: चीचली,सीआईएसएफ ने निकाली हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रैली
Fri, Aug 5, 2022
चीचली । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई जी टी पी पी एनटीपीसी गाडरवारा के बल सदस्यों द्वारा आज दिनांक 03.08.2022 को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ग्राम चोर बरेठा में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रैली निकाली गई और भारत सरकार द्वारा देश की अखंडता एकता और राष्ट्रीयता के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को एक नई पहचान और सम्मान देने के लिए 13. अगस्त.2022 से 15 अगस्त 2022 तक हर घर में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने के अभियान को सफल बनाने लिए रैली निकालकर स्थानीय लोगों को प्रेरित किया गया ।
: नरसिंहपुर,जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
Thu, Aug 4, 2022
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्ननरसिंहपुर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर श्री रोहित सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरूवार को सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे, ईई पीडब्ल्यूडी श्री अरविंद किटहा, सीएमएचओ डॉ. अजय कुमार जैन, जिला परिवहन अधिकारी श्री जितेन्द्र शर्मा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई, यातायात प्रभारी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।बैठक में सड़क सुरक्षा समिति की पिछली बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा हुई। इस संबंध में बताया गया कि चौराहों पर कटआऊट प्वाइंट्स पर रम्बल स्ट्रिप लगवाई गई हैं। शेढ़ नदी की रैलिंग ठीक करा दी गई है। इस दौरान हाईवे पर इमरजेंसी नम्बर, सिटी डायरेक्शन, स्पीड लिमिट, टोल फ्री नम्बर 1033, मवेशियों के लिए रेस्ट एरिया बनाने के लिए स्थान चिन्हित करने पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये गये।कलेक्टर ने निर्देशित किया कि हाईवे और गांव को जोड़ने वाली सड़कों पर स्पीड ब्रेकर बनाये जायें। शहर और हाईवे को जोड़ने वाली सड़कों पर लाईट लगे हों। नो पार्किंग जोन के बोर्ड लगे हों। नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े होने पर जुर्माना लगाया जाये। मालवाहक वाहनों के बाहर यदि सरिए निकले रहें, तो इनके विरूद्ध कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जावे। वाहनों पर नम्बर प्लेट नहीं रहने पर कार्रवाई करें। सड़क के मोड़ों और साईड शोल्डर की झाड़ियों की कटाई की जाये। झाड़ियों के कारण वाहन दुर्घटना नहीं होना चाहिये। वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं लगाने या मोबाइल फोन पर बात करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जाये। चार पहिया वाहन में यात्रा के दौरान सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जावे। सांकेतिक चिन्ह के बोर्ड सड़कों पर लगाये जायें। दुर्घटना की आशंका वाले क्षेत्र के ब्लैक स्पॉट के बोर्ड लगाये जायें। सड़कों के किनारे किये गये पौधरोपण को वायुदूत एप पर अपलोड किया जाये। सड़कों पर जगह- जगह रेडियम रिफ्लेक्टर लगाये जायें। हाईवे पर वाहन खराब होने की स्थिति में सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाये जायें।
: जबलपुर,औद्योगिक क्षेत्र रिछाई में कार्यरत कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने लिया घरों में तिरंगा फहराने का संकल्प
Thu, Aug 4, 2022
जबलपुर।आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत जिला प्रशासन के आव्हान पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र तथा लघु उद्योग भारती द्वारा आज आयोजित कार्यक्रम में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र रिछाई में औद्योगिक इकाइयों, उनके कर्मचारियों एवं श्रमिकों द्वारा 13 से 15 अगस्त तक अपनी इकाइयों एवं घरों में तिरंगा झंडा फहराने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विनीत रजक, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष मनीष पटेल, आनंद तिवारी, अनिल कुमार पांडे, सहायक प्रबंधक प्रवीण दि्वेदी एवं बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयों के संचालक एवं उनके कर्मचारी सम्मिलित हुए।