: नरसिंहपुर,पौधरोपण के लिए विद्यार्थियों को किया जा रहा प्रेरित
Thu, Jul 21, 2022
पौधरोपण के लिए विद्यार्थियों को किया जा रहा प्रेरित
नरसिंहपुर। वन परिक्षेत्र बरमान के उप परिक्षेत्र तेंदूखेड़ा में वन विभाग का अमला अंकुर अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं नागरिकों को पौधरोपण के लिए प्रेरित कर रहा है। इस अभियान में जनभागीदारी से पौधरोपण किया जा रहा है।वन विभाग के अमले द्वारा तेंदूखेड़ा में स्कूल एवं कॉलेज के शिक्षकों, विद्यार्थियों और नागरिकों को अंकुर अभियान एवं वायुदूप एप के बारे में समझाइश दी गई। उन्होंने बताया कि अंकुर अभियान में पौधा रोपने वाले प्रत्येक व्यक्ति को वायुदूत एप पर पंजीयन कर पौधे की फोटो अपलोड करना होगी। उन्होंने अंकुर अभियान एवं वायुदूत एप के बारे में समझाइश देकर इसे मौके पर ही डाउनलोड कराया। साथ ही पौधरोपण के बाद उसकी फोटो अपलोड कर वायुदूत एप पर प्रविष्टि कराई। इस संबंध में बताया गया कि रोपे गये पौधे की देखभाल एवं सुरक्षा करते हुए उसकी एक महिने बाद दूसरी फोटो और 6 महिने बाद तीसरी फोटो वायुदूत एप पर अपलोड करना होगी। दूसरी फोटो अपलोड करने के बाद पौधरोपण करने वाले व्यक्ति अंकुर अभियान में अपनी सहभागिता का प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। पौधे के सुरक्षित रहने की स्थिति में 6 महिने बाद तीसरी फोटो अपलोड करने पर जिला स्तर पर संबंधित व्यक्ति को प्राणवायु अवार्ड मिल सकता है।उल्लेखनीय है कि अभियान से जुड़ने वाले प्रत्येक व्यक्ति द्वारा किये गये पौध-रोपण का पंजीयन वायुदूत-अंकुर एप पर किया जाकर रोपित पौधों का फोटो अपलोड किया जाएगा। एप गूगल प्ले-स्टोर अथवा एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। प्रतिभागियों द्वारा पौध-रोपण के 30 दिन बाद वायुदूत-अंकुर एप पर रोपित पौधे की द्वितीय फोटो अपलोड करने पर सहभागिता प्रमाण-पत्र एप से डाउनलोड किया जा सकेगा।
गांव- गांव में किया जा रहा पौधरोपण
नरसिंहपुर।अंकुर अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्रामों में पौधरोपण किया जा रहा है। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों एवं ग्रामवासियों ने विकासखंड नरसिंहपुर के ग्राम कोदरासकला एवं ऊसरी में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे। इन ग्रामों में आम, कटहल, अशोक, आंवला, करंज, नीम, सागौन, बेल, जामुन आदि के पौधे रोपे गये।कोदरासकलां में हाई स्कूल परिसर में और ऊसरी में खेरापति माता मढ़िया प्रांगण में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण करके उसे वायुदूत एप पर भी अपलोड किया गया।इस मौके पर मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री जयनारायण शर्मा, विकासखंड समन्वयक श्री धर्मेन्द्र चौहान एवं श्री प्रतीक दुबे, हाई स्कूल के शिक्षक एवं छात्र, प्रस्फुटन समिति ऊसरी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव, श्री मनोज यादव, समिति के अन्य सदस्य और ग्रामवासी मौजूद थे। जिला समन्वयक श्री शर्मा ने बताया कि हरियाली अमावस्या पर 28 जुलाई को ग्राम ऊसरी में खेरापति माता मढ़िया प्रांगण में 100 पौधे रोपने की तैयारी की जा रही है।
: गाडरवारा,शाला परिसर को हरा भरा बनाने हेतु लगाये गये पौधे
Thu, Jul 21, 2022
शाला परिसर को हरा भरा बनाने हेतु लगाये गये पौधेगाडरवारा / माननीय म.प्र . राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय , श्री एम ० के ० शर्मा , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के निर्देशानुसार कन्या नवीन शाला गाडरवारा में अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा डॉ ० श्रीमति अंजली पारे द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश गाडरवारा की उपस्थिति में वन विभाग के सहयोग से शाला परिसर में तरह तरह के पौधों का रोपण किया गया । समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने भी जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसके वृक्ष बनने तक उसकी सुरक्षा करने का संदेश दिया । इस अवसर पर उपस्थित जनों ने परिसर में पौधों का रोपण किया एवं लगभग 20 फलदार , छायादार वृक्षों के पौधे हेतु छात्रों को प्रदान किए गए । वही वृक्षारोपण के अभियान को सफल बनाने में शासकीय पी ० जी ० कॉलेज गाडरवारा के प्राचार्य डॉ ० श्री ए ० के ० जैन का जन्मदिवस होने पर उनके द्वारा पौधारोपण कर जन्मोत्सव मनाया गया तथा वन विभाग के कर्मचारीगण द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक एवं छात्रों को वायुदूत ( अंकुर ) एप की जानकारी दी गई । इस अवसर पर शाला प्राचार्या श्रीमति आरती पाठक एवं उनका समस्त स्टॉफ एवं विद्यालय से समस्त स्टॉफ एवं विद्यार्थीगण एवं पैरालीगल वॉलेंटियर्स श्री शेख रहीम , श्री अखलेश सोनी उपस्थित रहे ।
: गाडरवारा, पलेरा के स्कूल में हुआ पौधारोपण
Thu, Jul 21, 2022
पलेरा के स्कूल में हुआ पौधारोपणगाडरवारा। गत दिवस अंकुर अभियान के तहत चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पलेरा की एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला में शिक्षको ने पौधारोपण कर पौधे लगाए एवं छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति संदेश दिया। इस अवसर पर शाला के प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, किशोर विश्वकर्मा , प्रमिला श्रीवास्तव एवं वर्षा राय आदि उपस्थित रहे।