: गाडरवारा, बीईओ एवं बीआरसी ने ली बैठक
Tue, Aug 30, 2022
गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के विकासखंड चीचली के अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र करपगांव में जन शिक्षा केंद्र के अधीनस्थ समस्त प्राथमिक , माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठकों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विकास खंड शिक्षा अधिकारी ए एस मसराम , विकासखंड स्रोत समन्वयक डी के पटेल एवं जन शिक्षा केंद्र प्रभारी सुनील श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे । बैठक में बी ईओ श्री मसराम द्वारा शिक्षकों की स्कूलो में समय से उपस्थिति , शाला सही समय पर लगना एवं बंद होना संबंधी निर्देश प्रदान किए गए । बैठक में बीआरसी श्री पटेल द्वारा मैपिंग,प्रोफाइल अपडेशन, छात्रों का शत-प्रतिशत नामांकन,मोगली उत्सव, बाल रंग कार्यक्रम आदि पर चर्चा की गई। बैठक में जन शिक्षा केंद्र प्रभारी श्री सुनील श्रीवास्तव एवं जन शिक्षक अनूप पालीवाल ने अन्य अकादमिक बिंदुओं, शिक्षकों की समस्याओं एवं शाला संचालन के अन्य बिंदुओं पर अपने सुझाव एवं शिक्षकों की समस्याओं के समाधान प्रस्तुत किए। बैठक में
प्रधान पाठक एस के शर्मा, श्रीमती सुनीता सोनी , जगदीश प्रसाद ठाकुर , श्रीमती विजया पटेल ,अखिलेश किशोर महाजन संजय राजपूत ,रामेश्वर दयाल कौरव ,रामगोपाल वंशपाल , कलीराम कौरव, अंकित साहू श्रीमती रजनीलता सिसोदिया, जितेंद्र कौरव ,शंकर पाल राजपूत, नारायण प्रसाद, अजय मेहरा ,सुरेंद्र सिंह, श्रीमती प्रभा मरावी, धर्मेंद्र प्रधान ,सुनील राजपूत ,श्रीमती सरोज साहू योगेश सोनी ,उमाशंकर कौरव लाल साहब कौरव ,महेश प्रसाद नेमा ,निरंजन कौरव, राजकुमार गौड़ ,अशोक शर्मा एवं मनीष नेमा उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, सांगई में मनाया खेल दिवस
Tue, Aug 30, 2022
गाडरवारा। गत दिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में एक कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र छात्राओं को खेल दिवस से जुड़ी जानकारी दी गई । इस मौके पर संस्था के प्रधानपाठक धनराज सिंह धानक एवं माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने छात्र छात्राओं को बताया कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को स्कूल में 5 सितंबर शिक्षक दिवस मनाए जाने एवं प्रति माह कक्षावार सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्र -छात्रा को स्टार लगाकर सम्मानित किए जाने की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक दशरथ प्रसाद जाटव सहित छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, स्वर्गीय श्री भार्गव को दी गई श्रद्धांजलि
Tue, Aug 30, 2022
गाडरवारा । भाजपा के वरिष्ठ नेता, चौगान मंडल अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि अशोक भार्गव के पिताजी स्वर्गीय श्री दुर्गा प्रसाद जी भार्गव की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को अस्पताल परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई साथ ही मरीजों को फल एवं खिचड़ी का वितरण किया गया । श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित जनों ने श्री भार्गव द्वारा किए गए सामाजिक एवं जन हितेषी कार्यो का स्मरण किया गया तथा उनके पद चिन्हों का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ने का संकल्प लिया । इस दौरान अशोक भार्गव स्नेही स्वजनों के अलावा ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।