: गाडरवारा, सांगई में मनाया खेल दिवस
Tue, Aug 30, 2022
गाडरवारा। गत दिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में एक कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र छात्राओं को खेल दिवस से जुड़ी जानकारी दी गई । इस मौके पर संस्था के प्रधानपाठक धनराज सिंह धानक एवं माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने छात्र छात्राओं को बताया कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को स्कूल में 5 सितंबर शिक्षक दिवस मनाए जाने एवं प्रति माह कक्षावार सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्र -छात्रा को स्टार लगाकर सम्मानित किए जाने की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक दशरथ प्रसाद जाटव सहित छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, स्वर्गीय श्री भार्गव को दी गई श्रद्धांजलि
Tue, Aug 30, 2022
गाडरवारा । भाजपा के वरिष्ठ नेता, चौगान मंडल अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि अशोक भार्गव के पिताजी स्वर्गीय श्री दुर्गा प्रसाद जी भार्गव की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को अस्पताल परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई साथ ही मरीजों को फल एवं खिचड़ी का वितरण किया गया । श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित जनों ने श्री भार्गव द्वारा किए गए सामाजिक एवं जन हितेषी कार्यो का स्मरण किया गया तथा उनके पद चिन्हों का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ने का संकल्प लिया । इस दौरान अशोक भार्गव स्नेही स्वजनों के अलावा ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
: गाडरवारा, कल्चुरी जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह 4 सितंबर को
Tue, Aug 30, 2022
कल्चुरी जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह 4 सितंबर कोगाडरवारा। भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के संरक्षक में जिला कलचुरी कलार समाज के मार्गदर्शन में विगतदिवस लोकतांत्रिक पर्व में विजयी हुए हमारे समाज के यशश्वी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का जिला युवा कलचुरी कलार समाज बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्मान करेगी। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सुनील जायसवाल (पूर्व विधायक), सुरेश राय (पूर्व विधायक), किशोर राय (प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष), श्रीमती मनीषा राय (प्रदेशाध्यक्ष कल्चुरी महिला मंडल), श्रीमती राजवाला पेठिया (जिलाध्यक्ष महिला मंडल), सुभाष राय (प्रदेश उपाध्यक्ष) एवम् कार्यक्रम अध्यक्षता पंकज चौकसे जिलाध्यक्ष कल्चुरी कलार समाज जिला नरसिंहपुर करेंगे। उक्त आयोजन 4 सितंबर रविवार को समय दोप 2 बजे से स्थानीय सुरभि पैलेस होटल में संपन्न होगा। जिसमे जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर परिषद, जनपद एवम सरपंच इत्यादि पदों में आसीन सामाजिक बंधुओ का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर सभी कल्चुरी बंधु एवम समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि की उपस्थिति की अपील युवा इकाई जिलाध्यक्ष आशीष राय ने की है।