: गाडरवारा, माहेश्वरी समाज ऋषि पंचमी पर रक्षा बंधन मनाया
Thu, Sep 1, 2022
माहेश्वरी समाज ऋषि पंचमी पर रक्षा बंधन मनायागाडरवारा। अनेक परम्परा और त्योहार भारतीय संस्कृति और जीवन पद्धति व संस्कारों से ओतप्रोत मनोभावों के साथ मनाया जाता है ।इसीक्रम में माहेश्वरी समाज में ऋषि पंचमी के पावन दिन रक्षा सूत्र (राखी या रक्षाबंधन पर्व) बांधने का क्रम सम्पन्न हुआ ।एक मान्यता है कि जब माहेश्वरी समाज का उत्पत्ति हुई तब जो माहेश्वरी समाज के गुरु थे जिन्हें ऋषि कहा जाता था उनके व्दारा व्दारा विशेष रूप से इसी दिन रक्षा सूत्र बांधा जाता था इसलिए इसे, "ऋषि पंचमी" कहा जाता है ।वर्तमान में रंग बिरंगे मौली के स्थान पर राखीयो का रूप ले लिया है और बहिनो व्दारा बांधा जाता है । विदित रहे कि माहेश्वरी समाज में पीढ़ी दर पीढ़ी ऋषि पंचमी के पावन दिन रक्षाबंधन (राखी) का त्योहार मनाने की परंपरा चली आ रही है ।भारत में ही नहीं पूरे विश्व में माहेश्वरी समाज में ऋषि पंचमी के दिन ही रक्षाबंधन पर्व मनाया जाता है ।
: गाडरवारा, नगरपालिका अध्यक्ष ,सभापति ने ली जल कार्य विभाग की परिचय व समीक्षा बैठक ,दिऐ आवश्यक दिशा निर्देश।
Thu, Sep 1, 2022
नगरपालिका अध्यक्ष ,सभापति ने ली जल कार्य विभाग की परिचय व समीक्षा बैठक ,दिऐ आवश्यक दिशा निर्देश।गाडरवारा- नगरपालिका में माननीय अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा की उपस्थिति में जल कार्य सभापति आनंद दुबे की ओर से जल कार्य विभाग की बैठक आयोजित की गई बैठक में जल बचाओ अभियान के तहत जागरूकता अभियान व सभी व्यवस्था सुचारु रूप से लागू करने जल प्रदाय व्यवस्था को और ठीक ढंग से व्यवस्थित चलाने के निर्देश दिए गए,साथ ही अमृत योजना की जानकारी ली गई।बैठक में सभापति ने कहा कि राजस्व बढ़ाने के लिए अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने की कार्रवाई हो और पुराना जल कर लोगों से वसूला जाए साथ ही सभापति ने निर्देशित किया कि ट्यूबवेल पंप पर ऑपरेटर के नंबर लिखवाऐ जाए, क्योंकि अधिकांश जगह निरीक्षण के दौरान पंप ऑपरेटर गायब मिले हैं पानी की पाइप लाइन लीकेज को सुधारने के निर्देश भी दिए गए हैं।नगरपालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने कहां की यह सरकार सभी नगरवासियों की मूलभूत आवश्यकताओं की समस्याओं को शीघ्र हल करना चाहती हैं आप सभी अधिकारी कर्मचारी हमारा परिवार हैं हम सबको नगरवासियों के हित मैं और उनकी समस्याओं पर गंभीरता से स्वविवेक से काम करने के लिऐ भी तैयार होना हैं ,आप सब से मिलकर इस सरकार से सभी जरुरतमंदों को नगरवासियों को हर संभव लाभ पहुचाना हैं, इसके लिऐ सभी नगरवासियों का सहयोग भी आवश्यक हैं जनता हमसे बहुत उम्मीद लगाऐ बैठी हैं, सभापति आनंद दुबे ने कहा की आप सब से मिलकर यह व्यवस्था बहुत ही बेहतर ढंग से चल सकती हैं आप सबको अब बदलना होगा अपने कार्य और दायित्व को समझना होगा हमारी सरकार आपके साथ है आपकी समस्याओं पर भी यह सरकार गंभीरता से कार्य करेगी ,लेकिन आपको भी हमारे साथ मिलकर इस सरकार की मंशानुसार ताकत से नगरहित मैं जनहित मैं कार्य करना होगा ।इस बैठक मैं मुख्य रुप से उपस्थित रहे मुख्य नगरपालिका अधिकारी जय श्री चौहान ,जल विभाग प्रभारी जयंत ब्राऊन ,व समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
: गाडरवारा,एनटीपीसी किसानों का लगातार धरना जारी
Thu, Sep 1, 2022
एनटीपीसी किसानों का लगातार धरना जारी
गाडरवारा,एनटीपीसी के प्रभावित किसानों द्वारा एनटीपीसी में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन चल रहा है यह आंदोलन दिनांक 29 अगस्त से जारी है आंदोलन में दिन प्रतिदिन क्षेत्रवासी एवं जनप्रतिनिधि किसानों का समर्थन के लिए पहुंच रहे हैं आंदोलन में आज चौथे दिन सांसद प्रतिनिधि देवी सिंह कौरव एवं कौरव महासभा से राव वीरेंद्र सिंह जी का आगमन हुआ उन्होंने किसानों की मांगों को लेकर सभी मांगों का समर्थन किया और कहा गया कि एनटीपीसी को कुछ मांगें तत्काल रुप से मान लेना चाहिए और बाकी अन्य मांगों पर एनटीपीसी अपनी सहमति कर सकती है। जिसको वह अपने उच्चाधिकारियों के साथ मिलकर सभी समस्याओं का समाधान निकल सकते है इसके साथ ही दोपहर बाद लोकसभा प्रत्याशी दीवान शैलेंद्र एवं अभिनय ढिमोले का आगमन हुआ उन्होंने भी किसानों की समस्याओं को समझा किसानों ने भी अपनी सभी समस्याओं से अवगत कराया और किसानों के आंदोलन का समर्थन भी किया है।