: गाडरवारा ,इनर व्हील क्लब पिंक पेटल्स ने शाला के लिए चटाइयां प्रदान की
Wed, Aug 31, 2022
गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला मिड़वानी मे इनर व्हील क्लब पिंक पेटल्स गाडरवारा से क्लब प्रसिडेंट श्रीमती वंदना राठी, सेक्रेटरी श्रीमती अंकिता जैन, श्रीमती खुशी जैन एवं श्रीमती विजेता कौरव का आगमन हुआ । इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला और हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों को बैठने के लिए चटाइयां उपहार स्वरूप प्रदान की । इसके अलावा उनके द्वारा प्राथमिक शाला के नन्हे मुन्ने बच्चो को भी पेंसिल, गुल्लक सहित अनेको उपहार क्लब के द्वारा प्रदान किये गए जिससे बच्चे अतिप्रसन्न हुए। क्लब के द्वारा सभी शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने शाला की शैक्षणिक योजनाओं और शाला में शैक्षिक उन्नति के लिए हो रहे कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। साथ ही भविष्य मे शाला के छात्रों की शैक्षिक उन्नति के लिए क्लब ने अपनी सहभागिता और सहयोग का भरोसा शाला परिवार को दिया है। इस अवसर पर संमस्त शिक्षक एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे ।
: गाडरवारा, शर्मा की सेवानिवृति पर दी विदाई
Wed, Aug 31, 2022
गाडरवारा। गत दिवस चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कठौतिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे पदस्थ उच्च श्रेणी शिक्षक वियोगी हरि शर्मा को शासकीय सेवा से सेवानिवृति पर आयोजित विदाई कार्यक्रम में शिक्षको एवं ग्रामवासियों ने पुष्प माला पहनाकर उपहार देते हुए विदाई दी । कार्यक्रम में बीआरसी डी के पटैल ने कहा कि शासकीय सेवा में शिक्षक के पद पर रहकर वियोगी हरि शर्मा जी ने बेहतर कार्य किया । प्राचार्य एम के चक्रवर्ती ने कहा कि मुझे हमेशा श्री शर्मा जी का सहयोग मिला। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दलगंजन कौरव द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे नंदन कौरव, रमाकांत कौरव, श्यामलाल कौरव, पदम पटैल , घनश्याम कौरव ,प्रभारी जनशिक्षक नेतराम कौरव, शिक्षक शिवकुमार कौरव, दीपा कौरव , अमित कौरव सहित अन्य उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
Wed, Aug 31, 2022
गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय तहसील कार्यालय में नायव तहसीलदार दिव्यांशु नामदेव को मप्र पुरानी पेंशन बहाली महासंघ के बैनर तले शिक्षको ने प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के नाम विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से पुरानी पेंशन बहाली, क्रमोन्नति एवं नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता दिए जाने सबंधी मांगो को शामिल किया गया है। इस अवसर पर श्रीमती संयोगिता शिवहरे,मलखान मेहरा, मनोहर लोधी, शैलेन्द्र कौरव, के के दुबे ,पवन मिश्रा, पवन बिजोरिया, दौलत पटैल, सुनील पिपरोनिया, सोमराज लोधी, दुर्गेश श्रीवास्तव, संतोष नामदेव , प्रमोद ढिमोले, दीपचंद चौधरी , उमा आरसे, राकेश गुप्ता , रामेश्वर कहार एवं प्रमोद सोनी आदि उपस्थित रहे।