: गाडरवारा, गुरु पूर्णिमा पर अपने शिक्षक का किया सम्मान
Thu, Jul 14, 2022
गुरु पूर्णिमा पर अपने शिक्षक का किया सम्मान
गाडरवारा_ नगर साईखेडा मे गुरूपूर्णिमा पर रिटायर शिक्षक बद्री प्रसाद रुसिया का उनके शिष्यो द्वारा शाल और श्री फल से सम्मानित कर आशीर्वाद लिया रुसिया जी ने 1982 _83 मे इन लोगो को मिडिल स्कूल मे शिक्षा दी थी गुरु शिष्य की परंपरा निभाते हुये नीरज श्रीवास्तव ,सुरेन्द्र पटैल ,तैयूव अली,ओमप्रकाश पटैल ,मुकेश साहू ,प्रकाश रूसिया ने सम्मानित किया वर्तमान मे रूसिया जी 85 वर्ष के है |
: गाडरवारा,मतगणना अभिकर्ता के संबंध जानकारी
Wed, Jul 13, 2022
मतगणना अभिकर्ता के संबंध जानकारीगाडरवारा। 17 जुलाई को बीटीआई स्कूल गाडरवारा में नगरपालिका परिषद गाडरवारा के पार्षद पदों की मतगणना के दिन *गणना टेबिल* पर सिर्फ अभ्यर्थी या निर्वाचन अभिकर्ता एवं *सारणीयन टेबिल* पर एक गणना अभिकर्ता ही मौजूद रह सकते है। उपरोक्त जानकारी स्थानीय एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से दी गई है।
: गाडरवारा,सांगई के स्कूल में ग्राम स्वराज मंच ने किया पौधारोपण
Wed, Jul 13, 2022
सांगई के स्कूल में ग्राम स्वराज मंच ने किया पौधारोपणगाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में ग्राम स्वराज मंच के एकल अभियान संच गाडरवारा अंचल द्वारा शिक्षको एवं छात्र छात्राओं के साथ जामुन के पौधे लगाए गए। इस मौके पर संच प्रमुख चंद्रभान कुशवाहा, यशवंत केवट सहित दशरथ प्रसाद जाटव, देवेंद्र ठाकुर, किरणलता ठाकुर, लता कहार सहित छात्र छात्राएँ मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि उक्त आयोजन हरियाली उत्सव को बढ़ावा देने एवं छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।