: तूमड़ा में विदाई कार्यक्रम आयोजित
Sun, Jul 3, 2022
तूमड़ा में विदाई कार्यक्रम आयोजितगाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तूमड़ा में शासकीय प्राथमिक कन्या शाला से शासकीय सेवा पूर्ण होने पर सेवानिवृत हुई सहायक अध्यापक श्रीमति विमला भलावी एवं ग्राम सिरसिरी की प्राथमिक शाला के प्राथमिक शिक्षक भानु राजपूत का साईखेड़ा सीएम राईज विद्यालय में चयन उपरांत पदस्थापना होने पर विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र की पूजन अर्चना की गई तदोपरांत शिक्षको ने उपहार देकर विमला भलावी एवं भानु राजपूत का सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश सोनी ने की। कार्यक्रम का संचालन पवन राजौरिया ने किया। कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य कैलाश पटैल, रेवती रमन पटैल, अनिल शर्मा, पोहुप सिंह पटैल,हल्केवीर पटैल, मनीष पटैल, ओमपाल सिंह, संजेश पूरी,देवेंद्र सैदाम आराधना श्रीवास्तव, ज्योति राजपूत, कविता राजपूत, सोनम पटैल , विनीता खेमरिया , वर्षा गुमास्ता, अर्चना श्रीवास्तव , सुमेश्वरी डोंगरे, विनीता शर्मा,,सुधा शर्मा सुमन सोनी,श्वेता सोनी, गौरी डेहरिया, किरण धुर्वे आदि उपस्थित रहे।
: नरसिंहपुर जिले के समाचार
Sun, Jul 3, 2022
"नगरीय निकाय आम निर्वाचन- 2022"मतदाता जागरूकता के लिए निकाली रैलीनरसिंहपुर। नगरीय निकाय आम निर्वाचन- 2022 के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित सिंह के निर्देशन एवं रिटर्निग ऑफिसर करेली के मार्गदर्शन में करेली के नगरीय क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता- सेंस अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला मतदाताओं का प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं।श्री सत्य प्रकाश त्यागी सेंस प्लान नोडल करेली ने मतदाता जागरूकता रैली में बताया कि निर्वाचन में मतदान के लिए महिलाओं की भागीदारी स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। महिला बाल विकास विभाग एवं नगरपालिका अमले द्वारा संयुक्त रैली निकाली। सेंस सहप्रभारी श्रीमती सुषमा वर्मा, श्रीमती काजल सेवईवार ने कहा कि मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है।"नगरीय निकाय आम निर्वाचन- 2022"
मतदाता जागरूकता का रंगोली बनाकर दिया संदेश
नरसिंहपुर।नगरीय निकाय आम निर्वाचन- 2022 के तहत मतदाता जागरूकता- सेंस कार्यक्रम के अंतर्गत नगरीय निकाय नरसिंहपुर में "मेरा वोट- मेरा भविष्य", सारे काम छोड़ दो- सबसे पहले वोट दो" का संदेश देते हुए नगर के महत्वपूर्ण चौराहे- तिराहे समुदाय व सामाजिक प्रतिष्ठानों में रंगोली बनाकर संदेश दिया। मतदान के महत्व को रेखांकित करते हुए आगामी 6 जुलाई को होने वाले मतदान में सभी मतदाताओं को मतदान का प्रयोग करने का आग्रह किया गया।इस मौके पर मप्र जन अभियान परिषद, सीएमसीएलडीपी के छात्र- छात्राओं व अन्य नागरिक मौजूद थे।
ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन
नरसिंहपुर। खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जिले में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन एक जून से 30 जून तक जिला मुख्यालय एवं विकासखंड मुख्यालय में योग्य प्रशिक्षकों द्वारा आयोजित किया गया। शिविर में 1904 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों को खेल को जीवन में उपयोगिता तथा खेलों के आगे अवसर के संबंध में प्रोत्साहित किया गया। प्रशिक्षकों को ट्रेकसूट प्रदान किये गये।स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में 30 जून को आयोजित समापन कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे, पूर्व संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री संतोष सिंह राजपूत की मौजूदगी में किया गया। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री प्रदीप रावत ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में जिले के संघों के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, अधिकारी- कर्मचारी आदि मौजूद थे।
: गाडरवारा, ईवीएम की कमिशनिंग का कार्य सम्पन्न
Sun, Jul 3, 2022
ईवीएम की कमिशनिंग का कार्य सम्पन्नगाडरवारा। नगरीय निकाय आम निर्वाचन- 2022 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद गाडरवारा के 23 वार्डो में पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान में इस्तेमाल की जाने वाली इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों की कमिशनिंग का कार्य बीटीआई स्कूल गाडरवारा में किया गया। इस दौरान एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा ने बीटीआई स्कूल पहुंचकर ईवीएम की कमिशनिंग कार्य का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगा अमला पारदर्शी एवं स्पष्ट तरीके से कार्य करे। कार्य निष्पादन के दौरान कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि पूरी तसल्ली से प्रक्रिया को समझकर कार्य किया जाये। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार राजेश मरावी सहित समस्त मास्टर ट्रेनर, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, अभ्यर्थीगण एवं कमीशनिंग दल के सदस्य उपस्थित रहे।