: गाडरवारा,धर्म समभाव की भावना से ओतप्रोत स्थली स्थानीय ताज कृपा दरबार राष्ट्रीय ध्वज सम्मान के फहराया गया
Sat, Aug 13, 2022
गाडरवारा । धर्म समभाव की भावना से ओतप्रोत स्थली स्थानीय ताज कृपा दरबार गाडरवारा में आजादी के अमृत महोत्सव की बेला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सद्आव्हान पर राष्ट्रीय ध्वज सम्मान के सासर्वथ फहराया गया ।नगर में सर्वत्र सराहना की ।ज्ञात हो कि दरबार के संस्थापक स्वर्गीय नासिर मासाब राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत व्यक्तित्व के धनी थे ।
: गाडरवारा,शासकीय अस्पताल को भेंट किये सीलिंग फेन एवम सीमेंट कुर्सी।
Sat, Aug 13, 2022
शासकीय अस्पताल को भेंट किये सीलिंग फेन एवम सीमेंट कुर्सी।साथ ही नवनिर्वाचित पार्षदों का किया अभिनंदन सम्मान।गाडरवारा। समाजसेवा से सदैव अग्रणीय समाजसेवी संस्था श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति की तेहरवी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विगत दिवस शासकीय सिविल अस्पताल गाडरवारा को समिति सहयोगियों के सौजन्य से बैठक कुर्सी एवम् सीलिंग फेन भेंट गए। साथ ही 24 वार्ड के नवनिर्वाचित पार्षदों का अभिनंदन सम्मान भी किया गया। जिसमे मुख्यातिथि कुशलेन्द्र श्रीवास्तव समिति संरक्षक,श्रीमती डॉ स्वाति कुरचानिया,आशीष राय समिति संस्थापक,प्रदीप ब्रिजपुरिया समिति अध्यक्ष एवं कार्यक्रम अध्यक्षता डॉ राकेश बोहरे प्रभारी शासकीय चिकित्सालय की उपस्तिथि में भगवान श्रीगणेश एवं साईं बाबा जी के तैलचित्र की पूजना अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोदन समिति संस्थापक आशीष राय ने एवं मंच संचालन बबलू कहार ने किया। अतिथियों ने समिति के आयोजन की सराहना करते हुए अनुकरणीय कार्य की संज्ञा दी। तद्पश्चात 24 वार्ड के नवनिर्वाचित पार्षदों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन सम्मान किया गया। तद्पश्चात शासकीय अस्पताल प्रभारी द्वारा सभी सीलिंग फेन एवम सीमेंट कुर्सी के दानवीरों को दान आभार पत्र भेंट कर सम्मनित किया। इस अवसर पर समिति सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्तिथ थे।
: गाडरवारा, न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन
Sat, Aug 13, 2022
न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन
आज शनिवार को स्थानीय न्यायालय परिसर गाडरवारा में नेशनल लोक अदालत का आयोजनगाडरवारा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेश अनुसार तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के परिपालन में प्रधान जिला न्यायाधीश श्री एम के शर्मा जी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में जिला न्यायाधीश डॉ श्रीमती अंजली पारे अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा के द्वारा सिविल न्यायालय गाडरवारा मैं दीप प्रज्वलित कर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। जिसमें , संजय वर्मा प्रथम जिला न्यायाधीश , राकेश शर्मा चतुर्थ जिला न्यायाधीश, श्रीमती आरती ढीगरा प्रथम व्यवहार न्यायाधीश, अश्विन परमार प्रथम व्यवहार न्यायाधीश, सुश्री भानु पंडवार प्रथम व्यवहार न्यायाधीश, सुश्री भारती केसरी प्रथम व्यवहार न्यायाधीश, सुश्री हिमांशी ठाकुर द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सर्वेश शर्मा ,महेंद्र त्रिपाठी ,राजेंद्र अग्रवाल अधिवक्ता गण विद्युत विभाग से सुभाष राय डी.ई. एवं न्यायालय कर्मचारी व विधिक सेवा से श्रीमती शिखा साहू ,पैरा लीगल वालंटियर शेख रहीम , रामकृष्ण राजपूत, अखिलेश सोनी आदि उपस्थित रहे।