: नरसिंहपुर, पंचायत सदस्य और ठेमी थाना प्रभारी ने हर घर तिरंगा फहराने की अपील और रैली निकाली
Sat, Aug 6, 2022
नरसिंहपुर।आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज ग्राम पंचायत बेलखेड़ी शेर में हर घर तिरंगा अभियान जागरूकता हेतु रैली का आयोजन किया गया । आज की यह जन जागरूकता रैली जनपद सदस्य राजाराम पटेल के नेतृत्व मैं निकाली गई। जिसमें एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला बेलखेड़ी शेढ़ एवं विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल के छात्र छात्रा एवं शिक्षक सम्मिलित हुए रैली में भारत माता की जय के नारों के साथ गांव के प्रमुख मार्गों एवं गलियों से होती हुई पंचायत भवन प्रांगण पहुंची जहां पर भारत माता की प्रतिमा पर ग्राम सरपंच हाकम सिंह पटेल और ठेमी थाना प्रभारी रामफल एवं जनपद सदस्य राजाराम पटेल उपसरपंच हाकम सिंह पटेल खानापुर सहित सभी लोगों ने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं तिलक लगाकर पूजन अर्चन किया । जिसके बाद संस्था प्रमुख श्री कोमल सिंह पटेल द्वारा भारत माता की आरती का गायन ग्राम के सभी उपस्थित समस्त जन समुदाय की सहभागिता से किया इस अवसर पर संस्था प्रमुख शिक्षक कोमल सिंह पटेल ने अपने उद्दबोधन में शासकीय निर्देशानुसार 13 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक से अपने अपने घरों में तिरंगा फहराने हेतु आवाहन किया एवं आज की इस रैली में मुख्य रूप से जनपद पंचायत सदस्य राजाराम पटेल एवं ठेमी थाना प्रभारी एवं श्री आशीष जैन विनोद कुमार साहू श्रीमती नीमा मुड़िया श्रीमती पुष्पा गोयल श्रीमती दुर्गा कतिया के अलावा गांव की सभी लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही और बच्चों में भी खुशी की लहर देखने को मिली एवं जनपद सदस्य राजाराम पटेल जी ने बच्चों के इस उत्साह को देखते हुए अपने हाथों से मिठाई खिलाकर बच्चों को लिखने के लिए कॉपी और पेन बितरण किये ।
नरसिंहपुर से राजकुमार दुबे की रिपोर्ट
: एस ओ भारत मध्यप्रदेश से जूडो के लिए चयन
Fri, Aug 5, 2022
एस ओ भारत द्वारा जूडो एन सी सी का आयोजन 05 से 10 अगस्त 2022 को सोनीपत हरियाणा में आयोजित किया गया है।एस ओ भारत मध्यप्रदेश से जुडो के लिए भोपाल के चयन किया गया है, खिलाड़ी पिंकी महिला जुडो तथा कोच काजल छत्रसाल दिनांक 04 अगस्त 2022 को सोनीपत हरियाणा के लिए भोपाल से प्रस्थान किया। धीरज कुमार संचालक एस ओ एस भोपाल मध्यप्रदेश उपस्थित खिलाडियो को शुभ कामनाएँ प्रदान की एहितेशाम उद्दीन खेल निर्देशक एस ओ भारत मध्यप्रदेश, राजेन्द्र बारस्कर, श्रीमती प्रतिभा श्रीवास्तव, श्रीमती मंजरी काले, सुधीर काले एवं समन्त काले ने भी शुभकामनाये प्रदान की।
: गाडरवारा, दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रो की शालाओं में दिया हर घर तिरंगा अभियान का संदेश
Fri, Aug 5, 2022
गाडरवारा। गत दिवस चीचली ब्लॉक अंतर्गत गोटिटोरिया अंचल के सुदूर दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों के ग्राम बड़ागांव,तलैया, पटकना एवं भातौर की शासकीय शालाओं छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर देश की आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्रामीणों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। विदित हो कि उक्त ग्रामो में आवागमन के लिए लगभग 8 किमी पैदल चढ़ाई करनी होती है। उक्त ग्रामो में अलग अलग आयोजित रैलियो में हरप्रसाद ठाकुर, जीतलाल बीरनबार, देवराज गुर्जर, रामेश्वर मेहरा, मिश्रीलाल मेहरा, राधेश्याम कौरव , लक्ष्मी नारायण मेहर, रजनीश दुबे सहित छात्र छात्राओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति उल्लेखनीय रही।