत दिवस अचानक हुई तेज बारिश के चलते साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सासबहू की शासकीय प्राथमिक शाला में बहुत पानी एकत्रित हो गया । पानी का बहाव इतना तेज था कि स्कूल के कमरों सहित समूचे परिसर में पानी भर गया । उल्लेखनीय है कि स्कूल में 2 शिक्षक पदस्थ है एवं 13 बच्चे स्कूल में पढ़ने आते है।संस्था के शिक्षक वीरा लाल लोधी ने बताया कि स्कूल के समीप एक नाला है जिसमे तेज बारिश के चलते बहुत मात्रा में गांव का एकत्रित पानी जमा हो जाता है जिसके चलते स्कूल में जल भराव की स्तिथि निर्मित हो जाती है ।
: सांगई के स्कूल में बच्चों को मिले जाति प्रमाण पत्र
Tue, Sep 20, 2022
सांगई के स्कूल में बच्चों को मिले जाति प्रमाण पत्रगाडरवारा। जिले के कलेक्टर रोहित सिंह द्वारा स्कूलो के माध्यम से छात्र छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र बनवाये जाने की मुहिम के सकारात्मक परिणाम दिखने लगे है एवं स्कूलो के माध्यम से बनवाये गए जाति प्रमाण पत्र छात्र छात्राओं को मिलना शुरू भी हो गए है। गत दिवस क्षेत्र के ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला के छात्र छात्राओं को लोक सेवा केंद्र से बनाये गए जाति प्रमाण पत्रों का वितरण संस्था के प्रधानपाठक धनराज धानक के मार्गदर्शन में संस्था के शिक्षको मधुसूदन पटैल, दशरथ प्रसाद जाटव, विवेक नाईक,सुरेश चौहान, देवेंद्र ठाकुर, लता कहार एवं किरणलता ठाकुर ने छात्र छात्राओं को किया। इस अवसर पर संस्था के प्राथमिक शिक्षक देवेंद्र ठाकुर ने बताया की हम सभी शिक्षको ने प्रशासन के निर्देशानुसार बच्चों के पालको से दस्तावेज एकत्रित कर जाति प्रमाण पत्रों की फाइलें पूर्ण कर स्थानीय बीईओ कार्यालय में जमा की थी जहाँ से सभी आवेदन लोक सेवा केंद्र भेजे गए थे । जमा किए गए आवेदनों के आधार पर बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनकर आये है जिन्हें बच्चों को वितरित किया गया है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक में बीईओ प्रतापनारायण, बीआरसी गिरीश पटैल एवं चीचली ब्लॉक में बीईओ एएस मसराम, बीआरसी गिरीश पटैल के सक्रिय योगदान के चलते स्कूलो के माध्यम से छात्र छात्राओं के जाति प्रमाण पत्रो को बनवाने का कार्य संचालित किया जा रहा है।
: गाडरवारा,स्कूलो में चीता जागरुकता अभियान के जरिये वन विभाग ने छात्रो को दी जानकारी
Tue, Sep 20, 2022
स्कूलो में चीता जागरुकता अभियान के जरिये वन विभाग ने छात्रो को दी जानकारीगाडरवारा। गत दिवस स्थानीय बीटीआई स्कूल एवं शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वन विभाग द्वारा चीता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत वन परिक्षेत्र गाडरवारा के परिक्षेत्र अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा छात्रों को चीता पर बने वीडियो फ़िल्म के जरिये चीता से जुड़ी जानकारी दी गई। इस अवसर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद अहिरवार एवं वन रक्षक अमन खरे द्वारा भारत मे चीता के इतिहास, उनके विलुप्त होने एवं सरकारों द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि देश मे चीता के अतिशिकार होने के कारण हमारा देश चीता विहीन हो गया था इसके उपरांत भारत सरकार के सतत प्रयासों के उपरांत करीब 70 साल बाद देश मे चीता की वापिसी हुई है। कार्यक्रम में श्री अहिरवार एवं श्री खरे ने परिचर्चा के दौरान छात्रो को उनके सवालों के जवाब भी दिये । बीटीआई स्कूल मे प्राचार्य जयमोहन शर्मा एवं आदर्श स्कूल में प्राचार्य के के वर्मा ने वन विभाग की टीम का चीता जागरूकता अभियान के स्कूल में आगमन पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस अभियान से छात्रो को वन्य प्राणी चीता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। इस अवसर पर वन विभाग से कमलेश लहरिया, राजेन्द्र शर्मा, राधा उइके, अजीत नागवंशी, मनीष तिवारी,रानीलता राजगोंड , घनश्याम श्रीवास सहित बीटीआई स्कूल में विनय शंकर शर्मा,के के राजोरिया, मलखान मेहरा, मनमोहन शर्मा, अर्पणा ब्राउन, शिल्पी गुप्ता एवं आदर्श स्कूल से के के शर्मा, एन पी साहू, राजेश गुप्ता , सत्यप्रकाश ढिमोले, अर्चना नामदेव, सुलेखा पुरी , ज्योति शर्मा , जयप्रकाश मालवीय सहित संपूर्ण स्कूल स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।