: मंडला,पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया पौधारोपण
Sat, Jul 23, 2022
पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया पौधारोपणमंडला।म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं माननीय आरएस शर्मा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला के आदेशानुसार पंच-ज अभियान के तहत 23 जुलाई 2022 को जिला न्यायाधीश, सचिव श्री डीआर कुमरे के द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम परिसर मण्डला में वृक्षारोपण किया गया। श्री डी.आर. कुमरे के द्वारा पेड़ का महत्व बताते हुए बताया गया कि वृक्ष लगाना ही हमारी जवाबदारी नहीं है अपितु उनका संरक्षण करना भी आवश्यक है। पेड़ों से हमें ऑक्सीजन मिलती है कोरोना महामारी के समय में ऑक्सीजन की आवश्यकता को भी हमने जाना है एवं कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ऑक्सीजन की पूर्ति एवं पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए हमें वृक्षों को अधिक से अधिक मात्रा में लगाये जाने एवं उनके संरक्षण के प्रयास किये जाने की आवश्यकता है। पेड़ ना केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं बल्कि पर्यावरण को भी सुंदर बनाते हैं। पेड़ों से हमें गर्मी के दिनों में छाया भी मिलती है अगर पेड़ नही होंगे तो हमारा जीवन संकट में आ जायेगा। मनुष्य अपने सुख सुविधा के लिए पेड़ों को अपना शत्रू बना बैठा है। निरंतर पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को बहुत अधिक हानि हो रही है। पृथ्वी का तापमान बहुत अधिक लगातार बढ़ रहा है इसका प्रभाव यह हो रहा कि पहाड़ों का बर्फ पिघल रहा है जिससे बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। वृक्षारोपण न केवल शासन का कर्तव्य है बल्कि हमारा भी दायित्व है प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वृक्षों को ना काटे और दुसरों को भी काटने से रोकना चाहिए। अधिकाधिक वृक्षारोपण करें, ताकि वनों से हमें पर्यटन की सुविधा, पशु पक्षी का दर्शन, प्राकृतिक संतुलन, वनस्पति आदि का लाभ मिलते रहें। वृक्षारोपण के अवसर पर विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय कुमार खोब्रागड़े ने एक प्रसिद्ध कहावत के माध्यम से वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए कहा कि कल्पना किजिए कि अगर पेड़ वाईफाई सिग्नल देते तो हम लोग कितने सारे पेड़ लगाते और शायद हम अपनी पृथ्वी को बचा पाते। बहुत दुख कि बात है कि यह केवज ऑक्सीजन का सृजन करते हैं कितना दुखद है कि हम पौद्योगिकी में इतने आदि हो गये कि हम अपने पर्यावरण को होने वाले हानिकारक प्रभावों की अनदेखी करने लगे हैं। हम वास्तव में अच्छा जीवन यापन करना चाहते हैं तो अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी और विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला का स्टॉप और पीएलवी श्री आशीष चौधरी उपस्थित रहे।
: नरसिंहपुर,जिले के प्रमुख समाचार, जिला पंचायत अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का निर्वाचन 29 जुलाई को
Sat, Jul 23, 2022
जिले में अब तक 392 मिमी वर्षा दर्ज
नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले में एक जून से 23 जुलाई तक की अवधि में औसत रूप से कुल 392 मिमी अर्थात 15.43 इंच वर्षा दर्ज की गयी है। 23 जुलाई की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 14.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन तहसील नरसिंहपुर में 5 मिमी, गाडरवारा में 25 मिमी, गोटेगांव में 7 मिमी, करेली में 6 मिमी और तेंदूखेड़ा में 29 मिमी वर्षा आंकी गई है।अधीक्षक भू- अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 जुलाई तक तहसील नरसिंहपुर में 371 मिमी, गाडरवारा में 377 मिमी, गोटेगांव में 383 मिमी, करेली में 435 मिमी और तेन्दूखेड़ा में 394 मिमी वर्षा आंकी गई है।इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 448.40 मिमी अर्थात 11.65 इंच वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील नरसिंहपुर में 459 मिमी, गाडरवारा में 449 मिमी, गोटेगांव में 330 मिमी, करेली में 410 और तेन्दूखेड़ा में 594 मिमी वर्षा हुई थी।
उप सरपंच, जनपद और जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन का कार्यक्रम जारी
जिला पंचायत अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का निर्वाचन 29 जुलाई को
नरसिंहपुर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उप सरपंच, जनपद और जिला पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन आयोजित करने का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने बताया है कि ग्राम पंचायत के उप सरपंच के निर्वाचन के लिए प्रथम चरण के लिए रविवार 24 जुलाई, द्वितीय चरण के लिए सोमवार 25 जुलाई और तृतीय चरण के लिए मंगलवार 26 जुलाई 2022 को सम्मिलन होगा।इसी तरह जनपद पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए प्रथम चरण के लिए बुधवार 27 जुलाई और द्वितीय चरण के लिए गुरूवार 28 जुलाई 2022 को सम्मिलन होगा। जिला पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए शुक्रवार 29 जुलाई 2022 को सम्मिलन होगा।उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन- 2022 के अंतर्गत जिले के सभी 6 विकासखंडों नरसिंहपुर, गोटेगांव, करेली, चांवरपाठा, बाबई चीचली एवं सांईखेड़ा में प्रथम चरण में मतदान 25 जून 2022 को हुआ था।
: उपसरपंच निर्वाचन के लिए दिया गया प्रशिक्षण
Sat, Jul 23, 2022
उपसरपंच निर्वाचन के लिए दिया गया प्रशिक्षणचीचली ।जनपद पंचायत चीचली के सभाकक्ष में आगामी 26 जुलाई को होने वाले उपसरपंच निर्वाचन संबंधित प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का प्रथम चरण 11:00 बजे से तथा द्वितीय चरण 2:00 बजे से आयोजित हुआ। इस प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी आर उईके ने उपसरपंच निर्वाचन से संबंधित बारीकियों एवं संपूर्ण प्रक्रिया से परिचित कराया। उनके द्वारा चीचली विकासखंड अंतर्गत 66 ग्राम पंचायतों के लिए 66 दल तथा 7 अतिरिक्त रिजर्वे दल बनाए जाने संबंधी सूचना दी। प्रत्येक दल में एक पीठासीन तथा एक सहायक अधिकारी को रखा गया है। इस प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर सत्यम ताम्रकार एवम उत्तम वर्मा द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन पीपीटी के माध्यम से उपसरपंच निर्वाचन से संबंधित बिंदुवार प्रशिक्षण दिया गया। निर्वाचन की सूचना, नामनिर्देशन प्रारूप, मतपत्र, अंधे शिथिलांग निरक्षर साथी का घोषणा पत्र एवं उनसे सम्बंधित सूची, निर्वाचित होने की घोषणा, निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र एवं निर्वाचन का प्रकाशन संबंधित प्रारूप के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। उपसरपंच निर्वाचन से संबंधित बारीकियों विधिमान्य, अविधिमान्य नामनिर्देशन एवम मतपत्रों, प्रतिक्षेपित मतपत्रों एवम इस निर्वाचन में प्राप्त होने वाली सामग्री के विषय में विस्तारपूरक प्रशिक्षण दिया गया। विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डीके पटैल द्वारा उपसरपंच निर्वाचन से संबंधित प्रश्नोत्तरी के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों की शंकाओं का समाधान किया गया। साथ ही उनके द्वारा 11 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान, प्रोजेक्ट उजाला, ऊर्जा साक्षरता, मिशन अंकुर अभियान के बारे में चर्चा की गई। अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी आर उईके द्वारा उपस्थित जनों के आभार प्रदर्शन के साथ ही प्रशिक्षण समापन की घोषणा की गई। उक्त प्रशिक्षण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गाडरवारा सृष्टि देशमुख गौड़ा के मार्गदर्शन एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी जनपद पंचायत चीचली निर्मल पटले के निर्देशन पर संपन्न हुआ।