: मतदान दलों को सामग्री वितरण एवं बूथों पर रवानगी 5 जुलाई को
Mon, Jul 4, 2022
मतदान दलों को सामग्री वितरण एवं बूथों पर रवानगी 5 जुलाई कोगाडरवारा। नगरीय निर्वाचन 2022 के अंतर्गत नगरपालिका परिषद गाडरवारा के पार्षद पदों के निर्वाचन के लिए मतदान दलों को 5 जुलाई दिन मंगलवार को सुबह 6 बजे से स्थानीय बीटीआई स्कूल से मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा। सामग्री वितरण के लिए एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा के निर्देशन में विभिन्न दलों का गठन किया गया है जो सामग्री वितरण से जुड़े कार्यों का संपादन करेंगे। सामग्री वितरण उपरांत मतदान दलों को बसों के माध्यम से उनके मतदान केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि नगरपालिका परिषद गाडरवारा के 23 वार्डों में पार्षद पदों के निर्वाचन हेतु 58 मतदान केंद्र बनाए गए है।
: नपा गाडरवारा के पार्षद पदों के लिए मतदान 6 जुलाई को 58 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान
Mon, Jul 4, 2022
नपा गाडरवारा के पार्षद पदों के लिए मतदान 6 जुलाई को58 मतदान केंद्रों पर होगा मतदानगाडरवारा। नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के अंतर्गत नगरपालिका परिषद गाडरवारा के 23 वार्डों में पार्षद पदों के निर्वाचन हेतु 6 जुलाई दिन बुधवार को 58 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान किया जाएगा। विदित हो कि नगर के गाँधी वार्ड के लिए स्टेशन प्राथमिक शाला भवन कक्ष क्रमांक 1, 2 एवं प्राथमिक शाला भवन पतलोन, राजेन्द्र बाबू वार्ड के लिए प्राथमिक शाला भवन इमलिया, कार्यालय लोक निर्माण भवन एवं वन विभाग , इंदिरा वार्ड के लिए कृषि उपज मंडी मीटिंग कक्ष एवं कृषि उपज मंडी कार्यालय भवन, आज़ाद वार्ड के लिए सामुदायिक भवन(बीटीआई), भू संरक्षण विभाग एवं मंगल भवन(प्रतिभा कॉलोनी), महाराणा प्रताप वार्ड के लिए आदित्य पब्लिक स्कूल के कक्ष क्रमांक 1, 2 और 6 , कामथ वार्ड के लिए नालंदा विद्यापीठ के कक्ष क्रमांक 1 और 2, भामा वार्ड के लिए शासकीय आदर्श उ मा विद्यालय के कक्ष क्रमांक 1 और 2, हनुमान वार्ड के लिए शासकीय कन्या उ मा विद्यालय के कक्ष क्रमांक 1 और 2, रानी लक्ष्मीबाई वार्ड के लिए नपा भवन जलप्रदाय शाखा एवं लोक निर्माण विभाग (नपा), सुभाष वार्ड के लिए शासकीय गंज प्राथमिक शाला कक्ष क्रमांक 1 और 2, भगत सिंह वार्ड के लिए टाउन प्राथमिक शाला भवन कक्ष क्रमांक 1 औऱ 2, माता वार्ड के लिए नपा मंगल भवन एवं नपा कार्यालय , चांवड़ी वार्ड के लिए शासकीय कन्या नवीन विद्या भवन कक्ष क्रमांक 1 और 2 , राधावल्लभ वार्ड के लिए किसानी प्राथमिक शाला भवन कक्ष क्रमांक 1 और 2, राजीव वार्ड के लिए कक्ष क्रमांक 1, 2 , 3 और 4 , जवाहर वार्ड के लिए गंज प्राथमिक शाला के अतिरिक्त कक्ष 1 और 2, जगदीश वार्ड के लिए शासकीय महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कक्ष क्रमांक 1, 2 , 4 और ऑडिटोरियम, विवेकानंद वार्ड के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के हॉल, कक्ष क्रमांक 9, दक्ष इंटरनेशनल स्कूल के कक्ष क्रमांक 1, 2 और 4, निरंजन वार्ड के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी जल परीक्षण प्रयोगशाला रॉयल्टी आफिस के सामने , शिक्षा गारंटी केंद्र केवट टोला चिरहकलां एवं नवीन भवन, शिवाजी वार्ड के लिए अनुसूचित जाति बालक छात्रावास बायपास रोड के कक्ष क्रमांक 1और 2 , शास्त्री वार्ड के लिए पुत्री शाला भवन के कक्ष क्रमांक 1 और 2, पटैल वार्ड के लिए शासकीय कन्या नवीन विद्या भवन के कक्ष क्रमांक 3 और 4 एवं नरसिंह वार्ड के लिए किसानी प्राथमिक शाला भवन के कक्ष क्रमांक 3 और 4 को मतदान केंद्र बनाया गया है। विदित हो कि इस बार गांधी वार्ड की स्टेशन प्राथमिक शाला कक्ष क्रमांक 1 औऱ 2 को पिंक बूथ बनाया गया है।
: गाडरवारा, मतदान सामग्री वितरण एवं जमा करने वाले दलों को दिया प्रशिक्षण
Mon, Jul 4, 2022
मतदान सामग्री वितरण एवं जमा करने वाले दलों को दिया प्रशिक्षणगाडरवारा। गत दिवस स्थानीय बीटीआई स्कूल में नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के अंतर्गत नपा परिषद गाडरवारा के पार्षद पदों के निर्वाचन के लिए मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण एवं जमा करने वाले कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा ने कर्मचारियों से कहा कि मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण एवं जमा करने का कार्य अति महत्त्वपूर्ण है। मतदान दलों को सामग्री वितरित एवं मतदान उपरांत उनसे सामग्री जमा करने में सावधानी बरतें जिससे कि गलती की गुंजाइश न रहे। तहसीलदार एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी राजेश मरावी ने कहा कि सभी कर्मचारी पूर्ण सक्रियता से कार्य करें। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर अनूप शर्मा, जयमोहन शर्मा, एन पी साहू, राजेश गुप्ता, संदीप स्थापक, राजेन्द्र गुप्ता ने मतदान सामग्री वितरण एवं जमा संबंधी सम्पूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया। इस अवसर पर बीआरसी डी के पटैल, सुरेंद्र पटैल सहित मतदान सामग्री वितरण एवं जमा दल के सदस्य मौजूद रहे।