: गाडरवारा,मतगणना अभिकर्ता के संबंध जानकारी
Wed, Jul 13, 2022
मतगणना अभिकर्ता के संबंध जानकारीगाडरवारा। 17 जुलाई को बीटीआई स्कूल गाडरवारा में नगरपालिका परिषद गाडरवारा के पार्षद पदों की मतगणना के दिन *गणना टेबिल* पर सिर्फ अभ्यर्थी या निर्वाचन अभिकर्ता एवं *सारणीयन टेबिल* पर एक गणना अभिकर्ता ही मौजूद रह सकते है। उपरोक्त जानकारी स्थानीय एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से दी गई है।
: गाडरवारा,सांगई के स्कूल में ग्राम स्वराज मंच ने किया पौधारोपण
Wed, Jul 13, 2022
सांगई के स्कूल में ग्राम स्वराज मंच ने किया पौधारोपणगाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में ग्राम स्वराज मंच के एकल अभियान संच गाडरवारा अंचल द्वारा शिक्षको एवं छात्र छात्राओं के साथ जामुन के पौधे लगाए गए। इस मौके पर संच प्रमुख चंद्रभान कुशवाहा, यशवंत केवट सहित दशरथ प्रसाद जाटव, देवेंद्र ठाकुर, किरणलता ठाकुर, लता कहार सहित छात्र छात्राएँ मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि उक्त आयोजन हरियाली उत्सव को बढ़ावा देने एवं छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
: गाडरवारा,रमसा एडीपीसी ने किया आदर्श स्कूल का निरीक्षण,छात्रों से संवाद करते हुए ली पढ़ाई की जानकारी
Wed, Jul 13, 2022
रमसा एडीपीसी ने किया आदर्श स्कूल का निरीक्षण,छात्रों से संवाद करते हुए ली पढ़ाई की जानकारीगाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (,रमसा) के एडीपीसी जी एस पटैल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्रिज कोर्स अंतर्गत 9 वी के छात्रो से संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई की जानकारी ली एवं गणितीय प्रश्न पूछे । उन्होंने छात्रो से कहा कि नया सत्र शुरू हो गया है। शुरुआती दिनों में ब्रिज कोर्स के माध्यम से अपने ज्ञान को बढ़ाएं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आदर्श स्कूल में रोटरी क्लब एवं स्कूल स्टाफ के सहयोग से निर्मित सुसज्जित हॉल की प्रशंसा की। उन्होंने स्कूल में अतिरिक्त कक्षो के निर्माण कार्य को भी देखा एवं जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य के के वर्मा, एन पी साहू, राजेश गुप्ता, के के शर्मा, अर्चना नामदेव, ज्योति शर्मा, सविता ठाकुर, आकांक्षा अवस्थी , सरिता नीखरा , मधुसूदन पटैल सहित स्कूल स्टाफ के सदस्य एवं छात्र उपस्थित रहे।