: नरसिंहपुर , जिले के शिक्षकों को मिला ब्रेल लिपि व सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण
Thu, Jul 28, 2022
जिले के शिक्षकों को मिला ब्रेल लिपि व सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षणनरसिंहपुर। जिले के विशेष आवश्यकता वाले पूर्ण दृष्टिबाधित व मूक बधिर बच्चों को पढ़ाने के उद्देश्य से राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा भोपाल में सामान्य शिक्षकों के लिए ब्रेल लिपि एवं सांकेतिक भाषा का 8 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में प्रत्येक जिले से एक मोबाइल स्रोत सलाहकार और एक शिक्षक को प्रशिक्षित किया गया। जिले में सांकेतिक भाषा के प्रशिक्षण के लिए मोबाइल स्रोत सलाहकार श्रीमती रश्मि पटवा व शिक्षक श्रीमती रश्मि नेमा को और ब्रेल लिपि के लिए मोबाइल स्रोत सलाहकार श्री संजय सिंह एवं माध्यमिक शिक्षक श्रीमती सिया झारिया को प्रशिक्षित किया गया। ये शिक्षक जिले में उन शालाओं के शिक्षकों को ब्रेल लिपि एवं सांकेतिक भाषा सिखायेंगे, जहां पूर्ण दृष्टिबाधित एवं मूक बधिर बच्चे पढ़ रहे हैं। सामान्य शिक्षक यह प्रशिक्षण लेकर उक्त दिव्यांग बच्चों को आसानी से पढ़ा सकेंगे। यह प्रशिक्षण बच्चों और अभिभावकों को भी दिया जायेगा, ताकि शिक्षक स्कूल में और अभिभावक घर में आसानी से इन बच्चों को पढ़ा सकें और ये बच्चे शिक्षा की मुख्य धारा में शामिल हो सकें।उल्लेखनीय है कि समग्र शिक्षा अभियान में समावेशित शिक्षा के अंतर्गत स्कूलों में सामान्य बच्चों के साथ विशेष आवश्यकता वाले बच्चे पढ़ते हैं, जिन्हें सामान्य शिक्षक ही पढ़ाते हैं। इस दौरान सामान्य शिक्षक को कठिनाई होती है। ऐसे विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा समय- समय पर सामान्य शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाता है।
: नरसिंहपुर,हरियाली अमावस्या पर जिले में हुआ पौधारोपण
Thu, Jul 28, 2022
हरियाली अमावस्या पर जिले में हुआ पौधारोपण
नरसिंहपुर।
आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान अंकुर एवं त्रिवेणी अभियान के तहत हरियाली अमावस्या पर गुरूवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर वन विभाग एवं मप्र जन अभियान परिषद की समिति के सदस्यों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने वृहद स्तर पर पौधारोपण किया।
वन परिक्षेत्र नरसिंहपुर के अंतर्गत वाह्य स्थली पौधरोपण आमानाला में शासकीय विद्यालय बचई के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा 30 पौधे रोपे गये। वन परिक्षेत्र करेली में शासकीय स्कूल नयाखेड़ा- बासादेही के परिसर में 25 पौधे रोपे गये। वन परिक्षेत्र गोटेगांव में एसएचसी स्कूल श्रीनगर में पौधारोपण किया गया। बीएलसी हितग्राहियों के घर भी पौधेरोपे गये। वन परिक्षेत्र गोटेगांव में संस्कार भारती पब्लिक स्कूल गोटेगांव में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पौधे रोपे। रोपे गये पौधों को वायुदूत एप पर अपलोड किया गया।
इसी क्रम में भैंसा- पाला में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों ने लोगों के घरों और खेतों में पौधे रोपे। अभियान चलाकर आम, जामुन, नींबू, बेल व आंवला के पौधे रोपे गये।
: अमन सद्भावना शिक्षण प्रशिक्षण समिति ने मनाया अपना स्थापना दिवस
Thu, Jul 28, 2022
अमन सद्भावना शिक्षण प्रशिक्षण समिति ने मनाया अपना स्थापना दिवस
भोपाल ।गत दिवस शिव नगर बस्ती में अमन सद्भावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति द्वारा समिति का स्थापना दिवस एवं झंडा महोत्सव मनाया गया। जिसमें दिव्यांग बच्चे बस्ती की महिलाएं गरीब परिवारों के बच्चे मिलकर सहयोग प्रदान किया कार्यक्रम में उपस्थित समिति अध्यक्ष श्रीमती रेवती खंडेकर, कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती लक्ष्मी मोरे, समिति कोषाध्यक्ष कमलेश रजक एवं स्नेहा लहरें, शांति ,भगवती, मिथिलेश ,दीपिका ,कामना ,कविता ,संध्या ,हेमलता ,ममता, कृष्णा ,कामिनी, लखन ,आशीष आदि उपस्थित रहे।