: सांईखेड़ा में असामाजिक तत्वों का आतंक, पुलिस प्रशासन गौर फरमाएं
Thu, Sep 22, 2022
साईंखेड़ा में असामाजिक तत्वों का आतंक पुलिस प्रशासन गौर फरमाएंसांईखेड़ा । बिगत कई दिवस से देखा जा रहा है कि नगर मे रात्रि मे कई असामाजिक तत्व रात भर घूमते रहते हैं और आए दिन कोई ना कोई घटना देखने और सुनने को मिलती है । बड़े, ही आश्चर्य की बात है कि मैन बाजार में थाने के सामने नगर परिषद के पास विशेष अवधिया की एक फोर व्हीलर जो घर के थोड़े पास में खड़ी थी जिसका किसी अज्ञात असामाजिक व्यक्ति ने चार पहिया वाहन का कांच फोड़ दिया है । इस संदर्भ में थाने में उन्होंने आवेदन देकर जांच के उपरांत कार्यवाही की मांग की है । वही नगर वासियों ने खबर के माध्यम से पुलिस प्रशासन से अपील की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर पुलिस निगरानी रखें और ऐसी घटनाओं का पता लगाएं ताकि आगे ऐसी कोई वारदात ना हो। नगर की जनता का कहना है कि पुलिस प्रशासन यदि रात्रि में गश्त के दौरान देर रात्रि तक आवारा घूमने फिरने वालों से सख्ती से पूछताछ करेें और गस्त का सही समय पर अमल करें तो असामाजिक तत्वों पर लगाम लग सकती है।
: नरसिंहपुर, नवांकुर संस्थाओं का दो दिवसीय जिला स्तरीय क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
Thu, Sep 22, 2022
नवांकुर संस्थाओं का दो दिवसीय जिला स्तरीय क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजननरसिंहपुर । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा नवांकुर संस्थाओं का दो दिवसीय क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सुविजिता होटल स्टेशनगंज मैं सुबह 10:00 बजे किया गया सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण कर मुख्य अतिथि कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीमान जालम सिह पटेल विधायक नरसिंहपुर , नीरज दुबे अध्यक्ष नगर पालिका नरसिंहपुर के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सीईओ डॉक्टर सौरभ संजय सोनबडे, रवि वर्मन संभाग समन्वयक जबलपुर, राजकुमार जैन पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष , डॉक्टर पहलाद सिह पटेल नवांकुर चयनित समिति नरसिंहपुर जिला समन्वयक जय नारायण शर्मा उपस्थित रहे संबोधन में जालम सिंह पटेल जी द्वारा चयनित नवांकुर संस्थाओं को संबोधित करते हुए म.प्र. जन अभियान परिषद प्रस्फुटन समिति नवांकुर संस्थाओं की प्रशंसा की एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने प्रोत्साहित किया गया।वही नगर पालिका अध्यक्ष पं. नीरज जी दुबे द्वारा जन अभियान परिषद की सराहना की।दृतीय सत्र में संभाग समन्वयक डॉ रवि बर्मन जी का स्वागत जिला समन्वयक जी द्वारा किया गया।संभाग समन्वयक द्वारा चयनित नवांकुर संस्थाओं से परिचय व कार्य पर प्रकाश डाला इसके बाद जय नारायण शर्मा द्वारा म.प्र. जन अभियान परिषद् के कार्य परिचय से अवगत कराया।तृतीय सत्र में जिला डां. शौरभ संजय सोनवड़े जी (आई.ए.एस)द्वारा म.प्र. जन अभियान परिषद ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति व चयनित नवांकुर संस्थाओं की सराहना करते हुए शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी व सहयोग की अपेक्षा की । कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक प्रतीक दुबे, धर्मेंद्र चौहान, माधवी पाठक, राममोहन रघुवंशी, स्मिता दाण्डे नरसिंहपुर , साईं खेड़ा ,गोटेगांव ,चीचली नवांकुर संस्थान के पदाधिकारी उपस्थित रहे!
: नरसिंहपुर, जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न
Thu, Sep 22, 2022
जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्ननरसिंहपुर। शारदेय नवरात्र 26 सितम्बर से शुरू होने, 5 अक्टूबर को विजयादशमी (दशहरा/ मूर्ति विसर्जन) और 9 अक्टूबर को ईद- मिलादुन्नबी का त्यौहार मनाने के संबंध में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्टर श्री रोहित सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को सम्पन्न हुई।बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव, पूर्व विधायक श्री भैयाराम पटैल, अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य, एसडीएम श्री राजेश शाह, श्री मैथिलीशरण तिवारी, श्री महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, श्री संतोष रघुवंशी, श्री विनय जैन, श्री बंटी सलूजा, श्री नरेन्द्र राजपूत, श्री मनोहर साहू, श्री किशन गुप्ता और समिति के अन्य सदस्य और अधिकारी मौजूद थे।बैठक में बताया गया कि पीओपी की प्रतिमाओं का निर्माण एवं विक्रय नहीं किया जाये। केवल मिट्टी की मूर्तियां ही बनाई जावें। दुर्गात्सव में लगाये गये पंडाल वॉटरप्रूफ हों। जहां भी पंडालों में दर्शनार्थियों की संख्या 50 से अधिक है, वहां विद्युत कनेक्शन के लिए प्रमाण पत्र विद्युत निरीक्षक द्वारा प्रदान किया जायेगा। प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित कृत्रिम विसर्जन कुंडों में ही किया जायेगा। विसर्जन कुंडों की साफ- सफाई हो। विसर्जन के समय यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से हो, इसके लिए भी अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाये। नर्मदा नदी/ तालाबों के किनारे बनाये गये विसर्जन कुंडों के समीप आवश्यक औषधियों, डॉक्टर सहित एम्बुलेंस, पुलिस बल एवं होमगार्ड का बल उपलब्ध रहें। लाउड स्पीकर बजाने के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय की गाइड लाइन एवं कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के प्रावधानों का पालन आवश्यक होगा। पंडालों में बिजली के अस्थाई कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। विद्युत कनेक्शन वाले तार खुले नहीं हो। विद्युत लाइन के नीचे प्रतिमा की स्थापना न की जाये। नवरात्रि में जल चढ़ाने के लिए जाने वाले मार्ग एवं स्थानों पर सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जायेगी। मार्गों पर समुचित साफ- सफाई एवं पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जायेगी। शहर के सीसीटीव्ही कैमरे सुचारू रूप से संचालित हो, इसकी भी समीक्षा कर ली जाये। इसके अलावा स्टेशन गंज, कंदेली मार्ग की भी मरम्मत समय के पूर्व करवा ली जाये। पंडालों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजन करने की सूचना दुर्गा मंडलों द्वारा संबंधित एसडीएम को व थानों में दी जाये।कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिला स्तरीय शांति समिति के अलावा अनुविभाग स्तर पर भी शांति समिति की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। रावण दहन के दौरान सभी सुरक्षा प्रबंध पुख्ता कर लिये जायें। जिन स्थानों पर रावण दहन किया जाता है, उसकी पूर्व सूचना संबंधित थानों व निकाय में दी जाये। त्यौहारों पर जिन स्थानों से जुलूस निकलेंगे वहां कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी पुलिस बल के साथ लगाई जायेगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि यह सभी त्यौहार आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्वक मनाये जायेंगे। यह अपील भी शांति समिति के सदस्य करें।