: गाडरवारा, बीआरसी के निरीक्षण मे बंद मिले स्कूल
Sat, Jul 9, 2022
बीआरसी के निरीक्षण मे बंद मिले स्कूलगाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल द्वारा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें सुबह सवा 11 बजे ग्राम पिटेहरा की शासकीय प्राथमिक शाला , ग्राम दिगसरा की ईजीएस शाला दोपहर ढाई बजे, ग्राम अजन्दा की एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला एवं ग्राम खैरी(अजन्दा) की शासकीय प्राथमिक शाला बंद मिली। इसके अलावा उन्हें ग्राम बनखेडी की प्राथमिक शाला, ग्राम आडेगांव की प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला , डुंगरिया की प्राथमिक व माध्यमिक शाला , ग्राम पोड़ार की प्राथमिक शाला, धनोरा की प्राथमिक शाला, एकीकृत शासकीय हाईस्कूल देतपोन एवं ग्राम जाइखेड़ा की प्राथमिक एवं ईजीएस शालाओं में विधिवत शेक्षणिक कार्य संचालित पाया गया। निरीक्षण के दौरान बीआरसी श्री पटैल ने दक्षता उन्नयन कार्य, व्हाट्सअप्प बेस्ड असिसमेन्ट एवं मेपिंग निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उंन्होने शाला परिसरों में समुचित साफ सफाई एवं निर्धारित समय पर स्कूलो के संचालन के भी निर्देश दिए। शालाओं के निरीक्षण अवसर पर उनके साथ जनशिक्षक प्रमोद पठारिया भी साथ रहे।
: गाडरवारा,निबंध एवं वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित
Sat, Jul 9, 2022
निबंध एवं वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजितगाडरवारा। गत दिवस स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल कान्हरगांव मे सीसीएलई गति विधि के क्रियान्वन के अंतर्गत जुलाई माह के द्वितीय शनिवार में कक्षा नवमी और दसवीं में निबंध एवं वाद - विवाद की गतिविधि आयोजित की गई जिसमे सभी छात्र व छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर प्राचार्य ए के रघुवंशी सहित स्कूल स्टाफ के समस्त सदस्य एवं छात्र छात्राएँ मौजूद रहे
: गाडरवारा,सूखाखैरी में दिलाई गई छात्र छात्राओं को शपथ
Sat, Jul 9, 2022
सूखाखैरी में दिलाई गई छात्र छात्राओं को शपथगाडरवारा। गत दिवस हरियाली उत्सव के अवसर पर चीचली ब्लॉक अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सूखाखेरी में हरियाली को बढ़ावा देने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने के उद्देश्य हेतु बच्चों को शपथ दिलाई गई । इस मौके पर संस्था प्राचार्य महेंद्र कौरव के मार्गदर्शन में छात्र छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया एवं सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया । इस अवसर पर श्रीमती विनीता मेहरा( विज्ञान शिक्षिका) , नितेन्द्र प्रताप सिंह राजगोंड (खेल प्रभारी ) , दिलीप सिंह राजगोंड , रेनू राठौर , गोकल प्रसाद वर्मा , बृजेश लोहार, महेश वर्मा आदि उपस्थित रहे ।।