: नरसिंहपुर ,आईटीआई में दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षणार्थियों को किया सम्मानित,युवा नौकरी ढूंढने की बजाय नौकरी देने वाले बनें- कलेक्टर
Tue, Sep 20, 2022
आईटीआई नरसिंहपुर में दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षणार्थियों को किया सम्मानित,युवा नौकरी ढूंढने की बजाय नौकरी देने वाले बनें- कलेक्टर श्री सिंहनरसिंहपुर। कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने कहा है कि युवा रोजगार ढूंढने की बजाय रोजगार देने वाले बनें। युवा स्वयं के स्टार्टअप शुरू करें। नया सोचें और नया काम करें। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति एवं स्वरोजगारमूलक योजनाओं का लाभ लें। श्री सिंह मंगलवार को आईटीआई नरसिंहपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में युवाओं को संबोधित कर रहे थे। समारोह में उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने प्राचार्य आईटीआई से कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में जिले के सभी आईटीआई के छात्र- छात्राओं को बुलाया जाये। कलेक्टर कार्यालय, सुगर मिल एवं एनटीपीसी जैसे संस्थानों का भ्रमण भी करवाया जाये, जिससे उन्हें उनकी फील्ड से संबंधित आवश्यक जानकारी मिल सके। विभिन्न ट्रेड के कांट्रेक्टर्स से बच्चों को मिलवाया जाये। सोशल ग्रुप, सोशल मीडिया प्लेटफार्म आदि में उन्हें जोड़कर उनके अनुभव का लाभ लिया जाये। इसके अलावा वित्तीय साक्षरता जैसे विषयों की भी जानकारी प्रदान की जाये। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षण लेने के बाद छात्र- छात्रायें व्यावसायिक कार्यों में शामिल हो जाते हैं। उन्हें समूह में स्वयं की कम्पनी बनाकर दूसरों को रोजगार उपलब्ध करने वाले बनना चाहिये। इसके लिए वे कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर भी खोलकर लोगों को प्रशिक्षित कर सकते हैं।कलेक्टर ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि हाल ही में रक्तदान शिविर का आयोजन जिले में किया गया है। लोगों को ब्लड बैंक में उपलब्ध रक्त की जानकारी प्राप्त हो सके, इसके लिए भी साफ्टवेयर बनाकर एप के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि आप सभी युवा जिले एवं प्रदेश के विकास में भगवान विश्वकर्मा से प्रेरणा लेकर अपना योगदान दे सकते हैं।इस अवसर पर संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने वाले श्री अभिराज चौधरी, श्री विकास बैरागी, प्रतीक्षा विश्वकर्मा, स्वराज मेहरा ने भी अपने- अपने अनुभव साझा किये।दीक्षांत समारोह में क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे ट्रेड इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक मैकेनिक में श्री दुर्गेश कुमार विश्वकर्मा, श्री मनोज जाटव व श्री भूपेन्द्र कोरी, फिटर में अभिलाषा धानक, इंद्रेश कुर्मी व पूनम मेहरा, टर्नर में श्री अनमोल लखेरा, श्री अभिषेक चौधरी व विनीता कुशवाहा, कोपा में प्रतीक्षा विश्वकर्मा, अंशुल साहू व सत्यम पटैल और इलेक्ट्रीशियन में चांदनी लोधी, हर्षित यादव व खुशी कोल को सम्मानित किया गया।प्राचार्य आईटीआई श्री एसआर पराशर ने बताया कि आईटीआई में संचालित फिटर, कलेट्रीशियन, कोपा, टर्नर, इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक में उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट- एनटीसी प्रदान किया जाता है। इनमें से कुछ ट्रेड की अवधि एक वर्ष और कुछ की दो वर्ष होती है। उन्होंने बताया कि जिले में आयोजित प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिंसशिप मेले में चयनित युवाओं को विभिन्न कम्पनियों द्वारा ऑफर लेटर भी दिये गये हैं।
: बारिश का पानी स्कूल में भरा
Tue, Sep 20, 2022
बारिश का पानी स्कूल में भरागाडरवारा। गत दिवस अचानक हुई तेज बारिश के चलते साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सासबहू की शासकीय प्राथमिक शाला में बहुत पानी एकत्रित हो गया । पानी का बहाव इतना तेज था कि स्कूल के कमरों सहित समूचे परिसर में पानी भर गया । उल्लेखनीय है कि स्कूल में 2 शिक्षक पदस्थ है एवं 13 बच्चे स्कूल में पढ़ने आते है।संस्था के शिक्षक वीरा लाल लोधी ने बताया कि स्कूल के समीप एक नाला है जिसमे तेज बारिश के चलते बहुत मात्रा में गांव का एकत्रित पानी जमा हो जाता है जिसके चलते स्कूल में जल भराव की स्तिथि निर्मित हो जाती है ।
: सांगई के स्कूल में बच्चों को मिले जाति प्रमाण पत्र
Tue, Sep 20, 2022
सांगई के स्कूल में बच्चों को मिले जाति प्रमाण पत्रगाडरवारा। जिले के कलेक्टर रोहित सिंह द्वारा स्कूलो के माध्यम से छात्र छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र बनवाये जाने की मुहिम के सकारात्मक परिणाम दिखने लगे है एवं स्कूलो के माध्यम से बनवाये गए जाति प्रमाण पत्र छात्र छात्राओं को मिलना शुरू भी हो गए है। गत दिवस क्षेत्र के ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला के छात्र छात्राओं को लोक सेवा केंद्र से बनाये गए जाति प्रमाण पत्रों का वितरण संस्था के प्रधानपाठक धनराज धानक के मार्गदर्शन में संस्था के शिक्षको मधुसूदन पटैल, दशरथ प्रसाद जाटव, विवेक नाईक,सुरेश चौहान, देवेंद्र ठाकुर, लता कहार एवं किरणलता ठाकुर ने छात्र छात्राओं को किया। इस अवसर पर संस्था के प्राथमिक शिक्षक देवेंद्र ठाकुर ने बताया की हम सभी शिक्षको ने प्रशासन के निर्देशानुसार बच्चों के पालको से दस्तावेज एकत्रित कर जाति प्रमाण पत्रों की फाइलें पूर्ण कर स्थानीय बीईओ कार्यालय में जमा की थी जहाँ से सभी आवेदन लोक सेवा केंद्र भेजे गए थे । जमा किए गए आवेदनों के आधार पर बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनकर आये है जिन्हें बच्चों को वितरित किया गया है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक में बीईओ प्रतापनारायण, बीआरसी गिरीश पटैल एवं चीचली ब्लॉक में बीईओ एएस मसराम, बीआरसी गिरीश पटैल के सक्रिय योगदान के चलते स्कूलो के माध्यम से छात्र छात्राओं के जाति प्रमाण पत्रो को बनवाने का कार्य संचालित किया जा रहा है।