: गाडरवारा, तिलक और आज़ाद जयंती मनाई
Sat, Jul 23, 2022
तिलक और आज़ाद जयंती मनाईगाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला की बालसभा मे रामायण पाठ उपरांत चंद्रशेखर आज़ाद एवं बाल गंगाधर तिलक जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम शिक्षको एवं छात्र छात्राओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण किया। बालसभा में माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने छात्र छात्राओं को चंद्र शेखर आज़ाद एवं बाल गंगाधर तिलक जी की जीवनी के बारे में बताया। बालसभा में माध्यमिक शिक्षक दशरथ जाटव ने भी छात्र छात्राओं को दोनों महापुरुषों के कार्यो के बारे मे बताया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण , नारे प्रस्तुत किए। इस अवसर पर शिक्षक श्यामस्वरूप खरे सहित छात्र छात्राएँ मौजूद रहे।
: गाडरवारा,विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन
Sat, Jul 23, 2022
विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन गाडरवारा । माननीय म.प्र . राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय , श्री एम ० के ० शर्मा , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा में दोपहर 02:00 बजे व्ही ० टी ० आई ० स्कूल तहसील गाडरवारा में मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्य विषय पर न्यायाधीश श्री राजेश शर्मा , चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गाडरवारा की उपस्थिति में धिक साक्षरता शिविर का आयोजन तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा द्वारा किया गया । उक्त विधिक साक्षरता शिविर में श्री राजेश शर्मा , चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गाडरवारा द्वारा विद्यार्थियों को उनके मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्य के संबंध चर्चा की गई एवं बच्चों को विधिक सहायता के संबंध में जागरूक किया गया एवं कार्यालय द्वारा संचालित पैनल अधिवक्ता योजना के साथ ही सामान्य विधिक अधिकार एवं बालकों को उनके नैतिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया । उक्त शिविर में विद्यालय से श्री जयमोहन शर्मा प्राचार्य श्री अनुज जैन खेल शिक्षक श्री के ० के ० राजोरिया , श्रीमति शिल्पी गुप्ता , श्री एम ० एम ० शर्मा , एवं श्री रोहित वाल्मिक एवं पी ० एल ० व्ही 0 श्री शेख रहीम , श्री अखिलेश सोनी की उपस्थिति रही एवं सहयोग प्रदान किया गया ।
: नरसिंहपुर जिले के प्रमुख समाचार
Fri, Jul 22, 2022
बिजली महोत्सव का आयोजन गाडरवारा में 29 जुलाई को व नरसिंहपुर में 30 जुलाई को
नरसिंहपुर।
भारत सरकार के
विद्युत मंत्रालय के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत
"उज्जवल भारत- उज्जवल भविष्य ऊर्जा- 2047"
का आयोजन
"बिजली महोत्सव"
के रूप में किया जा रहा है। जिले में बिजली महोत्सव का आयोजन शुक्रवार 29 जुलाई को गाडरवारा में पं. दीनदयाल उपाध्याय एनटीपीसी सभागार में और 30 जुलाई को नरसिंहपुर में पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में किया जायेगा। बिजली महोत्सव के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी एवं लोकसभा सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह होंगे। बिजली महोत्सव के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधायक श्री जालम सिंह पटैल, श्री एनपी प्रजापति, श्री संजय शर्मा एवं श्रीमती सुनीता पटैल होंगी। बिजली महोत्सव का आयोजन कलेक्टर श्री रोहित सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और ऊर्जा से जुड़े संस्थान एनटीपीसी, एमपीएसईबी एवं एमपीयूव्हीएनएल के तत्वावधान में होगा।
बिजली महोत्सव के दौरान भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा ऊर्जा व वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में किये गये कार्यों, उपलब्धियों, योजनाओं आदि को पोस्टर, बैनर, लघु फिल्म, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रदर्शित किया जायेगा।
तेंदूखेड़ा में निकली हर घर तिरंगा अभियान की जागरूकता रैली
नरसिंहपुर।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मध्यप्रदेश में "हर घर तिरंगा अभियान" आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा।
इसी क्रम में लोगों को अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करने और इस बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए तेंदूखेड़ा में शासकीय महाविद्यालय एवं नगर परिषद तेंदूखेड़ा द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता रैली निकाली गई।
केन्द्रीय जेल में 172 बंदियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
आयुष विभाग के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
नरसिंहपुर।
केन्द्रीय जेल नरसिंहपुर में आयुष विभाग द्वारा जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जेल में निरूद्ध 172 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी पद्धति से उपचार किया गया। शिविर में आयुष विभाग के चिकित्सक डॉ. पांडे, डॉ. योगेश, डॉ. सुभाष, डॉ. संगीता, डॉ. नामिता और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया। साथ ही नि:शुल्क औषधियों का वितरण भी किया गया।
शिविर में बंदियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करने की समझाइश दी गई। साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताये गये। जेल परिसर में औषधीय पौधों आंवला, सहजन, लेमनग्रास, पलाश, अमलताश आदि का रोपण किया गया।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक शैफाली तिवारी, जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुरत्ना सिंह, जेल उप अधीक्षक सुभाष सागर मौजूद थे।