: गाडरवारा, हरियाली अमावस्या के मौके पर शाला में किया पौधारोपण.
Thu, Jul 28, 2022
हरियाली अमावस्या के मौके पर शाला में किया पौधारोपण. गाडरवारा _ शासकीय प्राथमिक शाला देवरी में हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर वृक्षारोपण किया गया साथ ही 15 अगस्त तक लगातार वृक्षारोपण कार्यक्रम चलना है इस मौके पर शाला के बच्चे एवं शिक्षक सुरेंद्र पटेल व कृष्णकांत कौरव उपस्थित रहे शिक्षक सुरेंद्र पटेल हमेशा ही वृक्षारोपण का कार्य करते रहते हैं उन्होंने बहुत जगह पौधे लगाए जो अब वृक्ष बन गए हैं |
: नरसिंहपुर, जिले में हेपेटाइटिस दिवस पर मरीजों की हुई जांच
Thu, Jul 28, 2022
जिले में हेपेटाइटिस दिवस पर मरीजों की हुई जांचनरसिंहपुर। राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत हेपेटाइटिस दिवस पर जिले में मरीजों की हेपेटाइटिस बी और सी की जांच की गई। मरीजों की जांच सेंट्रल जेल, जिला अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिविल अस्पताल और सभी एचडब्लूसी केन्द्रों पर की गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं और संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। सेंट्रल जेल नरसिंहपुर में आयोजित शिविर में 200 बंदियों की हेपेटाइटिस बी और सी, टीबी एवं एचआईव्ही की जांच की गई।हेपेटाइटिस दिवस का कार्यक्रम सीएमएचओ डॉ. अजय कुमार जैन और जेल अधीक्षक शेफाली तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। इस मौके पर डॉ. गुलाब खातरकर, अन्य चिकित्सक मौजूद थे
: नरसिंहपुर, कलेक्टर ने ली संकुल प्राचार्यों की वीसी के माध्यम से बैठक
Thu, Jul 28, 2022
कलेक्टर ने ली संकुल प्राचार्यों की वीसी के माध्यम से बैठक
नरसिंहपुर, 28 जुलाई 2022. कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने गुरूवार को जूम एप के माध्यम से जिले के समस्त संकुल प्राचार्यों की बैठक ली। श्री सिंह ने कहा कि जिले में प्रोजेक्ट उजाला के अंतर्गत सभी शासकीय स्कूलों में बिजली की व्यवस्था, पंखे एवं लाईट हो। संकुल प्राचार्य अपने- अपने संकुल के स्कूलों का भ्रमण कर 30 जुलाई तक यह रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे कि सभी स्कूलों में विद्युतीकरण का कार्य हुआ है अथवा नहीं। इसके अलावा स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने का कार्य भी किया जाना है। जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज लेकर इसे लोक सेवा केन्द्रों में भिजवायें। इस कार्य को आगामी गुरूवार तक सुनिश्चित करें।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत हो प्रतिदिन गतिविधियां
वीसी में कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि स्कूलों में बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों को हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी दें। स्कूलों में भाषण प्रतियोगिता, ड्राइंग, नारा लेखन सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करवायें।इसके पश्चात वीसी के माध्यम से हुई महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक में उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा जिले की 982 आंगनबाड़ियों में से 768 में विद्युतीकरण का कार्य किया जा चुका है। शेष 241 आंगनबाड़ियों में उक्त कार्य किया जाना है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सीडीपीओ एवं सुपरवाईजर अपनी- अपनी आंगनबाड़ियों में जाकर इस बात की पुष्टि करेंगे। इसकी रिपोर्ट शनिवार 30 जुलाई तक प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा मिशन चिरंजीवी, एएनसी, एनआरसी में बच्चों की उपस्थिति पर भी ध्यान देंगे। बरसात के मौसम को देखते हुए फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए समुचित प्रयास करेंगे।