: गाडरवारा,साप्ताहिक पौधारोपण अभियान के तहत कदम संस्था ने 864 वे सप्ताह मे किया पौधरोपण
Sun, Jul 24, 2022
गाडरवारा।जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 864 वें सप्ताह का पौधारोपण पिपरिया रोड स्थित सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम के पास हाईवे सिटी कॉलोनी में सुरेंद्र पटैल के मकान के पास संपन्न हुआ। जिसमें श्रीमती नम्रता वसा, अनिल मेहरा, चिरंजीव देवेश वसा चिरंजीव सिद्धांत जैन,कुमारी अंजनि मेहरा, चिरंजीव अभिक साहू, कुमारी योगिता पटैल, चिरंजीव अपूर्व पाराशर , विकास आरसे, चिरंजीव ओम कौरव, चिरंजीव आदित्य राजौरिया, सुरेंद्र पटैल, श्रीमती वृंदा लड्ढा, कुमारी नताशा सराठे के जन्म दिवस के अवसर पर पौधा रोपित हुआ ।पतंजलि ग्रुप के सीईओ आचार्य बालकृष्ण जी के जन्म दिवस के पहले उनके अनुयायियों द्वारा गिलोय का वितरण किया जा रहा है जिससे अधिकाधिक लोग लाभान्वित हो सकें ।
जन्मदिवस पर पौधा रोपित करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर कदम साथियों मे अजय खत्री ,सुरे्न्द्र पटैल, स्वाति कुरचानिया, जय मोहन शर्मा, संदीप स्थापक ,राजेंद्र गुप्ता, शिवकुमार तिवारी, कृष्णकांत दुबे, मनोज द्विवेदी के अलावा हाईवे सिटी कॉलोनी में रहने वाले भाइयों बहनों और बच्चों की उपस्थिति विशेष रही जिन्होंने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।
: चीचली, चित्रकारी में छात्रों ने दिखाए जौहर
Sun, Jul 24, 2022
चित्रकारी में छात्रों ने दिखाए जौहरचीचली। विगत शनिवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में सीसीएलई बालसभा गतिविधि अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार की पेंटिंग बनाई गई। इस हेतु विद्यालय प्रबंधन द्वारा पर्याप्त मात्रा में वाटर कलर, ब्रश, ड्राइंग शीट छात्र छात्राओं को उपलब्ध कराई गई थी। विदित हो कि शासन के निर्देशानुसार विद्यालय के छात्र छात्राओं ने वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मीबाई एवं रानी दुर्गावती चार सदनो में विभाजित होकर अपना अपना प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी पेंटिंग अवलोकन हेतु तीन कक्ष में रखी गई। जिसका विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं, शिक्षकों एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी ए एस मसराम द्वारा अवलोकन किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा वीर शिवाजी सदन को विजयी घोषित किया गया। इन गतिविधियों को संचालित करने में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने अपना सहयोग प्रदान किया। पुरस्कार वितरण का कार्य विकास खंड शिक्षा अधिकारी एस मसराम द्वारा एवं मंच संचालन विनीत नामदेव द्वारा किया गया। उक्त गतिविधियां जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के मार्गदर्शन तथा प्रतुल इंदुरख्या प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय चीचली के निर्देशन में आयोजित की गई।
: साईंखेड़ा में उपसरपंच निर्वाचन के लिए प्रशिक्षण आयोजित
Sun, Jul 24, 2022
साईंखेड़ा में उपसरपंच निर्वाचन के लिए प्रशिक्षण आयोजितसाईंखेड़ा। गत दिवस जनपद पंचायत साईंखेड़ा की ग्राम पंचायतों में आगामी 25 जुलाई को होने वाले उपसरपंच निर्वाचन के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण साईंखेड़ा के जनपद सभागार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए जनपद साईंखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आयुष अग्रवाल ने उपसरपंच निर्वाचन से संबंधित बारीकियों एवं संपूर्ण प्रक्रिया से परिचित कराया। प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर एस के मिश्रा एवम योगेंद्र झारिया द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन पीपीटी के माध्यम से उपसरपंच निर्वाचन से संबंधित बिंदुवार प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने निर्वाचन की सूचना, नामनिर्देशन प्रारूप, मतपत्र, अंधे शिथिलांग निरक्षर साथी का घोषणा पत्र एवं उनसे सम्बंधित सूची, निर्वाचित होने की घोषणा, निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र एवं निर्वाचन का प्रकाशन संबंधित प्रारूप के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी । उन्होंने उपसरपंच निर्वाचन से संबंधित बारीकियों विधिमान्य, अविधिमान्य नामनिर्देशन एवम मतपत्रों, प्रतिक्षेपित मतपत्रों एवं निर्वाचन में प्राप्त होने वाली सामग्री के विषय में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया । अंत मे उपसरपंच निर्वाचन से संबंधित प्रश्नोत्तरी के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों की शंकाओं का समाधान किया गया। अंत में जनपद कार्यालय से कमलेश चौकसे एवं जनशिक्षक प्रशांत राय द्वारा उप सरपंच निर्वाचन से जुड़ी सामग्री पीठासीन अधिकारियों को वितरित की गई । उक्त प्रशिक्षण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गाडरवारा सृष्टि देशमुख गौड़ा के मार्गदर्शन एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी जनपद पंचायत साईंखेड़ा आकाश दहाड़े के निर्देशन पर संपन्न हुआ।